ब्रेंडन वेरा Vs. अमीर अलीअकबरी: ONE 164 की हेवीवेट फाइट में जीत के 4 तरीके

MMA heavyweight fighters Brandon Vera and Amir Aliakbari

शनिवार, 3 दिसंबर को पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन वेरा और ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी एक धमाकेदार मुकाबले में आमने-सामने आने वाले हैं।

फिलीपींस के मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में होने वाले ONE 164: Pacio vs. Brooks के मेन कार्ड में दोनों टॉप लेवल के हेवीवेट एथलीट्स की भिड़ंत होगी।

https://www.instagram.com/p/ClfnL2oMbXw/

उन दोनों को अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने के लिए जाना जाता है और उनके बीच कई बार शब्दों का आदान-प्रदान हो चुका है इसलिए फैंस को उनके बीच एक खतरनाक मुकाबले की उम्मीद रखनी चाहिए।

यहां आप जान सकते हैं कि वेरा vs. अलीअकबरी मैच किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 अलीअकबरी के दमदार पंच

https://www.instagram.com/p/ChYbFEZDlmi/

हालांकि अलीअकबरी ने एक ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर MMA में एंट्री ली थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें अहसास हुआ कि उनके हाथों में भी गज़ब की ताकत है।

ईरानी एथलीट के पंच बहुत दमदार होते हैं, जिनकी मदद से उनके करियर की 11 में से 8 जीत स्टॉपेज से आई हैं।

उन्होंने अपनी बॉक्सिंग में सुधार किया है और जब उनका राइट हैंड निशाने पर लैंड होता है तो फाइट तुरंत समाप्त हो सकती है।

वेरा को इससे पहले अर्जन भुल्लर के हाथों तकनीकी नॉकआउट से हार मिली थी। वहीं अलीअकबरी को भी भरोसा है कि वो भी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को मात दे सकते हैं इसलिए शुरुआत से खतरनाक मूव्स की उम्मीद रखिएगा।

#2 वेरा के खतरनाक काउंटर्स

https://www.instagram.com/p/COz4kUttV4u/

अलीअकबरी की आक्रामकता उनपर भी भारी पड़ सकती है क्योंकि वेरा की काउंटर स्ट्राइकिंग बहुत खतरनाक है।

पूर्व हेवीवेट किंग फ्रंट-फुट पर रहकर फाइट कर सकते हैं, लेकिन उन्हें बैकफुट पर रहने में भी कोई समस्या नहीं है, खासतौर पर जब उनके विरोधी लापरवाही से पंच लगाने के लिए आगे आ रहे हों।

फिलीपीनो-अमेरिकी एथलीट ने कई बार सर्कल में काउंटर लेफ्ट हुक का इस्तेमाल किया है, जिसकी मदद से उन्होंने पॉल चेंग और मॉरो सेरिली पर भी जीत प्राप्त की थी।

“द ट्रुथ” का बैकफुट गेम तब और भी खतरनाक बन जाता है, जब वो स्टांस बदलकर मूव्स से बचते हैं और अगले ही पल खतरनाक काउंटर लगाते हैं।

इसलिए अगर अलीअकबरी अपने विरोधी की ठोड़ी को निशाना बनाने के लिए आगे आए तो उन्हें काउंटर मूव्स से बचकर रहना होगा।

#3 अलीअकबरी की रेसलिंग और ग्राउंड स्ट्राइक्स

https://www.instagram.com/p/Chv8H1sjvK1/

अगर अलीअकबरी स्टैंड-अप गेम में रहकर खतरनाक पंच नहीं लगा पाए तो उनके पास रेसलिंग करने का विकल्प भी खुला होगा।

ईरानी एथलीट रेसलिंग चैंपियन रहे हैं और MMA में भी इसके जरिए सफलता प्राप्त कर चुके हैं। ONE Fight Night 1 में उन्होंने मॉरो सेरिली पर रेसलिंग की मदद से जीत दर्ज की थी।

34 वर्षीय एथलीट ने अपने अनुभव के जरिए खतरनाक स्ट्राइकर को टेकडाउन किया और ग्राउंड गेम में उन्हें डोमिनेट किया था।

अलीअकबरी को टॉप कंट्रोल से हटाना काफी मुश्किल है। उनके साइज़ और स्किल का कॉम्बिनेशन उन्हें अपने विरोधियों की बुरी हालत करने में मदद करता है।

वहीं उनका ग्राउंड-एंड-पाउंड गेम अक्सर फाइट को फिनिश कर ही दम लेता है।

#4 वेरा की प्रभावशाली लो किक्स

https://www.instagram.com/p/Ch0inPkAcEi/?hl=en

वेरा भी रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन उन्हें MMA में एक स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट के रूप में पहचाना जाता है और वो अलीअकबरी के करीब आकर अटैक शायद ना करें।

दूसरी ओर उनकी स्ट्राइकिंग ईरानी एथलीट से कहीं बेहतर है इसलिए वो अलीअकबरी को टेकडाउन करने से रोकने और उनके पंचों के प्रभाव को कम करने के लिए किक्स का सहारा ले सकते हैं।

“द ट्रुथ” की लो किक्स पहले भी फाइटर्स के लिए मुश्किलें पैदा करती आई हैं। इसके अलावा वो अपनी किक्स के जरिए सामने से आ रहे अटैक को ब्लॉक करना भी जानते हैं।

अलीअकबरी किक्स नहीं लगाते, लेकिन वेरा अगर उनकी जांघ पर शॉट्स लगा पाए तो इससे ईरानी एथलीट की मूवमेंट धीमी पड़ सकती है। इस वजह से वो फ्रंट-फुट पर आने से पहले 2 बार जरूर सोचेंगे।

अलीअकबरी इससे डिफेंसिव रणनीति अपना सकते हैं, जिससे वेरा को आगे आकर अटैक करने में आसानी होगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.