कैसे MMA ने गुरदर्शन मंगत को अपनी जीवनसाथी से मिलवाया

Gurdarshan Mangat Roshan Mainam ONE Dangal 1920X1280 37 768x512

गुरदर्शन मंगत ने कभी नहीं सोचा था कि एक स्पोर्ट्स बार में उन्हें अपनी जीवनसाथी मिलेंगी, लेकिन कुछ चीज़ें अचानक से आपकी जिंदगी को बदल कर रख सकती हैं।

शुक्रवार, 3 जून को कनाडाई-भारतीय स्टार सर्कल में वापसी करेंगे और ONE 158 में उनका सामना फ्लाइवेट MMA कॉन्टेस्ट में योडकाइकेउ फेयरटेक्स से होगा। उनकी अपनी पत्नी, चांदनी से मुलाकात एक शाम अंजान शहर में हुई थी।

“सेंट लॉयन” उस शाम अपना पार्टनर ढूंढने के इरादे से बाहर नहीं आए थे। उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में कई बातें बताईं और ये भी बताया कि कैसे चांदनी उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बनीं।

‘क्या हम चैनल को बदल सकते हैं?’

जनवरी 2013 में मंगत अपने घर वैंकूवर से दूर मोंट्रियल, कनाडा में ट्रेनिंग कर रहे थे। उस शहर में उनके पास परिवार या दोस्त नहीं थे। इसलिए वो पास के स्पोर्ट्स बार में अपने मिक्स्ड मार्शल आदर्श, विटोर बेल्फोर्ट को देखने पहुंचे थे।

हालांकि, वहां अधिकतर लोग हॉकी के मैच को देखने आए थे और उन्हें अपने प्लान पर पानी फिरता दिखा, जब एक महिला ने फाइट्स को बंद करने की मांग की थी।

“सेंट लॉयन” ने तुरंत खड़े होकर अपनी आवाज उठाई और इस दौरान उनकी मुलाकात अपने चाहने वाले से हुई।

मंगत ने बताया, “मैं कनाडा के दूसरे इलाके में जाकर Tristar Gym में ट्रेनिंग करने लगा था। मैं वहां किसी को नहीं जानता था इसलिए फाइट देखने के लिए एक स्पोर्ट्स बार में गया। उस समय विटोर बेल्फोर्ट की फाइट चल रही थी, लेकिन बाकी सभी लोग वहां हॉकी का गेम देखने आए थे, जिनमें से चांदनी भी एक थीं।”

Gurdarshan Mangat throws a kick

“चांदनी उस समय स्पोर्ट्स बार में मेरे बराबर में बैठी हुई थी और जहां वो बैठी हुई थीं, वहां से उन्हें हॉकी का गेम दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन वो विटोर बेल्फोर्ट की फाइट को देख पा रही थीं। उन्होंने बारटेंडर से पूछा, ‘क्या हम चैनल को बदल सकते हैं? इन लोगों के कारण मुझे गेम दिखाई नहीं दे रहा है।’

“मैं एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट होते हुए सभी चीज़ों को देख और सुन रहा था और तुरंत उन्हें MMA के बारे में बताया। इस तरह से मैंने उनसे बात करनी शुरू की थी।”

मंगत असल में उस महिला की मदद करते हुए ये समझाने की कोशिश कर रहे थे कि स्क्रीन पर क्या चल रहा है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो फाइट के किसी भी पल को मिस नहीं करना चाहते थे।

ये एक ऐसा लम्हा रहा जो उनके जीवन को नई राह पर आगे ले जाने वाला था।

“उसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए थे। आगे चलकर दोस्ती ने रिलेशनशिप का रूप लिया और अब वो मेरी पत्नी हैं, लेकिन ये सब एक स्पोर्ट्स बार मे MMA देखने के दौरान हुआ था। जहां मैं अपने सबसे पसंदीदा फाइटर विटोर बेल्फोर्ट की फाइट देख रहा था। इस तरह से हमारे रिलेशन की शुरुआत हुई।”

गुरदर्शन मंगत ने अपनी पत्नी के साथ पहली मुलाकात के बारे में बताया

‘सेंट लॉयन’ और उनकी ‘लॉयनेस’

उस समय मंगत एक प्रोफेशनल फाइटर के तौर पर संघर्ष कर रहे थे और बड़ी लीग्स में फाइट करने का सपना देखा करते थे।

इससे चांदनी को कोई दिक्कत नहीं थी। आगे चलकर उन्हीं के कारण “सेंट लॉयन” ने ज्यादा कड़ी मेहनत शुरू की और कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए 16-3 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड कायम किया है।

Indian MMA fighter Gurdarshan Mangat is ready to explode out of the corner

फ्लाइवेट स्टार ने कहा, “मेरे पास पैसे नहीं थे, तब भी चांदनी ने मेरा साथ दिया। उनके पास जॉब थी, लेकिन मेरे पास कुछ नहीं था। उनकी तंख्वाह आती थी और उसी से हमारे घर का खर्च चल रहा था।”

