शानदार ONE डेब्यू के बाद हलील अमीर के लिए 3 संभावित प्रतिद्वंदी

Timofey Nastyukhin Halil Amir ONE on Prime Video 2 1920X1280 73 768x512

टर्किश स्टार हलील अमीर को ONE Championship में बहुत शानदार शुरुआत मिली है।

बीते शनिवार ONE Fight Night 2 में 28 वर्षीय एथलीट ने टिमोफी नास्तुकिन को हराकर अपने MMA रिकॉर्ड को 8-0 पर पहुंचाया और अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को भी बरकरार रखा।

अमीर ने #3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीता और संभव है कि अगले मैच में उन्हें एक और टॉप-5 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ मैच मिल सकता है।

इसलिए यहां आइए जानते हैं उन 3 एथलीट्स के बारे में, जिनसे अमीर अपनी अगली फाइट कर सकते हैं।

सायिद इज़ागखमेव

नास्तुकिन पर अमीर की जीत से एक दिन पहले दागेस्तानी स्टार सायिद इज़ागखमेव ने चीनी एथलीट झांग लिपेंग को हराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की थी।

इज़ागखमेव उनके लिए कई कारणों से एक आदर्श प्रतिद्वंदी रह सकते हैं।

वो #5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर है, प्रोफेशनल रिकॉर्ड 21-2 का है और ONE में लगातार 2 मैचों को एकतरफा अंदाज में जीत चुके हैं। ये प्रदर्शन उन्हें डिविजन का एक खतरनाक कंटेंडर साबित करता है और उभरते हुए स्टार अमीर का एक आदर्श विरोधी भी।

दूसरी ओर, इज़ागखमेव का स्टाइल उनके सामने कठिन चुनौती पेश करेगा।

वो MMA लैजेंड खबीब नर्मागोमेदोव के शिष्य हैं और शायद लाइटवेट डिविजन के बेस्ट ग्रैपलर भी हैं। हालांकि अमीर का ग्राउंड गेम अच्छा है, लेकिन उन्हें अधिकतर मौकों पर स्ट्राइकिंग पर निर्भर रहते देखा गया है।

अगर अमीर का रूसी टेकडाउन आर्टिस्ट के खिलाफ मैच हुआ तो उनके पास अपनी सभी स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित करने का मौका होगा।

दागी अर्सलानअलीएव

अमीर अपने हमवतन एथलीट और #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर दागी अर्सलानअलीएव से भिड़ सकते हैं।

अर्सलानअलीएव की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन उनके खिलाफ जीत अमीर को वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचा देगी।

ये मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि अमीर और अर्सलानअलीएव, दोनों मिडल ईस्ट के ऐसे पहले फाइटर बनना चाहते हैं जिन्होंने ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती हो। यही पहलू इस फाइट में नया रोमांच भर रहा होगा इसलिए इसमें बहुत धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है।

अर्सलानअलीएव की सबमिशन स्किल्स शानदार हैं और स्टैंड-अप फाइट भी करना चाहते हैं इसलिए उनकी अमीर के साथ भिड़ंत में बहुत कांटेदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

वहीं इससे पहले वो ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में डिविजन के मौजूदा चैंपियन क्रिश्चियन ली से फाइट कर चुके हैं।

ओक रे यूं

अमीर को पूर्व लाइटवेट किंग और रैंकिंग्स में पहले स्थान पर मौजूद ओक रे यूं से फाइट करने में भी कोई दिक्कत नहीं है।

सितंबर 2021 में हुए ONE: REVOLUTION में ली को चौंकाते हुए वर्ल्ड टाइटल जीता था। मगर ONE 160 में “द वॉरियर” के खिलाफ रीमैच में वो अपना टाइटल हार बैठे।

दक्षिण कोरियाई स्टार अब जीत की लय वापस पाना चाहते हैं और अमीर को इस समय जीत की भूख है, जो पूर्व चैंपियन को अपना बेस्ट देने पर मजबूर कर सकते हैं।

ओक अभी तक अपराजित टर्किश फाइटर के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी हो सकते हैं, लेकिन अमीर की नास्तुकिन पर चौंकाने वाली जीत दर्शाती है कि वो बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)