5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 30: Kryklia Vs. Knowles से पता चलीं

Roman Kryklia Lyndon Knowles ONE Fight Night 30 23 scaled

शनिवार, 5 अप्रैल को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 30: Kryklia vs. Knowles में 11 मार्शल आर्ट्स मुकाबलों ने समां बांध दिया।

हल्के भार वर्गों के एथलीट्स ने थाई क्राउड को झूमने पर मजबूर किया तो वहीं मेन इवेंट में हेवीवेट स्टार्स ने शानदार एक्शन प्रस्तुत किया।

आइए जानते हैं कि ONE Fight Night 30 से क्या-क्या बड़ी बातें निकलकर सामने आईं।

रोमन क्रीकलिआ का कोई तोड़ नहीं

मौजूदा ONE हेवीवेट मॉय थाई और लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ की स्पीड, फुटवर्क, हेड मूवमेंट, तकनीक और गजब की ताकत की जितनी तारीफ की जाए, उतना कम है।

इन सब चीजों के मिलने से वो दुनिया के सबसे घातक स्ट्राइकर्स में से एक बन जाते हैं।

वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लिंडन नोल्स अपने विरोधी के खिलाफ रेंज में नहीं आ सके और उन्हें ताबड़तोड़ अटैक का शिकार होना पड़ा। यूक्रेनियाई सुपरस्टार ने एक राउंड में ही अपने खिताब को डिफेंड करने का कारनामा किया।

जीत के बाद उन्होंने जल्द वापसी की बात की क्योंकि उन्हें मैच के दौरान ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी और ना ही किसी तरह की चोट लगी।

लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनका अगला चैलेंजर कौन हो सकता है क्योंकि जो भी उनके रास्ते में आया है, उसे चारों खाने चित होना पड़ा है।

इरसल ने शानदार मानसिकता का प्रदर्शन किया

अलेक्सिस निकोलस के खिलाफ प्रतिद्वंदिता की तीसरी फाइट से पहले रेगिअन इरसल को तय वजन की सीमा पार करने के चलते अपना ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल गंवाना पड़ा।

इसके बावजूद उन्होंने एक सच्चे चैंपियन वाली मानसिकता का शानदार नमूना पेश किया। “द इम्मोर्टल” ने निराशा को पीछे रखते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी।

बहुमत निर्णय से आई जीत के बाद इरसल ने साबित कर दिया है कि वो अपने गेम प्लान को किसी भी परिस्थिति के अनुसार ढाल सकते हैं। अब वो दोबारा खिताब पाने को लेकर काम करना चाहेंगे।

नए भार वर्ग में निको कैरिलो का जादू चला

निको कैरिलो बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में एक लैजेंड किलर बनकर उभरे थे क्योंकि उन्होंने मुआंगथाई पीके साइन्चाई, नोंग-ओ हामा और सैमापेच फेयरटेक्स जैसे अनुभवी स्टार्स को मात दी थी। लेकिन सवाल उठ रह थे कि क्या वो फेदरवेट डिविजन में भी उतने ही खतरनाक साबित होंगे।

ONE Fight Night 30 में “किंग ऑफ द नॉर्थ” ने लाजवाब अंदाज में इसका जवाब दिाय। उन्होंने आठ बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को बॉडी शॉट लगाकर नॉकआउट किया।

कैरिलो की ना सिर्फ नए डिविजन में ताकत दिखी बल्कि वो शारीरिक तौर पर भी शानदार नजर आ रहे थे। स्कॉटिश सनसनी ने फेदरवेट डिविजन के लिए चिंता बढ़ा दी है क्योंकि वो अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं।

पांच रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर के खिलाफ जीत के बाद वो जल्द ही वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में खुद को पा सकते हैं।

असा टेन पॉ की जीत अमेरिकी मॉय थाई के लिए बेहद खास

असा टेन पॉ ने सेकसन ओर क्वानुआंग को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

पिछले मुकाबले में जॉन लिनेकर के हाथों कड़ी हार झेलने के बाद “द अमेरिकन निंजा” ने शानदार अंदाज में वापसी की और ONE Championship में थाई दिग्गज को स्टॉपेज से मात देने वाले पहले फाइटर बने।

अपने पिछले चार ONE मुकाबलों में 3-1 का रिकॉर्ड रखने वाले टेन पॉ इस जीत के बाद डिविजन के शीर्ष की तरफ बढ़ने का काम कर सकते हैं और ये अमेरिकी मॉय थाई के लिए बहुत अच्छी खबर है।

ग्लोबल स्टेज पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले फ्लोरिडा निवासी एथलीट ने अपनी तकनीक और फाइटिंग स्टाइल से ढेरों फैंस बनाए हैं और अब वो अपनी जीत की गति को बढ़ाते हुए देश में इस खेल के ध्वजवाहक बन गए हैं।

जॉर्ज जार्विस ने लाइटवेट मॉय थाई डिविजन में खलबली मचाई

जॉर्ज जार्विस ने लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में मोहचिने चाफी को हराकर ONE Championship में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद “जी-यूनिट” ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के करीब पहुंचते जा रहे हैं और उन्होंने इस बात का जिक्र उन्होंने मिच चिल्सन को फाइट के बाद दिए इंटरव्यू में भी किया।

एक और धमाकेदार जीत के बाद इंग्लिश स्टार ने खुद को डिविजन के लिए खतरा साबित कर दिया है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने 2 अगस्त को डेनवर में होने वाले ONE 173 में मुकाबला करने की बात आगे रखी।

अब देखना होगा कि उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच कब मिलता है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)