स्टीफन लोमन के बारे में
स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन फिलीपींस के बागियो शहर से आने वाले पांच बार के MMA चैंपियन हैं। उनके पास वुशु का मजबूत बैकग्राउंड है, जिसे उन्होंने वर्षों की मेहनत से और निखारा है। इसके साथ ही वो अपने शानदार सबमिशन गेम के लिए भी जाने जाते हैं।
2017 में लोमन ने बहरीन में आयोजित Brave FC टूर्नामेंट में बेंटमवेट टाइटल जीता। फाइनल में उन्होंने गुरदर्शन मंगत को हराकर ये खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने चार बार सफलतापूर्वक अपनी बेल्ट का बचाव किया और इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें ONE Championship में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लोमन की शुरुआत शानदार रही। दिसंबर 2021 में उन्होंने दागेस्तान के ग्रैपलिंग स्टार युसुप सादुलेव को नॉकआउट कर दमदार जीत दर्ज की। इसके तीन महीने बाद उन्होंने पूर्व Shooto बेंटमवेट चैंपियन शोको साटो को भी हराया।
हालांकि लोमन की सबसे बड़ी जीत नवंबर 2022 में आई, जब उन्होंने बिबियानो फर्नांडीस को तीन राउंड तक पूरी तरह दबदबे में रखते हुए सर्वसम्मत निर्णय से हराया। फर्नांडीस ONE Championship के इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले 11 बार के ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
जॉन लिनेकरब्राजील
|
ब्राजील |
ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham |
|||||
|
जीत
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
बिबियानो फर्नांडीसकनाडा / ब्राजील
|
कनाडा / ब्राजील |
ONE FIGHT NIGHT 4: ABBASOV VS. LEE |
|||||
|
जीत
MMA
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 3 (5:00)
|
MMA |
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (5:00)
|
राउंड 3 (5:00) |
|
शोको साटोजापान
|
जापान |
ONE X |
|||||
|
जीत
MMA
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 1 (4:09)
|
MMA |
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 1 (4:09)
|
राउंड 1 (4:09) |
|
युसुप सादुलेवरूस
|
रूस |
Winter Warriors II |
|||||