“वो अक्सर मुझे ट्रेनिंग से लेने आती थीं। मैंने उसके बाद सोचा कि, ‘इस तरह से काम नहीं चलेगा और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मेरे लिए नहीं बना है। मेरे मन में मोंट्रियल में एक नौकरी ढूंढने का ख्याल आया।’

“मुझे कई गंभीर चोटों का शिकार बनना पड़ा, जिससे मेरे लिए ट्रेनिंग कर पाना मुमकिन नहीं था। मेरे पास नौकरी नहीं थी, फिर भी उन्होंने मुझे सपोर्ट किया क्योंकि उन्हें मुझपर भरोसा था और जब मेरा आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगा था, उन कठिन परिस्थितियों में भी वो मेरे साथ बनी रहीं।”

उसी विश्वास के कारण मंगत अपनी पत्नी को “शेरनी” कहते हैं।

वो मानते हैं कि चांदनी का उनके जीवन में आना जरूरी था क्योंकि उन्हीं के कारण वो कठिन परिस्थितियों को पार कर पाए हैं।

उनके बिना मंगत शायद कभी ग्लोबल स्टेज तक नहीं पहुंच पाते, जहां उन्हें लाखों लोगों को अपनी स्किल्स से प्रभावित करने का मौका मिला है।

“मेरा मानना है कि बिना शेरनी कोई शेर नहीं हो सकता क्योंकि शेरनी ही शेर के साथ खड़े रहकर उसका ढांढस बांधती है।

“चांदनी भी मेरे जीवन में उसी तरह हैं, उन्होंने मुझे अहसास कराया कि मैं आगे चलकर कितनी सफलता प्राप्त कर सकता हूं और असफलताओं को भुलाकर आगे बढ़ने में मदद की। उनके बिना शायद मैं किसी और राह पर आगे निकल चुका होता।”

मंगत हमेशा चांदनी के साथ रिलेशनशिप के आभारी रहेंगे

गुरदर्शन मंगत ने दिए सफल रिलेशनशिप के मंत्र

मंगत खुद को कोई रिलेशनशिप एक्सपर्ट नहीं मानते, लेकिन उन्होंने अपने अनुभव से कई सारी चीज़ें सीखी हैं।

वो जानते हैं कि एक प्रोफेशनल एथलीट के साथ रहने के लिए किसी व्यक्ति को बहुत खास होना होता है। सौभाग्य से, चांदनी में वो सभी गुण हैं जिन्होंने उनसे बेकार चीज़ों से दूर रखा है।

35 वर्षीय स्टार ने कहा, “आपको एक अच्छे पार्टनर की जरूरत होती है जो आपको समझते हुए जीवन का सफर आपके साथ तय कर सके। एक अच्छे पार्टनर के बिना जीवन बिखरने लगता है।”

“अगर आप रिलेशनशिप को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं, तो आप उन चीज़ों पर ध्यान नहीं लगा पाते जिन्हें आप करना चाहते हैं। मगर दोनों के बीच अच्छी समझ आपको फाइटिंग करियर में फायदा दिला सकती है क्योंकि आप बेकार की परेशानियों से दूर रहकर अपना ध्यान पूरी तरह ट्रेनिंग पर लगा पाते हैं।”

“सेंट लॉयन” ये भी मानते हैं कि आपके हमसफर की काफी चीज़ें आपसे ना मिलती हों, तो भी आपके बीच प्यार जन्म ले सकता है।

अपने पार्टनर को किसी बात के लिए मजबूर करना सही नहीं है। इसके बजाय मंगत मानते हैं कि रिलेशनशिप तब अच्छा बनता है, जब आप अपने और पार्टनर के बीच अंतर को ढूंढकर उन्हें पूरे दिल से स्वीकार करें।

इसके साथ ही आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि रिलेशनशिप रातों-रात वर्क नहीं करते, लेकिन सोच-विचार करते हुए चीज़ों को करने से आपका रिलेशनशिप अच्छा रह सकता है।

“पहले कुछ सालों में हमें अहसास हुआ कि हम 2 अलग लोग हैं और अलग तरह से सोचते हैं और एक समय ऐसा भी आया, जब हम एक-दूसरे में बदलाव करने की कोशिश कर रहे थे।

“अब हमें अहसास हुआ है कि इस रिलेशनशिप की सबसे अच्छी चीज़ यही है कि हम दोनों कितने अलग हैं। मेरा और उनका सोचने का तरीका काफी अलग है।

“एक-दूसरे से बात करना और पार्टनर को समझना बहुत अहम है क्योंकि इससे हमेशा आपका रिलेशनशिप बेहतर स्थिति में जाएगा। आपको जीवन भर अपने पार्टनर के लिए समय निकालना होगा और चीज़ों के बीच सामंजस्य बैठाना सीखना होगा।”

मंगत ने अपने और चांदनी के साथ रिलेशनशिप के बारे में बात की

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)