खान और पिंटो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी मार्शल आर्ट्स यात्रा के बारे में जानकारी दी

split screen of amir khan and victor pinto

जब भी बात ग्लोबल स्टेज पर पहुंचने की आती है तो रातोंरात ही कोई स्टार नहीं बन जाता है। ये समर्पण और कड़ी मेहनत का ही नतीजा होता है, जब कोई मार्शल आर्ट्स की दुनिया में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच पाता है।

वर्तमान में चल रही COVID-19 महामारी के बीच ONE Championship के दो सबसे चमकते सितारों को मौका मिला अपनी यात्रा के बारे में बताने का।

आइए नजर डालते हैं इन दोनों के मार्शल आर्ट्स के शुरुआती दिनों पर।

अमीर खान

अमीर खान दृढ़ता के चमकते हुए उदाहरण हैं।

अपनी पोस्ट में सिंगापुर के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने माना कि वो कभी सोशल एंग्जायटी से परेशान व चीजों से अनजान युवा हुआ करते थे लेकिन वो जानते थे कि हर बार जिम जाकर वो पहले से कहीं बेहतर होते जाएंगे।

Evolve MMA के इस स्टार ने आखिकार अपने जुनून को तलाश ही लिया और उसे इस्तेमाल करके वो बाधाओं को पीछे छोड़ते गए। जैसा कि खान ने लिखा, “कई बारे अपने अंदर की आवाज पर विश्वास करना अच्छा रहता है।”

विक्टर पिंटो

विक्टर “लियो” पिंटो काफी समय से इसे खेल में शामिल रहे हैं। यहां तक कि 2010 Lumpinee Stadium के बेस्ट फाइट ऑफ द ईयर का खिताब भी उन्हें ही मिला था।

अब ये टैलेंटेड ONE Super Series एथलीट समय में पीछे जाकर 10 साल पहले की अपनी ट्रेनिंग वाली एक क्लिप शेयर कर रहे हैं।

इस वीडियो में पिंटो पैड्स पर हिट व स्पारिंग करते दिख रहे हैं। उस प्रतिष्ठित सम्मान पर कब्जा करना आसान नहीं था लेकिन इस मॉय थाई स्टार ने दृढ़ निश्चय किया कि वो अपनी विरासत खुद बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: Throwback Thursday: एक नौकरी जिससे पीटर बस्ट के जीवन को एक नई राह मिली

विशेष कहानियाँ में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 26 scaled
March 2026 ONE SAMURAI Press Conference 36 scaled
Hyu Suablack Tor Pran49 ONE Fight Night 41 7 scaled
Superlek Kiatmoo9 Takeru Segawa ONE 165 31 scaled
Gemini_Generated_Image_xelwgkxelwgkxelw
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 71 scaled
Rungrawee Sitsongpeenong punches a pad at his open workout
Avazbek Kholmirzaev Bolat Zamanbekov ONE Friday Fights 98 3 scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled