ONE में 9-0 का शानदार रिकॉर्ड रखने वाले रेगिअन इरसल की सभी जीतों पर एक नजर

Regian Eersel Sinsamut Klinmee ONE Friday Fights 9 101

2-स्पोर्ट किंग रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ONE Championship इतिहास के सबसे सफल स्ट्राइकर्स में से एक हैं। उनका प्रोमोशनल रिकॉर्ड 9-0 का है, जिनमें 7 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत भी शामिल हैं।

अब मौजूदा ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बैंकॉक में होने वाले ONE Fight Night 11 में रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट दिमित्री मेन्शिकोव को हराकर ना केवल अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे बल्कि मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बने रहने की कोशिश करेंगे।

एक तरफ मेन्शिकोव के खिलाफ जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा, लेकिन इस बात को भी नहीं भुलाया जा सकता कि 2018 के बाद इरसल लगातार 21 मैच जीत चुके हैं। ये रिकॉर्ड दिखाता है कि वो क्यों टॉप लेवल एथलीट्स पर अपना वर्चस्व कायम रखने में सफल रहे हैं।

अब शनिवार, 10 जून को उनके एक और धमाकेदार मैच से पहले डच-सूरीमामी एथलीट की ONE में सभी जीतों को देखिए।

#1 ONE डेब्यू में रचा इतिहास

अप्रैल 2018 में इरसल ने ONE: HEROES OF HONOR में ब्रैड रिडल को हराकर ONE में सबसे पहली किकबॉक्सिंग जीत हासिल कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार की बॉक्सिंग और मूवमेंट ने इरसल की मुश्किलें बढ़ाईं। लेकिन सूरीनामी स्टार के मैच का सबसे यादगार लम्हा तब आया, जब उन्होंने दूसरे राउंड में बॉडी पर नी स्ट्राइक लगाकर अपने विरोधी को नॉकआउट किया। इसी के जरिए उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी।

#2 दूसरे मैच में स्कोर किया धमाकेदार नॉकआउट

“द इम्मोर्टल” ने फरवरी 2019 में हुए ONE: CALL TO GREATNESS में एंथनी एंजोकुआनी के खिलाफ मैच में वापसी की, जहां उन्होंने प्रोमोशन में अपनी पहली नॉकआउट जीत प्राप्त की।

पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को झकझोरने के बाद डच-सूरीनामी स्ट्राइकर ने “द एसासिन” को दूसरे राउंड में दमदार राइट हैंड लगाकर फिनिश किया।

#3 ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने

इरसल और नीकी होल्ज़कन लगातार 2 मैचों में जीत दर्ज कर मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में आमने-सामने आए, जहां उनके मैच में सबसे पहला ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा था।

दोनों वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स का मैच एक्शन से भरपूर रहा, लेकिन इस बीच “द इम्मोर्टल” ने अपने हमवतन एथलीट को चौथे राउंड में सिर पर नी स्ट्राइक लगाकर झकझोर दिया था। उसके बाद मैच को डोमिनेट करते हुए उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

#4 होल्ज़कन को रीमैच में हराया

पहली भिड़ंत में जीत के तुरंत बाद इरसल का ONE: DAWN OF VALOR में होल्ज़कन के साथ रीमैच बुक किया गया।

इस बार “द इम्मोर्टल” ने शुरुआत में बढ़त कायम करते हुए पहले राउंड में अपने विरोधी को नॉकडाउन किया। यहां से इरसल ने मैच को डोमिनेट करते हुए एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

#5 ‘डायनामाइट’ को हराया

नीकी होल्ज़कन के साथ प्रतिद्वंदिता का अंत करने के बाद मार्च 2021 में हुए ONE: FISTS OF FURY III में मौजूदा लाइटवेट किकबॉक्सिंग किंग को अगले मैच में मुस्तफा हैडा के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना था।

“डायनामाइट” के नाम से मशहूर हैडा 5 राउंड्स तक खतरनाक मूव्स का प्रभाव झेलकर अपने निकनेम पर खरे उतरे, लेकिन मैच में अधिकांश समय इरसल ने अपना वर्चस्व बनाए रखा और एक बार फिर अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

#6 मुर्ताज़ेव ने कड़ी चुनौती दी

“द इम्मोर्टल” ने दिसंबर 2021 में वापसी की, जहां ONE: WINTER WARRIORS में उनका सामना इस्लाम मुर्ताज़ेव से हुआ।

रूसी एथलीट उस समय इरसल के लिए सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित हुए, लेकिन अनुभवी वर्ल्ड चैंपियन ने अंतिम क्षणों में वापसी करते हुए विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर साबित किया कि वो क्यों लंबे समय तक इस डिविजन के टॉप पर बने हुए हैं।

#7 अपने करियर के सबसे भयानक लम्हे का सामना किया

इरसल ने आखिरी बार अप्रैल 2022 में हुए ONE 156 में अपने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया था, जहां उनका सामना आरियन सादिकोविच से हुआ।

सादिकोविच ने Sityodtong Amsterdam जिम के प्रतिनिधि को उनके ONE करियर के सबसे भयानक लम्हे के दर्शन करवाए। सादिकोविच ने उन्हें दूसरे राउंड में जम्पिंग नी लगाकर नॉकडाउन कर दिया था, लेकिन “द इम्मोर्टल” ने उससे उबर कर अगले राउंड्स में बढ़त कायम रखते हुए अपने टाइटल को डिफेंड किया।

#8 मॉय थाई में आकर सफलता पाई

इरसल ने अपने सभी किकबॉक्सिंग चैलेंजर्स को हराने के बाद मॉय थाई में आने का फैसला लिया। उन्होंने ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade में वेकेंट (रिक्त) ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में सिंसामट क्लिनमी को हराकर टाइटल अपने नाम किया था।

उनका अक्टूबर 2022 में हुआ मैच बेहद करीबी रहा, जहां दोनों ने कई बार एक-दूसरे को झकझोर दिया था।

मैच पांचवें राउंड में जा पहुंचा, जहां “द इम्मोर्टल” ने अपनी शानदार कंडीशनिंग के जरिए अपने विरोधी पर दबाव बनाकर विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की और 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि भी प्राप्त की।

#9 रीमैच में सिंसामट पर विजय पाई

ONE Friday Fights 9 में हुए इरसल vs. सिंसामट लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच में फैंस को एक बार फिर धमाकेदार एक्शन की उम्मीद थी, लेकिन सूरीनामी एथलीट ने इस बार अपनी जीत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सिंसामट ने पंच और लो किक्स की मदद से अच्छी शुरुआत की, लेकिन “द इम्मोर्टल” ने कुछ समय बाद बॉडी अटैक्स करते हुए वापसी की। वहीं चौथे राउंड में लिवर पर लगे लेफ्ट हुक के प्रभाव से सिंसामट ने हार मान ली थी।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400