3 मुकाबले जो ONE Friday Fights 46: Tawanchai Vs. Superbon को यादगार बना सकते हैं

Seksan Or Kwanmuang Karim Bennoui ONE Fight Night 16 50 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अब तक के सबसे बड़े ONE Friday Fights इवेंट को होने में चंद दिन बाकी हैं।

ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में ऊपर से लेकर नीचे तक दमदार मैच शामिल हैं, जहां तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले शो को हेडलाइन करेंगे।

मेन इवेंट में तवनचाई पीके साइन्चाई और सुपरबोन सिंघा माविन के बीच होने वाले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच का सभी फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले जोसेफ लसीरी ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में प्राजनचाई पीके साइन्चाई का सामना करेंगे और ONE अंतरिम एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में 21 वर्षीय युवा सनसनी “द क्वीन” फेटजीजा का सामना अनीसा “C18” मेक्सेन से होगा।

आइए इवेंट से पहले नजर डालते हैं कि खिताबी मैचों के अलावा वो कौन सी फाइट्स हैं, जो यादगार साबित हो सकती हैं।

#1 सेकसन Vs. रिवर डैज़ 

फैंस जानते हैं कि जब सेकसन ओर क्वानमुआंग फाइट कार्ड का हिस्सा हों तो उनसे क्या उम्मीद करनी चाहिए।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” उपनाम से पहचाने जाने वाले स्टार ने ONE में इस साल 7-0 का रिकॉर्ड बनाया और उनके हर मैच एक से बढ़कर एक रहे हैं।

थाई दिग्गज मैच की पहली घंटी बजते ही आगे बढ़ विरोधी पर वार करना शुरु कर देते हैं, जिसका मतलब है कि मैच में कोई भी बोरिंग पल नहीं आता। हालांकि, इस शुक्रवार उनका सामना ऑस्ट्रेलियाई स्टार रिवर डैज़ से 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में होने जा रहा है तो उन्हें आक्रामकता के साथ-साथ अपनी रणनीति पर भी काम करना होगा।

क्योंकि रिवर डैज़ का फुटवर्क शानदार, बच निकलने में बेहतरीन और ताकतवर पलटवार करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्टार का स्टाइल उनके विरोधी के लिए सही होता है, जो लगातार आगे बढ़ते रहते हैं।

अभी तक सेकसन को कोई भी नहीं हरा पाया है, ऐसे में देखना होगा कि रिवर डैज़ ये कारनामा कर पाते हैं या नहीं।

#2 कुलबडम Vs. फारियार अमीनीपोर

ईरान के उभरते हुए स्टार फारियार अमीनीपोर अब तक के अपने सबसे कठिन मुकाबले में कुलबडम “लेफ्ट मीटियोराइट” सोर जोर पिएक उथाई का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में करेंगे।

करियर में 15-0 और ONE Friday Fights में 4-0 का रिकॉर्ड कायम करने वाले Tiger Muay Thai जिम के प्रतिनिधि अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं। उन्होंने संगठन में शामिल होने के बाद से पोंगसिरी पीके साइन्चाई और फरारी फेयरटेक्स जैसे बड़े स्टार्स को मात दी है।

अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए उन्हें कुलबडम को हराना होगा, जो कि दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं और उनको अपने मुक्कों की ताकत के लिए जाना जाता है।

“लेफ्ट मीटियोराइट” ने अभी तक कई सारे बड़े नामों को हराया है और इस शुक्रवार भी वो कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे। दोनों स्ट्राइकर्स अपने विरोधियों पर वार करने से नहीं डरते।

#3 सुआब्लैक Vs. क्रेग कोकली 

ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में सुआब्लैक टोर प्रान49 का प्रदर्शन कमाल का रहा है और उन्होंने अपने तीनों प्रतिद्वंदियों को हराकर 3-0 का रिकॉर्ड कायम किया है।

27 वर्षीय थाई स्टार अपने विरोधियों पर अटैक की झड़ी लगा देते हैं और फिर मौका पाकर नॉकआउट का रास्ता तलाशते हैं, लेकिन उनके सामने क्रेग कोकली के रूप में एक दमदार प्रतिद्वंदी होगा।

डेब्यू कर रहे आयरिश स्टार बेंटमवेट डिविजन के हिसाब से काफी लंबे हैं और वो अपने प्रतिद्वंदियों को दूरी पर रखते हैं। जब विरोधी उन पर दूरी कम कर अटैक करने आते हैं तो वो काउंटर अटैक से उन्हें छकाते हैं।

सुआब्लैक ने भी अपनी फिनिशिंग की क्षमता का प्रदर्शन किया है, लेकिन जो इस मुकाबले में समझदारी के साथ काम लेगा जीत उसे मिल सकती है।

मॉय थाई में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.