योड-आईक्यू Vs. नबाती, लोबो Vs. नोंटाचाई मॉय थाई मैच ONE Fight Night 43 में शामिल किए गए
बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 43: Tang vs. Gasanov के लिए दो धमाकेदार बेंटमवेट मॉय थाई मैचों का ऐलान किया गया है।
शनिवार, 16 मई को योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री का सामना अपराजित रूसी स्ट्राइकर कियामरन नबाती और दो बार के पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो की टक्कर थाई कंटेंडर नोंटाचाई जित्मुआंगनोन से होगी।
योड-आईक्यू शानदार फॉर्म के साथ इस मैच में उतरेंगे। 24 वर्षीय स्टार ने नाम 126-36 का बेहतरीन प्रोफेशनल रिकॉर्ड है और उन्होंने ONE Friday Fights के 12 मुकाबलों में से 11 में जीत हासिल की है।
सितंबर 2023 में अलेक्सी बेलिको के खिलाफ इकलौती प्रमोशनल हार झेलने के बाद PK Saenchai Muaythaigym के स्टार ने लगातार नौ फाइट्स जीतीं।
ONE Friday Fights 137 में योड-आईक्यू ने बेलिको के पहले राउंड में हेड किक लगाकर नॉकआउट करते हुए बदला पूरा किया और एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया।
अब उनका सामना अपने करियर के सबसे बड़े चैलेंज से हो रहा है।
नबाती 2015 में प्रोफेशनल एथलीट बनने के बाद से शानदार लय में रहे हैं। 31 वर्षीय स्टार ने ONE में आने से पहले 18-0 का लाजवाब रिकॉर्ड बनाया था।
पहले दो प्रमोशनल मैचों कों जीतने के बाद उन्होंने सुआब्लैक टोर प्रान49 को जून 2024 में पहले राउंड में नॉकआउट कर उन्होंने छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता। उसके बाद उन्होंने मॉय थाई दिग्गज नोंग-ओ हामा को परास्त किया। पिछले मैच का नतीजा नो कॉन्टेस्ट रहा और अब वो अपने बेदाग रिकॉर्ड को जारी रखना चाहेंगे।
वहीं अन्य बेंटमवेट मॉय थाई मैच में लोबो और नोंटाचाई की टक्कर एक शानदार मुकाबले में होगी।
पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप चैलेंजर लोबो काफी समय से डिविजन के शीर्ष पर विराजमान हैं। 32 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार ने नाम रोडलैक पीके साइन्चाई और सैमापेच फेयरटेक्स पर बड़ी जीत दर्ज हैं।
पिछले मैच में हार झेलने के बाद वो जीत की लय में लौटना चाहेंगे ताकि खुद को एक बार फिर वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब लाया जा सके।
उनका सामना होगा एक बेहद खतरनाक थाई कंटेंडर से।
26 वर्षीय नोंटाचाई ने करियर में 50 जीत और ONE में पांच मैचों को अपने नाम किया है। Road to ONE: Thailand टूर्नामेंट के विजेता फिलहाल पिछले दो मैचों को जीतकर इस मैच में उतरेंगे।
उनका लक्ष्य है कि वो यूएस प्राइमटाइम पर करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करें।