रिंग के अंदर भी चैंपियन और बाहर भी: दुनिया को बेहतर बनाने में जुटे टकेरु सेगावा

Takeru Segawa Thant Zin ONE Friday Fights 81 55

दो रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर टकेरु सेगावा भले ही रिंग के अंदर अपने प्रतिद्वंदियों को लेकर कोई दया भाव ना दिखाते हों, लेकिन “नेचुरल बोर्न क्रशर” बाहर बहुत ही दयालु व्यक्ति हैं।

रविवार, 23 मार्च को तीन डिविजन के K-1 चैंपियन का सामना ONE 172 के मेन इवेंट में होने वाली पांच राउंड की फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग सुपर फाइट में पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन से जापान के साइटामा सुपर एरीना में होगा।

https://www.instagram.com/p/DGrsmAHzo9F/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

एक किकबॉक्सिंग सुपरस्टार के रूप में टकेरु अपने नाम और रुतबे के दम पर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं। इसी वजह से उन्हें 2025 विक्टोरिया ली अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

आइए उन पांच मौकों के बारे में जानते हैं, जब 33 वर्षीय जापानी एथलीट ने अच्छे कामों में अपना हाथ बंटाया।

टकेरु ने ONE 172 की फाइट से मिलने वाले पैसों से लाओस में स्कूल खोलने का प्रण लिया

हाल ही में ONE 172 की तैयारियों में लगे हुए टकेरु ने वादा किया है कि रोडटंग के साथ होने वाले फाइटिंग से मिलने वाले पैसों के एक बड़े हिस्से को वो लाओस में स्कूल बनाने में खर्च करेंगे।

मौजूदा समय में वहां के ग्रामीण इलाकों के सिर्फ 45% स्कूल तीसरी कक्षा तक की शिक्षा देते हैं। इसके अतिरिक्त इन इलाकों के करीब 20 प्रतिशत बच्चों तक स्कूल की पहुंच ही नहीं है। टकेरु के इस कदम की वजह से बच्चों को बहुत फायदा होगा।

लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है, जब टकेरु ने लाओस के बच्चों की सहायता की है।

टकेरु ने लाओस बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान दिया

साल 2024 में आई बाढ़ के बाद करीब 1,45,000 लाओस निवासी पीड़ित थे और टकेरु ने उसके बाद देश के स्कूलों का दौरा किया।

उन्होंने पानी के फिल्टर दान में दिए ताकि बच्चों और शिक्षकों को साफ पानी मिल सके। उन्होंने स्कूल के बाथरूम ठीक करवाने के लिए पैसे दिए। इसके अलावा उन्होंने कई बच्चों को बॉक्सिंग के गुर भी सिखाए।

टकेरु ने जीत के पैसे म्यांमार बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगाए

सितंबर 2024 में हुए ONE Friday Fights 81 में म्यांमार के थांट ज़िन के खिलाफ दो राउंड के जबरदस्त मैच के बाद टकेरु ने मैच से कमाए पैसों का एक हिस्सा दान में दिया ताकि बाढ़ के बाद राहत कार्यों में लगे संगठनों को मदद पहुंचाई जा सके।

टकेरु ने ये काम थांट ज़िन की टीम के साथ मिलकर किया ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि ये पैसा सही लोगों तक पहुंचे। इस बारे में थांट ज़िन के मैनेजर ने कहा:

“टकेरु से मिले पैसों को संबंधी संगठनों और कमेटियों तक पहुंचाया जाएगा। म्यांमार के लोगों की तरफ से हम टकेरु का तहेदिल से शुक्रिया करते हैं।”

जापानी स्कूल में समय बिताते हैं टकेरु

साल 2024 के जुलाई और अक्टूबर महीने में टकेरु ने अपने देश की कुछ चाइल्डकेयर फैसिलिटी का दौरा किया। वहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके सवालों के जवाब दिए और उन्हें किकबॉक्सिंग पैड वर्क करके भी दिखाया।

टकेरु दिग्गज ‘टाइगर मास्क’ बनकर वियतनाम के स्कूल गए

जुलाई 2023 में टकेरु ने वियतनाम के टुएन क्वान प्रांत के चाइल्ड केयर सेंटर का दौरा कर बच्चों से मुलाकात की।

वहां वो मशहूर प्रोफेशनल रेसलर कैरेक्टर “टाइगर मास्क” बनकर गए। उन्होंने स्कूल और बच्चों को ढेर सारे तोहफे दिए। टकेरु ने वहां के लिए टीवी और एयर कंडिशनर दिया, जिससे बच्चों को फायदा मिले।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)