ONE Fight Night 17 में क्रीकलिआ, मेन्शिकोव और स्मिथ ने 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस जीते

Jacob Smith Walter Goncalves ONE Fight Night 17 20 scaled

शनिवार, 9 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 17: Kryklia vs. Roberts में धमाकेदार एक्शन की कोई कमी नहीं थी।

ऐतिहासिक ऑल-मॉय थाई कार्ड में तीन एथलीट्स ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और जीत के अलावा 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस भी अपने नाम किए।

ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने नए 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ, रूसी स्ट्राइकर दिमित्री मेन्शिकोव और उभरते हुए ब्रिटिश स्टार दिमित्री मेन्शिकोव को बोनस दिए।

मेन इवेंट में मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने पहले ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए WBC हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स रॉबर्ट्स को हराया।

पहले राउंड में दोनों तरफ से वार हुए, लेकिन दूसरे राउंड में क्रीकलिआ ने विरोधी के जबड़े पर लेफ्ट हुक जड़कर मैच अपने नाम किया।

इस मुकाबले से पहले मेन्शिकोव ने खुद को मॉय थाई में सबसे घातक पंच लगाने वाले एथलीट्स की सूची में शामिल किया, जब उन्होंने पहले राउंड में मोहचिने चाफी को नॉकआउट किया।

26 वर्षीय स्टार के लेफ्ट हैंड ने काम खत्म किया और मोरक्कन-स्पेनिश एथलीट ढेर हो गए। इस जीत के बाद वो ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच दोबारा हासिल करने की तरफ बढ़ गए हैं।

स्मिथ ने शो का पहला परफॉर्मेंस बोनस अपने नाम किया, जब उन्होंने #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर वॉल्टर “आयरन हैंड्स” गोंसाल्वेस को मॉय थाई मैच में नॉकआउट किया।

ये फिनिश पहले राउंड के अंतिम क्षणों में आया। 31 वर्षीय स्टार ने क्लिंच से लाजवाब एल्बो-नी कॉम्बिनेशन लगाकर ब्राजीलियाई स्टार को ढेर कर दिया।

मॉय थाई में और

Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 9 scaled
abdullarambo