जोनाथन हैगर्टी Vs. फैब्रिसियो एंड्राडे: बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Nong O Hama Jonathan Haggerty ONE Fight Night 9 38

दुनिया भर के मार्शल आर्ट्स फैंस ONE Fight Night 16 के मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी और ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे के बीच मैच देखने के लिए उत्साहित हैं।

दोनों नॉकआउट आर्टिस्ट दो खेलों में खिताब हासिल करने का लक्ष्य बनाए हुए हैं और शनिवार, 4 नवंबर को वेकेंट (रिक्त) ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में फैंस को इन दोनों चैंपियंस के बीच जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद होगी।

अब मैच होने में थोड़ा ही समय बाकी रह गया है, इससे पहले हैगर्टी और एंड्राडे के बीच होने वाले चैंपियनशिप मैच में किन तरीकों से जीत हो सकती है, इस बात पर नजर डालते हैं।

#1 हैगर्टी की पुश किक

हैगर्टी अपने विरोधियों को दूर रखने में माहिर हैं और इसके लिए वो टीप का इस्तेमाल करते हैं, जिसे पुश किक के नाम से भी जाना जाता है।

लंदन निवासी एथलीट इस किक का इस्तेमाल डिफेंस के लिए करते हैं क्योंकि जब उनके प्रतिद्वंदी पास आकर अटैक करने का प्रयास करते हैं तो वो पुश किक लगा देते हैं। मौका मिलने पर वो आक्रामकता के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

“द जनरल” पुश किक के बाद राउंड किक्स लगाते हैं या फिर तेजी की वजह से विरोधियों को ग्राउंड पर पटक देते हैं।

मॉय थाई में इंग्लिश एथलीट का सबसे खास हथियार एल्बोज़ हैं, लेकिन किकबॉक्सिंग नियमों के तहत वो उनका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और विरोधी के गार्ड को भेदने के लिए पंचों का ही इस्तेमाल करना होगा।

#2 एंड्राडे का साउथपॉ क्रॉस

एंड्राडे मैच के दौरान ताकतवर स्ट्रेट लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते हुए देखे जा सकते हैं।

बेंटमवेट MMA चैंपियन की रीच (पहुंच) लंबी है, जिसकी वजह से वो क्रॉस लगाने के लिए अच्छी दूरी कवर कर पाते हैं और पंच का प्रहार काफी तगड़ा होता है।

“वंडर बॉय” पंच लगाने के बाद वहीं नहीं रहते बल्कि अच्छे फुटवर्क का इस्तेमाल कर दूर चले जाते हैं।

अगर प्रतिद्वंदी उनपर अटैक करने के लिए आगे आए तो एंड्राडे बैकफुट पर रहते हुए स्ट्रेट पंच लगाते हैं और उनके इस पंच में अच्छी ताकत होती है।

ONE में उनके कुछ प्रतिद्वंदी, जिनमें जॉन लिनेकर भी शामिल हैं, इस अटैक का शिकार बन चुके हैं। उन्होंने दोनों MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में ये प्रभाव झेला था।

#3 हैगर्टी के ताकतवर पंच

हैगर्टी को पंचिंग गेम में पछाड़ना बहुत ही मुश्किल काम होगा और समय के साथ उनके हाथों की ताकत में इजाफा हुआ है।

वो फ्लाइवेट से बेंटमवेट डिविजन में आने के बाद बॉक्सिंग का ज्यादा मजा ले रहे हैं और खुद को पहले से अधिक शक्तिशाली महसूस कर रहे होंगे।

उनके हाथ लंबे हैं और राइट हैंड काफी लंबी दूरी तय कर सकता है। वो अपने प्रतिद्वंदी के गार्ड को भेदने के लिए भी अच्छी रणनीति का इस्तेमाल करते हैं।

थाई दिग्गज और पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा के खिलाफ मिली जीत में उनके हाथों ने बड़ी अहम भूमिका निभाई थी। उनके शॉर्ट राइट हैंड ने ONE में पहली बार नोंग-ओ को ढेर कर दिया था।

अगर एंड्राडे हाई गार्ड का इस्तेमाल करते हुए डिफेंसिव हो जाते हैं तो हैगर्टी बॉडी पंच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

#4 एंड्राडे के बॉडी शॉट्स

मेन इवेंट मैच में एंड्राडे घातक बॉडी शॉट्स का उपयोग करते हुए दिख सकते हैं।

रोडटंग के खिलाफ दूसरे ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के बाद फाइटर्स को अंदाजा हो गया था कि इंग्लिश स्टार के शरीर पर प्रहार कर उन्हें चोट पहुंचाई जा सकती है। हालांकि, “द जनरल” ने उसके बाद से बड़े हिटर्स के खिलाफ दम दिखाया है, लेकिन एंड्राडे इस थ्योरी को जरूर टेस्ट करना चाहेंगे।

ब्राजीलियाई स्टार एंड्राडे लेफ्ट किक को सटीकता के साथ लगाने की क्षमता रखते हैं। साउथपॉ (बाएं हाथ के) होने की वजह से वही उनकी ताकत वाली साइड है। वो जिस भी तरीके से प्रहार करते हैं वो सटीक ही होता है।

वो अपने प्रतिद्वंदी की अच्छी तरह से निगरानी करते हैं। Tiger Muay Thai के प्रतिनिधि अपने विरोधी के खिलाफ मिले छोटे से मौके को भुनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)