जॉन लिनेकर Vs. फैब्रिसियो एंड्राडे: वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत के 4 तरीके

ONE Bantamweight World Champion John Lineker responds to Fabricio Andrade

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को 2 सबसे खतरनाक MMA स्ट्राइकर्स ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade को हेडलाइन करने वाले हैं।

इस मेन इवेंट मुकाबले में जॉन लिनेकर को फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ अपने ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा और फैंस अक्षीयता एरीना में खतरनाक स्टैंड-अप फाइटिंग की उम्मीद कर रहे हैं।

दोनों ब्राजीलियाई एथलीट्स को अपनी फिनिशिंग की काबिलियत के लिए जाना जाता है और दोनों ने अपने पिछले 3 विरोधियों को फिनिश किया है।

उनके मैचों के परिणाम चाहे एक जैसे रहे हों, लेकिन उनके स्टाइल बहुत अलग हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन 4 तरीकों के बारे में, जिनसे लिनेकर बनाम एंड्राडे मैच समाप्त हो सकता है।

#1 लिनेकर अपने विरोधी के करीब आकर अटैक करना चाहेंगे

जो लोग जॉन लिनेकर को फॉलो करते आए हैं, वो जानते हैं कि अगले मैच में उनसे क्या उम्मीद रखनी चाहिए।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” को फ्रंट-फुट पर रहकर अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलते हुए पंच लगाना पसंद है, मगर उन्हें एंड्राडे के करीब जाते वक्त सावधान रहना होगा।

हर बार की तरह लिनेकर लंबाई में अपने प्रतिद्वंदी से छोटे होंगे। वो आमतौर पर अपनी मजबूत ठोड़ी और खतरनाक पंचों पर निर्भर रहते हैं। मगर एंड्राडे जैसे हार्ड-हिटर के खिलाफ उनकी हेड मूवमेंट उन्हें काउंटर अटैक्स से बचा सकती है।

डिफेंडिंग चैंपियन “वंडर बॉय” को फिनिश कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें शॉट लगने का खतरा भी होगा। इसलिए उनसे फेक मूव्स और शानदार हेड मूवमेंट करते हुए अपने विरोधी पर अटैक करने की उम्मीद रखनी चाहिए।

अगर लिनेकर उनके करीब जा पाए तो उनका बॉक्सिंग गेम क्षण भर में फाइट को फिनिश कर सकता है।

#2 एंड्राडे के लॉन्ग रेंज शॉट्स 

दोनों एथलीट्स किस रेंज में रहकर फाइट करते हैं, ये बात इस मैच को दिलचस्प बना रही होगी। एक तरफ लिनेकर अपने विरोधी के करीब आना चाहेंगे, वहीं एंड्राडे दूरी बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

25 वर्षीय स्टार अपने जैब के जरिए लिनेकर को बैकफुट पर धकेल सकते हैं। इसके अलावा वो शानदार फुटवर्क करते हुए ना केवल तेजी से शॉट्स लगा पाएंगे बल्कि अटैक के बाद तेजी से अपने प्रतिद्वंदी से दूर भी जा सकते हैं।

दोनों के बीच दूरी बने रहने का मतलब एंड्राडे को स्ट्रेट पंच, किक्स, राउंड किक्स और खतरनाक पुश किक्स लगाने में आसानी होगी।

उन्हें इस दौरान सावधानी बरतनी होगी और लिनेकर को एकसाथ कई पंच लगाने से बचना होगा, लेकिन एंड्राडे को शायद ही इससे कोई दिक्कत होगी।

“वंडर बॉय” जल्दबाजी ना दिखाते हुए सही मौके की तलाश कर सकते हैं और ऐसा करते हुए वो केवल एक क्लीन पंच लगाकर फाइट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

#3 लिनेकर के बॉडी अटैक्स

लिनेकर एक ही समय पर कई जगहों पर अटैक करने में माहिर हैं, जिनका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है।

वो ONE में सबसे तेज बॉडी पंच लगाते हैं, निरंतर मिडसेक्शन को क्षति पहुंचाने के मौके तलाशते रहते हैं, जिससे उनके विरोधी अपने सिर को डिफेंड ना कर पाने की स्थिति में पहुंच जाएं।

अगर 32 वर्षीय स्टार एंड्राडे के करीब आ पाए तो उन्हें बहुत तेजी से फाइट को फिनिश करने के मौके तलाशने होंगे क्योंकि “वंडर बॉय” को एक पोजिशन में रहने पर मजबूर करना बहुत मुश्किल है।

वहीं अगर “हैंड्स ऑफ स्टोन” उनकी बॉडी पर हुक्स लगा पाए तो संभव है कि एंड्राडे का बॉडी का झुकाव आगे की ओर होगा और इसी समय वो उनकी ठोड़ी पर फिनिशिंग स्ट्राइक लगा सकते हैं।

उनका मैच 5 राउंड तक चलेगा। इस दौरान उनके मिडसेक्शन पर लगे शॉट्स के प्रभाव से एंड्राडे थकने लगेंगे, जिससे लिनेकर को अटैक करने में फायदा होगा।

#4 एंड्राडे के काउंटर अटैक्स

एंड्राडे अगर “हैंड्स ऑफ स्टोन” से दूर रहकर उन्हें हवा में शॉट्स लगाने पर मजबूर कर पाए तो डिफेंडिंग चैंपियन की निराशा बढ़ने लगेगी और उनके द्वारा गलती की संभावना भी बढ़ जाएगी।

लिनेकर के पंच उनका सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन ज्यादा रीच (पहुंच) कवर करने की स्थिति में वो अपने प्रतिद्वंदी को अटैक के लिए आमंत्रित कर रहे होंगे।

इसी समय पर “वंडर बॉय” की टाइमिंग और सटीकता मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। वो पंचों के अलावा बॉडी पर खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाते हुए भी बढ़त हासिल कर सकते हैं।

जेरेमी पाकाटिव भी एंड्राडे की इसी रणनीति का शिकार बने थे और उन्हें एक बार फिर मौका मिला तो ब्राजीलियाई स्टार इसका फायदा उठाने में जरा भी हिचक नहीं दिखाएंगे।

एंड्राडे अगर लिनेकर को बॉडी स्ट्राइक लगाकर रिएक्शन देने पर मजबूर कर पाए तो उनकी ओर से मिडसेक्शन पर फ्रंट किक्स और पंचों के इस्तेमाल की उम्मीद रखिएगा।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.