कैसे म्यूजिक एड्रियानो मोरेस को रोजमर्रा की चुनौतियां से बचाता है – ‘जिंदगी में हल्कापन महसूस करता हूं’

Adriano Moraes walks out to the Circle at ONE on Prime Video 1

MMA सुपरस्टार एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस सबसे ज्यादा कॉम्बैट स्पोर्ट्स की उपलब्धियों के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन ONE सर्कल के बाहर कई चीजें और भी हैं, जिनसे वो बहुत प्यार करते हैं।

कोलोराडो में होने वाले ONE Fight Night 10 में अमेरिकी दिग्गज फाइटर डिमिट्रियस जॉनसन का सामना करने वाले ब्राज़ीलियाई एथलीट की रगों में संगीत दौड़ता है। उनका मानना है कि ये उन्हें हमेशा अच्छा महसूस करवाता है।

6 मई को “माइटी माउस” के खिलाफ प्रतिस्पर्धा के निर्णायक मुकाबले में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल जीतने के लिए मोरेस की दिन-प्रतिदिन ट्रेनिंग कठिन होती जा रही है।

फिर भी मोरेस को लगता है कि म्यूजिक उन्हें मुश्किल वक्त में खुश रहने और अधिक मेहनत करने में सहायता करता हैः

“जीवन में हर चीज़ ऊर्जा से जुड़ी है। म्यूजिक मुझे इधर-उधर जाने, सकारात्मक विचार रखने और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। मैं म्यूजिक सुनकर जिंदगी में हल्कापन महसूस करता हूं।”

जिस तरह हर दिन मानसिक और शारीरिक जरूरतें होती हैं, उसी तरह म्यूजिक के साथ के लिए अलग-अलग प्लेलिस्ट की आवश्यकता हो सकती है।

American Top Team प्रतिनिधि के पास सोचने-विचारने के लिए कुछ नहीं है। फिर भी वो आमतौर पर अपने व्यक्तित्व से मेल खाने वाली चीजों को साथ रखना पसंद करते हैं।

“मिकीन्यो” ने बतायाः

“मुझे कई तरह की चीजें पसंद हैं। मुझे सकारात्मक रहने के लिए आनंद में रहना और डांसिंग म्यूजिक सुनना पसंद है।

“मेरे पास कई प्लेलिस्ट हैं। ये हर दिन पर निर्भर करता है। कई दिन ऐसे होते हैं, जब मैं ब्राज़ीलियाई रैप सुनना चाहता हूं। कभी-कभी हिप-हॉप डे होता है। एक दिन ऐसा होता है, जब मैं जामीरोक्वाई को सुनना पसंद करता हूं। 

“मैं ढेर सारा इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक सुनता हूं। कई डीजे हैं, जिन्हें मैं फॉलो करता हूं। मुझे जैज़ सुनना पसंद है।”

एड्रियानो मोरेस को जामीरोक्वाई सबसे ज्यादा पसंद

एड्रियानो मोरेस के काफी वक्त से जामीरोक्वाई पंसदीदा कलाकार हैं। वो उनके इतने दीवाने हैं कि इस ग्रुप के म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेना 2023 की उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है।

पिछले साल दिसंबर में ‘जे के’ और उनके बैंड को व्यक्तिगत रूप से लाइव देखने की अपनी इच्छा जाहिर करने के बावजूद शायद अब तक वो इसे पूरा नहीं कर पाए हैं, लेकिन जब भी उन्हें जामीरोक्वाई का सकारात्मक म्यूजिक सुनने का मौका मिलता है तो वो उसका भरपूर आनंद लेते हैं।

अपने अन्य शौक की तरह हर चीज को वो पूरा नहीं कर सकते, लेकिन जब भी उनकी पसंदीदा धुनें हेडफोन या स्पीकर से सुनाई देती हैं तो वो उत्साहित हो जाते हैं।

उन्होंने बतायाः

“मुझे जामीरोक्वाई बहुत पसंद हैं। मैं कई साल से उनके संगीत का आनंद लेता आ रहा हूं। उन्होंने क्रांति ला दी है। मैं और पत्नी दोनों उन्हें पसंद करते हैं। ये एक ऐसा बैंड हैं, जो पूरे माहौल में खुशी और ऊर्जा भर देता है।

“मुझे उनके कई गाने पसंद हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा पसंद है, वो है “वर्चुअल इन्सैनिटी” क्योंकि ये मुझे आनंद और ऊर्जा से भर देता है।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)