सुपरलैक ने महान मॉय थाई फाइटर लियाम हैरिसन के साथ दोस्ती पर चर्चा की – ‘हम भाइयों की तरह हैं’

Superlek Kiatmoo9 Tagir Khalilov ONE Fight Night 12 70

दुनिया में सुपरलैक कियातमू9 के काफी फैंस हैं और ONE Championship में साथी एथलीट लियाम हैरिसन भी उनके बड़े प्रशंसक हैं।

ब्रिटिश दिग्गज समय-समय पर “द किकिंग मशीन” की तारीफ करते आए हैं। अब उन्होंने 22 सितंबर को ONE Friday Fights 34 में रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से पूर्व भी सुपरलैक का साथ दिया है।

सुपरलैक और हैरिसन ने बैंकॉक में काफी समय तक एकसाथ ट्रेनिंग की है और थाई स्ट्राइकर भी हैरिसन से तारीफ सुनकर खुश हुए हैं।

उन्होंने हाल ही में onefc.com पर हैरिसन के साथ दोस्ती के बारे में बात की और रोडटंग के खिलाफ मैच से पूर्व उनके सपोर्ट का आभार भी व्यक्त किया।

“द किकिंग मशीन” ने कहा:

“मेरे साथ ट्रेनिंग और स्पारिंग करने के लिए मैं लियाम का धन्यवाद करता हूं। मुझे समझने और मेरी तारीफ करने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त कर रहा हूं।”

सुपरलैक मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और इस पीढ़ी के बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक माने जाते हैं। वो विनम्र रहते हैं और बातों को ध्यान से सुनते हैं।

इसी वजह से उनकी हैरिसन से अच्छी दोस्ती हुई है। वो एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, स्पारिंग करते रहे हैं और तकनीकों का भी आदान-प्रदान किया है।

आगे चलकर वो अच्छे दोस्त तब बने जब सुपरलैक के यूनाइटेड किंगडम जाने पर “हिटमैन” ने उनको ट्रेनिंग में मदद की थी।

थाई स्टार ने कहा:

“हमारा रिश्ता भाइयों की तरह है। हम एकसाथ ट्रेनिंग करते हुए बहुत कुछ सीखते हैं। मुझे अच्छे फाइटर्स से सीखना पसंद है। जब लियाम मेरे साथ ट्रेनिंग करने आते हैं, तब मेरे पास उनसे काफी कुछ सीखने का अवसर होता है।

“मैं यूके में फाइट किया करता था, जहां उन्होंने मेरा साथ दिया। उन्होंने मुझसे खाने के बारे में पूछा और हमने साथ में खाना भी खाया।”

सुपरलैक का ध्यान रोडटंग के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ देने पर है

सुपरलैक कियातमू9 और लियाम हैरिसन ने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया में लाखों फैंस का दिल जीता है। मगर उनका ये अच्छा प्रदर्शन जिम में की गई मेहनत के कारण ही आ पाया था।

हैरिसन के आक्रामक स्टाइल को साहस के साथ-साथ अच्छा स्टैमिना भी चाहिए होता है। “किकिंग मशीन” ने हर बार ट्रेनिंग के समय उनसे यही सीखा है।

सुपरलैक ने कहा:

“लियाम अपनी ट्रेनिंग को लेकर अनुशासित और दृढ़ रहते हैं। वो जब स्पारिंग कर रहे होते हैं तो फाइट करने से कभी पीछे नहीं हटते।”

दूसरी ओर, हैरिसन ये मानते हैं कि सुपरलैक के पास वो स्किल्स हैं जो उन्हें ONE Friday Fights 34 में रोडटंग के खिलाफ जीत दिला सकती हैं।

“द किकिंग मशीन” ने इस समर्थन का आभार व्यक्त किया है, लेकिन किसी तरह की भविष्यवाणी उनका तैयारी करने का तरीका नहीं बदलने वाली। इस तारीफ के बावजूद उनका ध्यान 22 सितंबर को रिंग में अपना बेस्ट देने पर है।

सुपरलैक ने कहा:

“लियाम, मेरी जीत की भविष्यवाणी करने के लिए धन्यवाद, लेकिन पहले से परिणाम जानना असंभव है। मेरा ध्यान अपने लक्ष्य पर है। मुझे चाहे जीत मिले या हार, लेकिन मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।”

मॉय थाई में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34