ONE Fight Night 15 से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Martin Nguyen Thanh Le inside the matrix 1920X1278 7 768x511

ONE Fight Night 15 को होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और इसके फाइट कार्ड में जबरदस्त मुकाबलों की कोई कमी नहीं है।

शनिवार, 7 अक्टूबर को दो वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगे होंगे और कुछ टॉप कंटेंडर्स अपने मैचों को जीतकर डिविजन में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगे।

फैंस को हरेक मैच में काफी कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट से पहले इससे जुड़े कुछ सवालों पर एक नजर डालते हैं।

#1 क्या ली या फ्रेमानोव हाइलाइट-रील नॉकआउट स्कोर करेंगे?

मेन इवेंट में थान ली और इल्या फ्रेमानोव का सामना ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा और दोनों ही स्टार्स रिंग में जबरदस्त फायरपावर के साथ उतरेंगे।

मौजूदा चैंपियन टांग काई फिलहाल चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं, ऐसे में ली और फ्रेमानोव जबरदस्त नॉकआउट के साथ अंतरिम वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर अपनी धाक जमाना चाहेंगे।

ली का फिनिशिंग रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 13 MMA जीतों में 12 में नॉकआउट और 1 में सबमिशन हासिल किया है। वहीं फ्रेमानोव ने 12 जीतों में से 9 में नॉकआउट और 1 में सबमिशन किया है।

इस वजह से मैच के पांच राउंड तक चलने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। हाल ही में पूर्व डिविजनल चैंपियन ली ने बताया कि फाइट में फिनिश जरूर देखने को मिलेगा। वहीं #3 रैंक के कंटेंडर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

दोनों के रिकॉर्ड और दांव पर लगी बेल्ट को देखते हुए कहा जा सकता है कि दोनों ही स्टार्स अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।

#2 क्या डी बैला के परफेक्ट रिकॉर्ड को खराब कर पाएंगे विलियम्स?

इटालियन-कनाडाई स्टार जोनाथन डी बैला अपनी ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल बेल्ट को “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ डिफेंड करने जा रहे हैं।

हालांकि डी बैला एक मजबूत प्रतिद्वंदी हैं, लेकिन विलियम्स को सुपरलैक कियातमू9 और रोडटंग जित्मुआंगनोन जैसे सुपरस्टार्स के साथ रिंग साझा करने का अनुभव है। जो ये साबित करता है कि वो रिंग में डरने वाले नहीं हैं।

थाई-ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर ने रोडटंग का डटकर सामना किया और दोनों ने तीनों राउंड्स तक एक दूसरे पर जबरदस्त वार पलटवार किए थे। ऐसे में वो डी बैला को हराने के लिए किसी भी हाल में पीछे नहीं हटना चाहेंगे।

डी बैला की बात करें तो उनका किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 11-0 का है और अभी तक अपराजित होने के कारण उनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होगी।

क्या विलियम्स का अटैकिंग स्टाइल और अनुभव डी बैला को उनके करियर की पहली हार दिला पाएगा या फिर मॉन्ट्रियाल निवासी एक और मजबूत चैलेंज को पार कर पाएंगे?

#3 क्या किकबॉक्सिंग खिताब की ओर बढ़ जाएंगे तवनचाई?

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई का ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू बहुत ही शानदार रहा, जब उन्होंने गजब की लेफ्ट किक लगाकर डेविट कीरिया का हाथ तोड़ दिया था।

कीरिया फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के बड़े नामों में से एक हैं, फिर भी उनपर जीत हासिल कर डिविजन की 5वीं रैंक प्राप्त करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

नए खेल में एक अकेली जीत ज्यादा मायने नहीं रखती, लेकिन अगर थाई मेगास्टार “स्मोकिन” जो नाटावट को हरा पाए तो वो अपने प्रतिद्वंदियों को एक कड़ा संदेश भेज देंगे।

नाटावट ने मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव और महान किकबॉक्सर जियोर्जियो पेट्रोसियन के साथ सर्कल में मुकाबला किया है। इस वजह से वो जानते हैं कि दिग्गजों का सामना करना कैसा रहता है।

अगर तवनचाई अपने अनुभव के दम पर थाई स्टार को हरा पाए तो बाकी विरोधी उनके 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को गंभीरता से लेना शुरु कर देंगे।

#4 क्या ब्रूक्स का पहला वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभरकर सामने आएगा?

इस शनिवार ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का पहला चैलेंजर निकलकर सामने आ सकता है।

पूर्व डिविजनल किंग जोशुआ पैचीओ पिछले साल दिसंबर में पांच राउंड तक चले कड़े मुकाबले में ब्रूक्स के हाथों टाइटल गंवा बैठे थे, लेकिन मंसूर मलाचिएव के खिलाफ एक जीत उन्हें अमेरिकी स्टार के खिलाफ रीमैच दिला सकती है।

11-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड रखने वाले मलाचिएव की बात करें तो उन्होंने जेरेमी मिआडो की चार मैचों में जीत के सिलसिले को तोड़ते हुए पहले राउंड में सबमिशन से जीत हासिल की और ग्लोबल स्टेज पर शानदार डेब्यू किया था।

रूसी स्टार एक रेसलर हैं और वो इकलौते स्ट्रॉवेट नजर आते हैं, जो कि ब्रूक्स को इस विभाग में कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

हालांकि, अगर “द पैशन” खुद में किए गए सुधार की वजह से मलाचिएव के ग्रैपलिंग अटैक को रोक पाए तो “द मंकी गॉड” के खिलाफ दूसरे मुकाबले से पहले ये काफी अच्छा संकेत हो सकता है।

चाहे नतीजा कुछ भी हो, ब्रूक्स को जल्द ही अपने चैलेंजर का नाम मिल सकता है।

#5 क्या फ्लाइवेट MMA रैंकिंग्स को मिलेगा नया चेहरा?

एको रोनी सपुत्रा और “वुल्फ वॉरियर” हू योंग दोनों ही फ्लाइवेट MMA डिविजन की टॉप 5 रैंकिंग्स में आने के लिए दस्तक दे रहे हैं और बैंकॉक में किए गए जोरदार प्रदर्शन से उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है।

हाल ही में सपुत्रा के 7 मैचों में जीत के सिलसिले को #2 रैंक के कंटेंडर डैनी किंगड ने तोड़ दिया था, लेकिन उन्हें 15 मिनट चली फाइट में थोड़ी बहुत सफलता हासिल हुई थी।

भले ही जीत उन्हें ना मिल पाई हो, लेकिन इंडोनेशियाई रेसलर ने साबित किया कि वो डिविजन के शिखर पर पहुंचने से ज्यादा दूर नहीं हैं।

हू को #4 रैंक के कंटेंडर युया वाकामत्सु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, मगर उन्होंने पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जेहे युस्ताकियो और उभरते हुए दक्षिण कोरियाई स्टार वू सुंग हूं पर जीत हासिल कर वापसी की।

दोनों ही फाइटर्स रैंकिंग्स में जगह हासिल करनी की दहलीज पर हैं और एक जीत से उन्हें बहुत फायदा हो सकता है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)