2023 की सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट: केड रुओटोलो और टॉमी लेंगाकर के बीच जबरदस्त संघर्ष

Kade Ruotolo Tommy Langaker ONE Fight Night 11 14

ONE Fight Night 11 में बहुत ही दमदार सबमिशन ग्रैपलिंग मैच देखने को मिला।

जून महीने में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो ने टॉमी लेंगाकर के खिलाफ अपने टाइटल को दांव पर लगाया। 10 मिनट तक चले मैच ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।

पूरे समय दोनों ग्राउंड फाइटर्स ने अपनी काबिलियत को दिखाया और इस वजह से इसे 2023 की सबसे बेहतरीन सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट घोषित किया गया है।

रुओटोलो ONE Championship में अपराजित सुपरस्टार के रूप में इस मुकाबले में उतरे थे। अपनी सबसे हालिया फाइट में उन्होंने मैथ्यूस गेब्रियल को हराकर खेल के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया था।

वहीं लेंगाकर अपनी दोनों प्रोमोशनल फाइट्स में अच्छा प्रदर्शन कर चुके थे। वो पूर्व ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ऊअली कुरझेव को सबमिशन से हराकर इस मैच में उतरे थे।

खिताबी मैच से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं और इसने जरा भी निराश नहीं किया। पहला मिनट एक दूसरे पर बढ़त हासिल करने के प्रयास के बाद रुओटोलो ने टेकडाउन हासिल किया। कुछ ही पलों बाद नॉर्वे के एथलीट ने अपने विरोधी को हील हुक में जकड़ लिया और उन पर काफी दबाव बना दिया था।

सबमिशन के अच्छे प्रयास की वजह से लेंगाकर स्कोरकार्ड में आगे थे, जिसकी वजह से कैलिफोर्निया निवासी एथलीट को अब इस अंतर को कम करने का प्रयास करना था।

रुओटोलो ने अटैक के जरिए वापसी की। उन्होंने एक के बाद एक गार्ड पासिंग तकनीक पेश कीं और अपने यूरोपीय विरोधी को आराम करने का जरा भी समय नहीं दिया।

मैच के आधे समय पर लाइटवेट चैंपियन ने लेंगाकर पर एक खतरनाक एस्टिमा लॉक लगाने का अच्छा प्रयास किया।

लेंगाकर ने लेग लॉक के प्रयास के साथ इसका जवाब देना चाहा, लेकिन करीब दो दशक के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु अनुभव वाले रुओटोलो उनके अटैक्स से बचने में कामयाब रहे।

अंत में 20 वर्षीय अमेरिकी स्टार को नॉन-स्टॉप एक्शन के लिए तीनों जजों ने सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

रुओटोलो को भले ही जीत मिली और वो खिताब बचाने में कामयाब रहे, लेकिन इस मैच के असली विजेता फैंस रहे जिन्हें पूरे 10 मिनट बेहतरीन सबमिशन मैच देखने को मिला।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.