3 सबमिशन ग्रैपलिंग मैच जो 2023 में जरूर होने चाहिए

Tye Ruotolo Marat Gafurov ONE on Prime Video 5 1920X1280 30 768x512

साल 2022 में ONE Championship ने अपने सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजंस का विस्तार किया और दुनिया के कई बेस्ट फाइटर्स को ग्लोबल स्टेज पर लाया गया।

प्रोमोशन अब 2 नए ONE सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल्स का अनावरण और कई टॉप ग्रैपलर्स को अपने साथ जोड़ चुका है। ये इस खेल के दुनिया पर छाने का सबसे सही समय है।

अब सबकी नजरें 2023 पर होंगी, जहां दुनिया के टॉप सबमिशन स्पेशलिस्ट्स अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे इसलिए अगले साल कई धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

आइए यहां जानते हैं उन 3 सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों के बारे में, जो 2023 में जरूर होने चाहिए।

#1 केड रुओटोलो vs. टॉमी लेंगाकर

https://www.instagram.com/p/CkALPT1rJD8/

युवा BJJ स्टार केड रुओटोलो ने 2022 में शानदार प्रदर्शन किया और 2023 में भी इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

19 वर्षीय अमेरिकी एथलीट अभी तक अपराजित रहे हैं और सितंबर में सबसे युवा ADCC वर्ल्ड चैंपियन बने थे। वो उसके बाद ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बने और उसे एक बार डिफेंड भी किया।

उन्होंने ONE Fight Night 5 में अपने आखिरी मैच में मैथ्यूस गेब्रियल को हराने के बाद साथी BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर टॉमी लेंगाकर के खिलाफ मैच की मांग की।

लेंगाकर को यूरोप के टॉप ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है, जिन्होंने ONE 160 में अपने डेब्यू मैच में रेनाटो कनूटो को हराया। इस जीत ने दिखाया कि लेंगाकर कितने आक्रामक हैं और तकनीकी तौर पर कितने मजबूत हैं। इसलिए फैंस उनके अगले मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

रुओटोलो और लेंगाकर का मैच इसलिए होना चाहिए क्योंकि इसमें केवल 2 आक्रामक स्टाइल वाले सबमिशन ग्रैपलिंग एथलीट्स ही सामने नहीं आ रहे होंगे बल्कि ये मुकाबला रुओटोलो की विरासत के लिए भी अच्छा होगा क्योंकि लेंगाकर उनके सबसे कठिन चैलेंजर्स में से एक बनने की काबिलियत रखते हैं।

#2 डेनियल केली vs. एंजेला ली

https://www.instagram.com/p/ClIAq-rjcGv/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

BJJ सुपरस्टार डेनियल केली और मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली काफी समय से एक-दूसरे पर नजर बनाए हुए हैं। 2 ब्लैक बेल्ट होल्डर्स की इस प्रतिद्वंदिता को 2023 में सबमिशन ग्रैपलिंग मैच का रूप दिया जा सकता है।

फरवरी 2023 में ONE Fight Night 7 में केली का सामना जूडो स्पेशलिस्ट अयाका मियूरा से होने वाला है। उस मैच में उन्हें जीत मिले या हार, लेकिन MMA एटमवेट क्वीन सर्कल में उनके खिलाफ ग्रैपलिंग मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रही होंगी।

केली अभी ONE Championship में अपराजित हैं, 2 बार परफॉर्मेंस बोनस जीत चुकी हैं और खुद को दुनिया की सबसे खतरनाक सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक के रूप में स्थापित कर चुकी हैं।

दूसरी ओर ली MMA वर्ल्ड की टॉप फीमेल ग्रैपलर हैं, जिनका अपनी 11 जीतों में सबमिशन रेट 73 प्रतिशत है।

सबसे खास बात ये है कि दोनों एक-दूसरे को खुलेआम ललकारती रही हैं। सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट ने कहा था कि वो उभरती हुई स्टार को सबमिशन से हरा सकती हैं, वहीं केली का मानना है कि वो एटमवेट क्वीन को आसानी से हरा देंगी।

उनमें से जीत किसकी होगी, इस सवाल का जवाब 2023 में मिल पाएगा।

#3 टाय रुओटोलो vs. रीनियर डी रिडर

https://www.instagram.com/p/ClsHOezD1PZ/

एक अन्य BJJ vs. MMA बाउट में टाय रुओटोलो के सामने मौजूदा ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर आ सकते हैं।

अपने भाई केड की तरह टाय को भी अपने आक्रामक स्टाइल के लिए जाना जाता है और उनके मैच आमतौर पर बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं। उन्हें भी अभी तक सर्कल में हार नहीं मिली है और वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स के खिलाफ लगातार सबमिशन से जीत दर्ज कर चुके हैं।

दूसरी ओर डी रिडर BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, जिन्हें MMA के टॉप ग्राउंड फाइटर्स में से एक माना जाता है। मार्च में हुए ONE X में “द डच नाइट” ने महान जिउ-जित्सु एथलीट आंद्रे गल्वाओ को कड़ी टक्कर देकर दुनिया को अपनी शानदार ग्रैपलिंग स्किल्स से वाकिफ कराया। गल्वाओ को रुओटोलो ब्रदर्स को ब्लैक बेल्ट होने का दर्जा दिया था।

अपनी आखिरी जीत के बाद टाय ने डी रिडर को मैच के लिए चैलेंज किया और ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि इस मैच को क्यों बुक नहीं किया जाना चाहिए।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.