ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on Prime Video 1 1920X1280 63

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है।

शनिवार, 6 मई को ONE अमेरिकी धरती पर अपना डेब्यू करेगा, जिसका ऐलान पिछले साल दिसंबर में ही कर दिया गया था।

हर एक मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा, जिनमें जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी। तब तक फैंस केवल अंदाजा ही लगा सकते हैं कि 1stBank सेंटर में आखिर क्या होने वाला है।

इसलिए आइए जानते हैं ONE Fight Night 10 से जुड़े 5 सबसे बड़े सवालों के बारे में।

#1 क्या डिमिट्रियस जॉनसन आखिरी बार फाइट करने उतरेंगे?

डिमिट्रियस जॉनसन इतिहास के सबसे महान MMA एथलीट्स में से एक हैं। उन्होंने दुनिया भर में फाइट करते हुए अनुभव प्राप्त किया है, लेकिन अब उन्होंने रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं।

“माइटी माउस” हमेशा कहते आए हैं कि वो फाइटिंग करियर को अलविदा कहने से पहले अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हैं और ONE ने ऐसे करने में उनकी मदद की है।

अमेरिकी लैजेंड अब 6 मई को एड्रियानो मोरेस के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंदिता का अंत करना चाहेंगे। मैच चाहे किसी भी दिशा में आगे बढ़े, लेकिन जॉनसन बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं।

एक जीत उनकी इतिहास के सबसे महान फ्लाइवेट एथलीट के रूप में विरासत को मजबूती देगी, लेकिन क्या 36 वर्षीय एथलीट इसके बाद करियर को अलविदा कह देंगे।

बहुत कम फाइटर्स ने चैंपियन रहते रिटायरमेंट ली है, वहीं जॉनसन काफी दिमाग वाले इंसान हैं और लॉन्ग-टर्न प्लान बनाने में विश्वास रखते हैं। ऐसी संभावनाएं हैं कि वो मोरेस के खिलाफ जीत के बाद भी फाइटिंग छोड़ सकते हैं।

#2 क्या दो वर्ल्ड चैंपियंस अपने टाइटल को डिफेंड कर पाएंगे?

रोडटंग जित्मुआंगनोन और माइकी मुसुमेची को भी इस इवेंट में अपने ONE वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग का ONE में किकबॉक्सिंग और मॉय थाई रिकॉर्ड 13-0 का है, जिनमें 5 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में जीत भी शामिल हैं।

थाई स्ट्राइकिंग सुपरस्टार को मेक्सिकन एथलीट एडगर तबारेस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा, जो डिफेंडिंग चैंपियन की शानदार लय को बिगाड़ना चाहेंगे।

दूसरी ओर मुसुमेची को ONE में अभी कम अनुभव है, लेकिन मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन अभी तक अपने विरोधियों पर हावी पड़ते आए हैं।

उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 है और 3 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों को जीत चुके हैं। “डार्थ रिगाटोनी” को अभी तक ONE में कोई कड़ी टक्कर नहीं दे पाया है।

अमेरिकी एथलीट को उभरते हुए BJJ स्टार ओसामा अलमारवाई के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

#3 क्या स्टैम्प या एंडरसन वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करेंगी?

स्टैम्प फेयरटेक्स और अलीस एंडरसन की भिड़ंत एटमवेट MMA बाउट में होगी और इस मैच का वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस पर गहरा असर पड़ सकता है।

स्टैम्प #1 रैंक की कंटेंडर हैं और ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में एंजेला ली को हराने के बहुत करीब आ गई थीं, लेकिन अंत में स्ट्राइकिंग सुपरस्टार को सबमिशन से हार झेलनी पड़ी।

थाई एथलीट ने अपने MMA गेम को बेहतर बनाने के प्रयास किए हैं, लेकिन एंडरसन मानती हैं कि वो ग्राउंड गेम में अपनी प्रतिद्वंदी की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

वो इस समय टॉप-5 में शामिल नहीं हैं, लेकिन स्टैम्प को सबमिशन से हराकर वो डिविजन पर अपनी छाप छोड़ सकती हैं और साथ ही इस मैच की विजेता वर्ल्ड टाइटल शॉट के बेहद करीब पहुंच जाएगी।

#4 क्या सेज नॉर्थकट की वापसी धमाल मचा पाएगी?

एक नॉकआउट हार के बाद वापसी करना आसान नहीं होता, लेकिन सेज नॉर्थकट 4 साल बाद वापसी कर रहे होंगे क्योंकि उन्होंने गंभीर चोट को मात देते हुए वापस आने का फैसला लिया है।

अमेरिकी एथलीट अपनी युवावस्था के दिनों से लगातार अच्छा करते आ रहे हैं और अब 27 साल की उम्र में भी वो डिविजन पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। उनके ऊपर दबाव होगा क्योंकि वो अपने होम क्राउड के सामने परफॉर्म कर रहे होंगे।

नॉर्थकट लंबे समय तक कॉम्पिटनश से दूर रहे, लेकिन उनके अगले विरोधी अहमद मुजतबा ने लगातार 2 विरोधियों को फिनिश कर अपनी नॉकआउट पावर और सबमिशन स्किल्स से सबको वाकिफ करवाया है।

वो अब Amercian Kickboxing Academy में ट्रेनिंग कर रहे हैं। “वुल्वरिन” को भरोसा है कि वो इस शनिवार अमेरिकी स्टार को मात दे सकते हैं।

पाकिस्तानी एथलीट को शानदार लय प्राप्त है, वहीं नॉर्थकट सबकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेंगे। क्या नॉर्थकट वापसी मैच में जीत पाएंगे या मुजतबा खुद की बेस्ट एथलीट्स में जगह सुनिश्चित करेंगे।

#5 क्या डी रिडर का बॉडी साइज़ रुओटोलो पर भारी पड़ेगा?

टाय रुओटोलो की उपलब्धियां उन्हें दुनिया के बेस्ट ग्रैपलर्स में से एक बनाती हैं, लेकिन अब उनके सामने एक नए डिविजन की चुनौती होगी।

निडर BJJ एथलीट ने अभी तक ONE में लाइटवेट और 179-पाउंड कैचवेट बाउट में फाइट की है, लेकिन वो अब मिडलवेट डिविजन में आकर रीनियर डी रिडर का सामना करेंगे।

डी रिडर मौजूदा मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन हैं और इससे पहले लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भी रहे हैं। वो एक नामी एथलीट हैं, जो एक वर्ल्ड-क्लास सबमिशन स्पेशलिस्ट होने के साथ BJJ और जूडो में भी ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं।

मगर रुओटोलो को तगड़े एथलीट्स से डर नहीं लगता क्योंकि 2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था।

कॉम्बैट खेलों में 2 अलग बॉडी साइज़ वाले एथलीट्स की भिड़ंत पहले भी देखने को मिलती रही हैं, जिसका परिणाम किसी भी ओर जा सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Avazbek Kholmirzaev Bolat Zamanbekov ONE Friday Fights 98 3 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled