जैरेड ब्रूक्स के अनुसार पैतृक जीवन उन्हें बेहतर फाइटर बनाएगा – ‘मेरे अंदर कभी इतना उत्साह नहीं रहा’

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 125

पिता बनने पर बहुत जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, लेकिन जैरेड ब्रूक्स का मानना है कि इससे उन्हें अपने प्रोफेशनल करियर में आगे बढ़ते रहने के लिए ज्यादा प्रोत्साहन मिलता है।

ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन 5 अगस्त को ONE Fight Night 13 में माइकी मुसुमेची को ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे। वो जानते हैं कि कोई एथलीट जीतकर ही कॉम्बैट खेल जगत में महानता प्राप्त कर सकता है।

सफलता का मतलब वित्तीय सुरक्षा और समृद्धि से है। इस साल नवंबर में ब्रूक्स पिता बनने वाले हैं इसलिए उनका ध्यान केवल बड़ी जीत दर्ज करने पर है।

मुसुमेची के खिलाफ मैच से पूर्व ब्रूक्स ने बताया कि वो पहली बार पिता बनने की खुशी को महसूस करना चाहते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि पिता बनने के बाद उनके प्रोफेशनल करियर पर क्या असर पड़ेगा:

“मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरे अंदर कभी इतना उत्साह नहीं रहा और मैं अपनी बेटी के लिए एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास कर रहा हूं।

“वो अनुभव मेरे लिए बहुत खास रहेगा। मैं उस लम्हे का इंतज़ार नहीं कर पा रहा, जब मेरी नजर उससे मिलेंगी।

“मुझे अपनी बेटी की आंखों में वो प्रकाश दिखाई देगा, जिसके बाद मैं अपने प्रतिद्वंदी की आंखों में देखकर उन्हें फिनिश कर सकूंगा।”

ब्रूक्स इस समय MMA डिविजन के किंग हैं और कुछ समय तक चैंपियनशिप बेल्ट की जीत को सेलिब्रेट कर सकते थे।

मगर “द मंकी गॉड ने भविष्य में नए मौके तलाशने के लिए एक नए खेल में आने का फैसला लिया। वो मानते हैं कि 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनकर वो अपने अनुसार फैसले ले पाएंगे। अमेरिकी स्टार को अपने परिवार के लिए अधिक पैसे कमाने का अवसर दिखाई दे रहा है।

हालांकि पहले वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीतना चाहते थे, लेकिन अब जल्द पैदा होने वाली बेटी के लिए ऐसा करना चाहते हैं।

30 वर्षीय फाइटर ने कहा:

“मैं ऐसा व्यक्ति था जो अपने सपनों को प्राथमिकता देता था और अधिकांश फाइटर्स ऐसा ही करते हैं, लेकिन अब मुझे खुद से फर्क नहीं पड़ता। मुझे अपनी बेटी की देखभाल करते हुए ये सुनिश्चित करना है कि उन्हें अच्छा जीवन मिल सके और मैं उसकी हर एक इच्छा को पूरा कर सकूं।

“उनका जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है और हमेशा उन्हें लोगों का प्यार मिलता रहेगा।”

जैरेड ब्रूक्स के लिए परिवार सबसे पहले है

ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे हासिल करने के लिए अथक प्रयास और त्याग भी करने पड़ते हैं। जैरेड ब्रूक्स ग्लोबल स्टेज जब ट्रेनिंग कर रहे होते हैं तो अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ते।

मगर जल्द उन्हें अपने पैतृक जीवन के कारण अपने व्यस्त शेड्यूल में बदलाव करने होंगे। “द मंकी गॉड” नहीं मानते कि ये उनके लिए कोई मुश्किल होगी क्योंकि वो हमेशा पहली प्राथमिकता अपनी बेटी को देंगे।

उन्होंने कहा:

“अन्य लोगों की तरह मेरे जीवन में भी पिता बनने के बाद चुनौतियां आएंगी। ये अपने शेड्यूल में से समय निकालने पर निर्भर करता है और मेरी पहली प्राथमिकता एक पिता होने और दूसरी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट होने की रहेगी।

“मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मेरी बेटी को अपने पिता का खूब समय और प्यार मिले। मैं उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करूंगा।

“वैसे भी वो नियमित रूप से मेरे साथ जिम आने वाली है। इसलिए बहुत छोटी उम्र से उसे ट्रेनिंग मिल रही होगी और वो अपनी मां और पिता की तरह एक गैंगस्टर बनने वाली है।”

ब्रूक्स अपने गेम को बेहतर बनाने के लिए कई घंटों तक ट्रेनिंग करते हैं, लेकिन इसके परिणाम अब उनके लिए फायदेमंद नहीं रहेंगे।

अब बेस्ट एथलीट बनकर अपनी विरासत कायम करना उनकी दूसरी प्राथमिकता है क्योंकि वो अपना ध्यान अपनी बेटी नेओमी को बेहतर जीवन देने पर लगाना चाहते हैं।

इसलिए “द मंकी गॉड” ने MMA में काफी सफलता हासिल कर खूब पैसे कमाने और अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा करने का प्लान बनाया है।

उन्होंने कहा:

“मैं अपनी पत्नी और बेटी की हर जरूरत को पूरा करूंगा। मैंने पहले भी कहा कि अब जीवन में मेरा महत्व कम और उनकी अहमियत अधिक हो गई है। मैं केवल उन्हें खुश देखना चाहता हूं। उनके पास एक अच्छा घर हो और वो क्रमशः अपने पति और पिता पर गर्व महसूस करें।”

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.