इन 3 कारणों से डेनियल केली दुनिया की सबसे रोमांचक व मनोरंजक ग्रैपलर हैं

Danielle Kelly in the Circle against Mariia Molchanova

टॉप ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट डेनियल केली ना केवल दुनिया की सबसे खतरनाक सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक हैं बल्कि फैंस के लिए बहुत मनोरंजक भी हैं।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर 24 फरवरी (भारत में शनिवार, 25 फरवरी) को Prime Video पर ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II में केली का सामना ताकतवर जूडो ब्लैक बेल्ट और स्ट्रॉवेट MMA स्टार अयाका मियूरा से होगा। ऐसे में उन्हें एक बार फिर अपनी प्रभावशाली स्किल्स उत्तर अमेरिकी दर्शकों के सामने दिखाने का मौका मिलेगा।

ONE Championship में अपने पहले ही दो रोमांचक मुकाबलों के जरिए उच्च स्तर स्तर का प्रदर्शन कर
अमेरिकी एथलीट ने खुद को एक दिलचस्प एथलीट के तौर पर स्थापित किया है।

केली दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी तीसरी बाउट की तैयारी में जुटी हैं और 2023 में वर्ल्ट टाइटल मैच का लक्ष्य बना रही हैं तो आइए देखते हैं कि वो क्या चीजें हैं, जो उन्हें एक मनोरंजक एथलीट बनाती हैं।

#1 कई तरह के सबमिशंस के साथ अटैक करना

हमेशा फिनिश की तलाश में रहने वाली फिलाडेल्फिया की ये स्टार अपने सबमिशन के तरीकों में कोई अंतर नहीं करती हैं।

कागज़ पर केली एक लेग लॉक स्पेशलिस्ट के तौर पर नज़र आ सकती हैं, जिसमें उनकी ज्यादातर महत्वपूर्ण जीत लोअर बॉडी अटैक्स से आई हैं। हालांकि, करीब से देखने पर पता चलता है कि उनके पास ढेर सारे लेग सबमिशंस भी हैं, जिसमें हील हुक, नी बार्स और स्ट्रेट एंकल लॉक्स शामिल हैं।

देखा जाए तो लेग लॉक्स ही सबकुछ नहीं हैं, जो वो कर सकती हैं। फिर चाहे जो भी तरीका हो केली सबमिशन की ओर जाने का सबसे तेज़ रास्ता ही तलाशने की कोशिश करती हैं।

इस तरह से वो विरोधी की पीठ पर कब्जा जमाने और चोक लगाने के मामले में उतनी ही खतरनाक हैं, जितना कि फैंस ने पिछले नवंबर में हुए ONE on Prime Video 4 के मैच में उन्हें देखा था।

उस शो में केली ने कुछ ही सेकंड में सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन मारिया मोल्चानोवा की पीठ को अपने कब्जे में ले लिया और कुछ ही देर बाद रीयर-नेकेड चोक सबमिशन के जरिए जीत हासिल कर ली।

#2 बेहतरीन टेकडाउंस

भले ही 27 साल की एथलीट को इस खेल के सबसे खतरनाक गार्ड गेम्स में से एक के रूप में महारत हासिल हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो रेसलिंग नहीं कर सकती हैं।

असलियत में, केली अपने पैरों पर खड़ी रहकर मैच को नियंत्रित करने और उसकी दिशा तय करने में ज्यादा सक्षम नजर आई हैं। इसके लिए वो हाई स्कूल में लड़कों के साथ रेसलिंग करने और अपनी मेहनत वाली टेकडाउन ट्रेनिंग का धन्यवाद करती हैं।

हमेशा की तरह मैच जल्दी खत्म करने का लक्ष्य रखने वाली अमेरिकी फाइटर का इरादा इस बार भी कुछ ऐसा ही है। इस वजह से हम अक्सर उन्हें गार्ड लेते देखते हैं। हालांकि, वो ऐसा ज्यादा बार नहीं करती हैं। वो अपने गार्ड का सिर्फ इसलिए इस्तेमाल करती है क्योंकि ये कम से कम बाधा के साथ सबमिशन का सबसे आसान रास्ता होता है।

केली जब टेकडाउन के लिए फाइट करने का फैसला करती हैं तो टॉप रेसलिंग तकनीक और ना रुकने वाली गति का प्रदर्शन करती हैं। ऐसे में वो स्टाइल की परवाह किए बगैर अपने विरोधी के लिए बड़ा खतरा बन जाती हैं।

#3 जबरदस्त स्टैमिना

ये बात सच है कि वो तेजी से सबमिशन स्कोर करना पसंद करती हैं। इसी वजह से केली के पास शुरू से लेकर अंत तक तेज गति से ग्रैपल करने की वर्ल्ड-क्लास क्षमता मौजूद है।

सबमिशन के जरिए कई जीत दर्ज करने के अतिरिक्त कारेल प्रावेच ब्लैक बेल्ट एथलीट ने बड़े मुकाबलों में कई बार ओवरटाइम जीत हासिल की हैं। इस दौरान उन्होंने ये साबित कर दिखाया कि वो अपने कार्डियो और गति का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ते मैच में बड़े हथियार के रूप में कर सकती हैं।

MMA दिग्गज मेई यामागुची के खिलाफ अपने ONE Championship डेब्यू में केली का स्टैमिना बेहतरीन था। उस मुकाबले में उन्होंने अपने हमलों को न कभी धीमा किया और न थकान जाहिर होने दी। वो पूरे 12 मिनट तक जी जान लगाकर बाउट करती रहीं।

हालांकि, वो अनुभवी फाइटर के खिलाफ सबमिशन हासिल करने में सफल नहीं हो सकी थीं, लेकिन उनके फैन-फ्रेंडली और एक्शन से लबरेज स्टाइल ने उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस जरूर दिलवा दिया था।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.