3 अगस्त को होने वाले ONE Fight Night 24: Brooks Vs. Balart से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Hiroba Minowa Gustavo Balart ONE 165 69 scaled

इस शनिवार, 3 अगस्त को ONE Championship की यूएस प्राइमटाइम फाइट कार्ड के साथ वापसी हो रही है, जिसमें धमाकेदार मैच और शानदार स्टोरीलाइंस देखने को मिलेंगी।

ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart को दो वर्ल्ड टाइटल फाइट्स हेडलाइन करेंगी और इसके अतिरिक्त दुनिया के कुछ सबसे लाजवाब मार्शल आर्टिस्ट्स इस इवेंट में शिरकत कर रहे हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट से पहले जानते हैं कि यहां किन पांच सबसे बड़े सवालों का जवाब मिल सकता है।

#1 क्या पूर्व स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन को पराजित कर पाएंगे गुस्तावो बलार्ट?

मेन इवेंट में पूर्व अनडिस्प्यूटेड स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का सामना ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए क्यूबा के फाइटर गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट से होगा।

अमेरिकी स्टार को ONE 166: Qatar में जोशुआ पैचीओ के खिलाफ डिसक्वालीफिकेशन से अपना खिताब गंवाना पड़ा। अब #1 रैंक के कंटेंडर की कोशिश अंतरिम खिताब जीतने पर होगी, जिससे उन्हें चैंपियन के खिलाफ भविष्य में टाइटल यूनिफिकेशन मैच मिल सके।

क्यूबा के पूर्व ओलंपिक रेसलर के हाथों में गजब की ताकत है और “एल ग्लैडीएडर” के पास वो सभी स्किल्स हैं, जिनकी मदद से वो शनिवार को खिताबी जीत हासिल कर सकते हैं।

#2 क्या अपने करियर की सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी के खिलाफ बेल्ट डिफेंड कर पाएंगी डेनियल केली?

को-मेन इवेंट में मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन डेनियल केली पहली बार अपनी बेल्ट को डिफेंड करेंगी और उनका सामना नौ बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन मायसा बास्तोस से होगा।

अमेरिकी BJJ स्टार ONE में अपने सभी चार मैच जीतने में कामयाब रहे हैं, लेकिन अब उनके सामने बास्तोस के रूप में सबसे कठिन चुनौती हैं।

ब्राजीलियाई स्टार को हल्के भार वर्गों में खेल की सबसे महान ग्रैपलर माना जाता है और शायद उन्हें जिउ-जित्सु इतिहास की सर्वश्रेष्ठ तकनीकी फाइटर कहना गलत नहीं होगा।

कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटने वाली केली के सामने रास्ता कठिन है और इसे पार कर वो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एटमवेट ग्रैपलर बन जाएंगी।

#3 क्या टॉप 5 रैंकिंग्स में जगह बना पाएंगे नबील अनाने?

बेंटमवेट मॉय थाई मैच में 20 वर्षीय सनसनी नबील अनाने का सामना दो बार के ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो से होगा।

थाई-अल्जीरियाई स्टार अपने तीन मैचों के जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेंगे और वो स्टार्स से भरे बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में अपने प्रतिद्वंदी को मात देकर उनकी तीसरी रैंक पर भी कब्जा कर सकते हैं।

सबसे युवा WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और ONE में टॉप स्टार्स के खिलाफ दो नॉकआउट कर चुके अनाने एक वर्ल्ड क्लास स्ट्राइकर हैं। डिविजन में खुद की खास जगह बनाने के लिए उन्हें लोबो को मात देनी ही होगी।

#4 कौन से नए टॉप कंटेंडर उभरकर सामने आएंगे?

बाकी के कार्ड में कई सारे अहम और दिलचस्प मुकाबले शामिल हैं।

ONE Fight Night 18 के मेन इवेंट में जीत हासिल करने वाले #5 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल “द कोबरा” गासानोव अपने ग्राउंड गेम को आजमाएंगे, जब उनका सामना इक्वाडोर के ऐरन “टॉमी गन” कनार्टे से होगा।

अगर वो ऐसा करने में कामयाब रहे तो दागेस्तानी एथलीट खुद को डिविजन के बाकी फाइटर्स के लिए एक बड़ा खतरा बना लेंगे।

एक दिलचस्प फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में #3 रैंक के कंटेंडर टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो अपनी स्पीड और टाइमिंग को #5 रैंक के कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी के खिलाफ टेस्ट करेंगे।

स्टाइल के नजरिए से बात करें तो इस मैच में लाजवाब एक्शन देखने को मिलेगा और यहां जीतने वाला स्टार चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 का नया चैलेंजर बन सकता है।

फैंस को इवेंट का पहला मुकाबला बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए, जो कि हांगकांग की उभरती हुई फाइटर यू यौ पुई और तीन बार की यूके मॉय थाई फाइटर ऑफ द ईयर एमी पिर्नी के बीच एटमवेट मॉय थाई मैच में होगा।

यू अपने पिछले मैच में तीन राउंड तक पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लारा फर्नांडीज़ को छकाने के बाद इस मुकाबले में उतरेंगी।

ONE में 6-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुकी फाइटर अगर अपराजित रहती हैं तो वो खिताब की दावेदारी पेश कर देंगी।

#5 क्या कार्लो बुमिना-अंग Team Lakay को आगे ले जा पाएंगे?

अपराजित फिलीपीनो फाइटर कार्लो “द बुल” बुमिना-अंग अपने यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में छाप छोड़ना चाहेंगे। बेंटमवेट MMA मैच में मंगोलियाई स्टार एंख-ओर्गिल “द टॉर्मेंटर” बाटरखू के खिलाफ मैच के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रेरणा की जरूरत होगी।

ऐसा इसलिए क्योंकि बाटरखू ने अपने क्लिंच गेम और कार्डियो के दम पर फिलीपीनो स्टार्स के खिलाफ तीन जीत हासिल की हैं, जिसमें दो तो उनके Team Lakay के ट्रेनिंग पार्टनर हैं।

“द बुल” ने ONE Friday Fights में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाते हुए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। अगर वो मंगोलियाई स्टार को ढेर कर पाए तो ना सिर्फ करियर को अच्छी दिशा में लेकर जाएंगे बल्कि Team Lakay का बदला भी पूरा कर लेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88