इन 3 कारणों से रेगिअन इरसल की 21 मैचों की विनिंग स्ट्रीक का अंत कर सकते हैं दिमित्री मेन्शिकोव

DmitryMenshikov 1200X800

शनिवार, 10 जून को ONE Fight Night 11 में दिमित्री मेन्शिकोव वो लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करेंगे, जिसमें अभी तक अन्य फाइटर्स नाकाम रहे हैं।

मेन्शिकोव अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे होंगे। उन्हें अपने पहले ही मैच में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल की चुनौती से पार पाना होगा, जिन्हें 2018 के बाद कभी हार नसीब नहीं हुई है।

https://www.instagram.com/p/CsC1MC5teCC/

ये उनके लिए बेहद कठिन चुनौती होगी, लेकिन रूसी स्टार के पास भी ऐसे मूव्स और सपोर्ट सिस्टम है, जो उन्हें “द इम्मोर्टल” पर जीत दिला सकता है।

यहां हम उन 3 कारणों के बारे में जानेंगे, जिनसे मेन्शिकोव वो एथलीट बन सकते हैं जो 2-स्पोर्ट किंग की 21 मैचों से चली आ रही जीत की लय का अंत कर सकते हैं। लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हो रहा ये मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसमें लाइटवेट मॉय थाई बेल्ट दांव पर लगी होगी।

#1 वो जबरदस्त लय में हैं

https://www.instagram.com/p/ChWgyi0rMZN/?hl=en

मेन्शिकोव अभी इरसल की 21 मैचों की विनिंग स्ट्रीक के करीब नहीं हैं, लेकिन उनकी जीतों का सिलसिला भी शानदार रहा है।

25 वर्षीय स्ट्राइकर अभी तक कठिन प्रतिद्वंदियों के खिलाफ लगातार 11 मैच जीत चुके हैं, जिनमें से अधिकांश एकतरफा अंदाज में आई हैं।

इस दौरान उन्होंने 6 मैचों को नॉकआउट से जीता है और मानते हैं कि वो डच-सूरीनामी चैंपियन को मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए मात दे सकते हैं।

आत्मविश्वास एक फाइटर के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाता है। चूंकि मेन्शिकोव के पास खोने के लिए कुछ नहीं है इसलिए उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ होगा।

इरसल के ONE लाइटवेट स्ट्राइकिंग डिविजंस में वर्चस्व को देखते हुए काफी लोग रूसी एथलीट को कम आंक रहे होंगे, लेकिन उन्हें शानदार लय प्राप्त है और अपने विरोधी को बड़े उलटफेर का शिकार बना सकते हैं।

#2 वो बेस्ट फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं

https://www.instagram.com/p/CR6C2sULLSH/?hl=en

मेन्शिकोव Empire Club और Kuzbass Muay Thai जिम में टॉप-लेवल के कोच और ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ अभ्यास करते हैं, जो उन्हें दुनिया के बेस्ट लाइटवेट स्ट्राइकर के खिलाफ मैच के लिए तैयार कर रहे हैं।

उन्हें विटाली विक्टोरोविच मिलर और वेलेरी यूरीविच विनोकुरोव का साथ मिला है। रूसी एथलीट के पास वो तकनीकी ज्ञान है, जो उन्हें सफलता दिलाने की काबिलियत रखता है।

इसके अलावा उन्हें ONE में #2 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर असलानबेक ज़िक्रीव के अलावा आर्टेम वाखितोव, अलेक्सी उल्यानोव और आंद्रे ख्रोमोव का भी साथ मिल रहा है।

वहीं मेन्शिकोव ने कुछ समय थाईलैंड में भी बिताया है, जहां उन्होंने मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियंस चिंगिज़ अलाज़ोव और रोमन क्रीकलिआ के साथ अभ्यास किया। इन वर्ल्ड चैंपियंस ने उन्हें ग्लोबल स्टेज के लिए तैयारी करने में काफी मदद की है।

#3 उनकी नॉकआउट पावर जबरदस्त है

https://www.instagram.com/p/Cabqp5HrVTH/?hl=en

पावर आपको किसी भी प्रतिद्वंदी के खिलाफ बढ़त दिला सकती है और मेन्शिकोव के पास इसकी कोई कमी नहीं है।

उनके करियर की 27 में से 19 जीत नॉकआउट से आई हैं, जिनमें से कई बार उन्होंने वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को मात दी है।

वहीं जब उनसे उनके फाइटिंग स्टाइल के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि उनका आक्रामक स्टाइल किसी भी फाइटर को मानसिक और शारीरिक रूप से क्षति पहुंचा सकता है।

स्पष्ट तौर पर कहें तो मेन्शिकोव के दोनों हाथों में गज़ब की ताकत है। उनका ओवरहैंड राइट और लेफ्ट हुक वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स को भी फिनिश करने की काबिलियत रखता है। उनकी नी स्ट्राइक्स भी प्रभावशाली होती हैं, जो उन्हें अपने विरोधी के डिफेंस को कमजोर करने में मदद करती है।

एक स्ट्राइक इस मेन इवेंट मुकाबले की दिशा बदल सकती है इसलिए इरसल को अपने अगले चैलेंजर के खिलाफ शुरुआत से सावधान रहने की जरूरत होगी।

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.