3 कारण क्यों टकेरु दुनिया के सबसे खतरनाक किकबॉक्सर्स में से एक हैं

TakeruSegawa 1200X800

टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा ने एक दशक से भी ज्यादा समय से जापानी किकबॉक्सिंग सर्किट में अपना दबदबा कायम किया और वो अब अपनी स्किल्स को ONE Championship में लेकर आ रहे हैं।

28 जनवरी को ONE 165 में प्रोमोशनल डेब्यू करते हुए 32 वर्षीय सुपरस्टार “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए उनका सामना करेंगे।

टोक्यो के एरियाके एरीना में अपने घरेलू दर्शकों के सामने डेब्यू करने जा रहे टकेरु को बहुत फायदा मिलेगा क्योंकि फैंस उनका समर्थन कर रहे होंगे।

3-डिविजन K-1 वर्ल्ड चैंपियन के डेब्यू से पहले जानिए का प्रयास करते हैं कि कौन से हथियार उन्हें बहुत ही घातक बनाते हैं।

#1 कमाल की लीड लेग 

टकेरु किसी चक्रवात की तरह हैं, जो अपने सामने वाले प्रतिद्वंदी को ढेर करने का दम रखते हैं।

कराटे से शुरुआत करते हुए बाद में किकबॉक्सिंग और मॉय थाई करने वाले योनागो शहर के निवासी ने इन शैलियों को अभी तक कायम रखा है और उन्हें फुल कॉन्टैक्ट कॉम्बैट स्पोर्ट्स में शामिल भी किया है।

उनकी कमाल की फ्रंटकिक विरोधी के मिडसेक्शन पर वार करती है, एक ऐसी मजबूत पुश किक जो अपने विरोधी को पीछे धकेलने पर मजबूर कर देती है। इसके अलावा लो किक के दम पर दूरी और बैलेंस को बिगाड़ देते हैं।

ये सभी अपने मायनों में बहुत कारगर होती हैं। ये शरीर के अलावा पैरों को बहुत क्षति पहुंचाती है, जिससे मैच में फायदा मिलता है।

हालांकि, टकेरु की कोशिश होगी कि वो अपने विरोधी को रिंग की रस्सियों की तरफ धकेलना चाहेंगे, जहां से उन पर घातक अटैक करेंगे।

#2 तगड़े पंच 

जब “द नेचुरल बोर्न क्रशर” अपने विरोधी को बैकफुट पर धकेल देते हैं तब वो पावर पंच लगाने की स्थिति में आ जाते हैं।

दुनिया में कम ही किकबॉक्सर्स हैं, जो इस तरह से इन चीजों का मिश्रण कर पाते हैं। इस तरह का अटैक इनके विरोधी ने पहले कभी अनुभव नहीं किया होता।

उनके लेफ्ट हुक में गजब की ताकत होती है और ओवरहैंड राइट भी दमदार होता है। जब ये दोनों एक साथ प्रतिद्वंदी पर पड़ते हैं तो उनके पास बचने का कोई मौका नहीं होता।

अगर विरोधी गार्ड की स्थिति में आ जाए तो जापानी सुपरस्टार उनका हाथ अलग कर नॉकआउट शॉट के लिए जाते हैं। करियर की 43 जीतों में आई 25 स्टॉपेज जीत टकेरु की ताकत की गवाह देते हैं।

#3 शरीर पर घातक वार 

कोई भी विरोधी अपनी ठोड़ी पर टकेरु के पंचों को नहीं खाना चाहता और Team Vaselius के प्रतिनिधि इसी बात का फायदा उठाकर ताबड़तोड़ तरीके से विरोधी के शरीर पर वार करते हैं।

वो लेफ्ट और राइट हुक्स के जरिए विरोधी के मिडसेक्शन पर वार करते हैं और दोनों में ही फाइट को खत्म करने की काबिलियत है, लेकिन इसी के दम पर वो सिर पर वार करने का रास्ता भी निकाल लेते हैं। इसके चलते विरोधी के पास सिर्फ एक ही जगह को डिफेंड करने का मौका होता है और दूसरी जगह अटैक के लिए खुली रह जाती है।

टकेरु अपने घुटनों के वार भी अच्छे से अमल में लाते हैं। जब उनके प्रतिद्वंदी रिंग की रस्सी की तरफ होते हैं तो वो उनपर घुटनों से जमकर वार करते हैं।

इसके अतिरिक्त टकेरु स्पिनिंग बैक किक लगाकर भी विरोधियों को ढेर करने का दम रखते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400