3 मुकाबले जो ONE Fight Night 24: Brooks Vs. Balart को यादगार बना सकते हैं

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Nabil Anane ONE Friday Fights 69 24

शनिवार, 3 अगस्त को ONE Championship की यूएस प्राइमटाइम पर वापसी होगी और इस इवेंट में बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart में वर्ल्ड टाइटल मैच से लेकर नॉन-टाइटल मैचों में फाइटर्स अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

दुनिया भर के फैंस की नजरें चार खेलों के इन दमदार मुकाबलों पर होंगी, जिनमें लाजवाब मनोरंजन होगा।

आइए इवेंट शुरु होने से चंद दिनों पहले जानते हैं कि कौन से तीन मैच शो में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 फिलिपे लोबो Vs. नबील अनाने

बेंटमवेट मॉय थाई मैच की बात करें तो 20 वर्षीय नबील अनाने खुद को डिविजन के टॉप पांच में शामिल करवाने के इरादे से दो बार के पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और मौजूदा #3 रैंक के कंटेंडर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो के खिलाफ उतरेंगे।

सबसे युवा WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अनाने को अपने प्रमोशनल डेब्यू में फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से 6 फुट 4 इंच लंबे नॉकआउट आर्टिस्ट ने लगातार तीन जीत हासिल कीं।

ब्राजीलियाई स्टार लोबो की बात करें तो वो बहुत ताकतवर काउंटर स्ट्राइकर हैं, जो 2020 से ONE में शामिल होने के बाद से बेहतरीन नजर आए हैं।

#2 टाईकी नाइटो Vs. इलायस महमूदी

जब #5 रैंक फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी का सामना #3 रैंक के जापानी अनुभवी स्टार टाईकी नाइटो से होगा तो जबरदस्त मैच की गारंटी है।

महमूदी ने अपनी आक्रामकता, हाई फ्लाइंग स्टाइल और किकिंग गेम की मदद से फैंस के दिलों में जगह बनाई है।

अल्जीरियाई एथलीट पिछले मैच में पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर एडगर तबारेस को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर रिंग में कदम रखेंगे।

उनके सामने खड़े होंगे ONE में 12 फाइट्स के अनुभवी नाइटो।

28 वर्षीय स्टार को अगर ONE Fight Night 24 में जीत हासिल हो गई तो वो वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ कदम बढ़ा देंगे।

#3 एंख-ओर्गिल बाटरखू Vs. कार्लो बुमिना-अंग

अपराजित फिलीपीनो सनसनी कार्लो बुमिना-अंग अपने बेदाग रिकॉर्ड को बराकर रखने का प्रयास करेंगे, जब वो एक अहम बेंटमवेट MMA बाउट में एंख-ओर्गिल बाटरखू को टक्कर देंगे।

30 वर्षीय बुमिना-अंग ने ONE Friday Fights में लगातार पांच जीतकर हासिल कर, जिसमें चार हाइलाइट रील फिनिश हैं, ONE के ग्लोबल रोस्टर के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था।

अब वो यूएस प्राइमटाइम डेब्यू में इसी लय को बरकरार रखने की फिराक में होंगे।

Team Lakay के स्टार का ऑलराउंड खेल है और वो बाटरखू के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

अपने जबरदस्त स्टैमिना, खतरनाक क्लिंचिंग गेम और ताकत के लिए मशहूर मंगोलियाई स्टार ने अपने ONE करियर की शुरुआत में तीन फिलीपीनो फाइटर्स को हराया था।

अब वो एक और फिलीपीनो स्टार को मात देकर अपने इस खास रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)