5 चीजें जो लियाम हैरिसन को एक बहुत खतरनाक मॉय थाई फाइटर बनाती हैं

Liam Harrison Muangthai ONE156 1920X1280 31

लियाम “हिटमैन” हैरिसन में ऐसी कई खास बातें हैं, जिनकी वजह से वो इतिहास के सबसे महान मॉय थाई फाइटर्स में से एक बने हैं।

ये ब्रिटिश स्टार शनिवार, 7 सितंबर को ONE 168: Denver में सेकसन ओर क्वानमुआंग के खिलाफ अपनी स्किल्स को दिग्गजों की एक भिड़ंत में आजमाएंगे।

अपने करियर में सबसे लंबे समय तक एक्शन से दूर रहने के बाद हैरिसन सबसे बड़े स्तर पर खुद को साबित करने के लिए उत्साहित हैं। फैंस को भी उत्तर अमेरिका के कोलोराडो के बॉल एरीना में होने वाले इवेंट में उनसे बहुत उम्मीदें होंगी।

इससे पहले कि उनका 140-पाउंड कैचवेट मुकाबला हो, आइए हिटमैन के बारे में उन बातों को जानते हैं जो उन्हें सेकसन के लिए एक खतरा साबित करती हैं।

#1 ताकतवर पंच

हैरिसन एक आक्रामक फाइटर हैं, जो लगातार आगे बढ़ते हुए पंचों से अपने विरोधी को नुकसान पहुंचाना पसंद करते हैं।

वो स्ट्राइक्स बड़े ग्लव्स में घातक होती हैं, लेकिन ONE को जॉइन करने के बाद से 4-औंस के ग्लव्स पहनकर वो और भी खतरनाक हो गए हैं।

38 वर्षीय स्टार ने अपने शानदार पैड वर्क की वजह से सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की तादाद बढ़ाई है। लेकिन, इससे भी कहीं ज्यादा उन्होंने नॉकआउट्स से वाहवाही लूटी है।

#2 हार ना मानने का जिगर

हैरिसन को अपने विरोधी के करीब आकर अटैक करने में आनंद आता है, लेकिन ये कोई तब तक नहीं कर सकता जब तक उसे अपने ठोड़ी की मजबूती पर भरोसा ना हो।

वो प्रतिद्वंदी से शॉट खाने से नहीं डरते, इसके बजाय वो विपक्षी पर वार करने के लिए आगे बढ़ते हैं।

मुआंगथाई पीके साइन्चाई के खिलाफ दो बार नॉकडाउन होने के बावजूद उनकी वापसी इसी बात का सबूत है, जब उन्होंने पहले ही राउंड में पिछड़ने के बावजूद जीत हासिल की थी।

#3 घातक लो किक्स

भले ही हैरिसन के पास कई सारे घातक हथियार हैं, लेकिन उनकी लो किक की बात ही कुछ और है। Bad Company टीम के प्रतिनिधि अपनी किक से विरोधी पर ताकत और सटीकता के साथ वार करते हैं।

वो अपनी किक्स से कई जगहों पर वार कर सकते हैं और अच्छी मूवमेंट की वजह से उनकी किक्स में तेजी होती है।

वो तेजी से कई सारी किक्स एक साथ लगा सकते हैं और उन्होंने 2019 में रोडलैक पीके साइन्चाई के खिलाफ ऐसा ही किया था।

#4 फाइट आईक्यू

हैरिसन अटैकिंग स्टाइल के लिए मशहूर हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो समझदार फाइटर नहीं हैं।

वो इस खेल के बड़े जानकार हैं और अपने विरोधियों पर करीब से नजर रखते हैं कि वो क्या कर रहे हैं और क्या करने में बारे में सोच रहे हैं।

ब्रिटिश स्टार का मॉय थाई के प्रति जुनून बहुत अधिक है और वो उभरते हुए टैलेंट पर करीब से नजर बनाकर रखते हैं।

#5 अटूट मानसिकता 

कॉम्बैट स्पोर्ट्स में जितनी अहमियम स्किल्स की होती है, उतना ही महत्व मानसिकता का भी होता है। हैरिसन की मानसिकता अटूट है। उन्होंने करियर खत्म करने देने वाली चोट के बाद वापसी करते हुए इस बात को साबित कर दिया है।

किस्मत के भरोसे बैठने की बजाय उन्होंने लगातार दो साल तक कड़ी मेहनत की और अब वो पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर होकर वापसी कर रहे हैं।

इस कठिन यात्रा ने उनके अंदर जीत की भूख में बढ़ोतरी कर दी है और वो दिखाना चाहेंगे कि क्यों उन्हें इस खेल का दिग्गज कहा जाता है।

मॉय थाई में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
nongoasa
nabilrambo
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled