ONE Friday Fights 130 रिजल्ट्स: नोंटाचाई ने सेन को पछाड़ा, सोनराक की यामिन पर धमाकेदार जीत

Nontachai Jitmuangnon Soner Sen ONE Friday Fights 130 2 1 scaled

24 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की ONE Friday Fights 130 के साथ जोरदार वापसी हुई और 12 फाइट वाले कार्ड में शुरु से लेकर अंत तक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्टार्स ने जीत हासिल कर अपने करियर को आगे बढ़ाया।

अगर आपने लाइव एक्शन को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि मेन इवेंट और फीचर फाइट में क्या-क्या हुआ।

नोंटाचाई ने सेन को हराकर जीत की लय पाई

थाईलैंड के नोंटाचाई जित्मुआंगनोन ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में तुर्की के सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन को हराकर करियर की 51वीं जीत हासिल की।

शुरुआती राउंड में दोनों ने जैब और लो किक्स एक दूसरे पर जड़ीं। दूसरे राउंड में सेन ने पंच कॉम्बिनेशंस का सहारा लिया तो वहीं थाई स्टार बैकफुट से वार करते दिखे।

तीसरे राउंड में Road to ONE: Thailand टूर्नामेंट के विजेता ने रक्षात्मक रवैया अपनाया और अंत में उन्हें बहुमत निर्णय से जीत प्राप्त हुई।

सोनराक ने यामिन को पहले राउंड में ढेर किया

म्यांमार के सोनराक फेयरटेक्स ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच के पहले राउंड में यामिन पीके साइन्चाई पर शानदार नॉकआउट जीत दर्ज कर लय वापस आई और इससे उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 70-24 हो गया है।

28 वर्षीय स्टार ने यामिन के रेंज वाले अटैक के खिलाफ पुश किक्स, हाई किक्स और चेहरे पर टीप भी लगाई।

सोनराक की हाई किक और टू-पीस पंच कॉम्बिनेशन से उनके प्रतिद्वंदी लड़खड़ा गए और उसके बाद मौका मिलने पर उन्होंने राइट हुक मारकर यामिन को गिरा दिया।

रेफरी ने काउंट शुरु किया, लेकिन यामिन अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पाए और मुकाबला 1:23 मिनट पर खत्म हो गया।

ONE Friday Fights 130 के नतीजे

  • नोंटाचाई जित्मुआंगनोन ने सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन को बहुमत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने सलाई टैन खी शीइन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • चार्टमुंगकोर्न चोर हापयाक ने लमनामखोंग बीएस मॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • सिंगडैम काफेफोकस ने तियाई वानखोंगोम एमबीके को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • खुनसुक सोर डेचापैन ने टुबटिमथोंग सोर जोर लैकमुआंगनोन को नॉकआउट (ko) से हराया – दूसरे राउंड के 2:39 मिनट में (मॉय थाई – एटमवेट)
  • थपलुआंग पेटकियटपेट ने फाहमोंग्कोल सोर चोकमिचाई को नॉकआउट (ko) से हराया – दूसरे राउंड के 2:09 मिनट में (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सोनराक फेयरटेक्स ने यामिन पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया – पहले राउंड के 1:23 मिनट में (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई ने इवान बोडैंट को नॉकआउट (ko) से हराया – पहले राउंड के 2:32 मिनट में (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • पेटसियाम जोर प्रैटियाकेलासियामसुरिन ने रयुकी मटसुडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • लाइनस बायलैंडर ने साइनसैक सुपरगर्ल जारूनसाक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • टाइटस प्रॉक्टर ने लिउ चुआन को नॉकआउट (ko) से हराया – तीसरे राउंड के 1:23 मिनट में (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • शोमा ओकुमुरा ने एल्फी लिंच को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 2:50 मिनट में (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty