ONE Friday Fights 149 मेन इवेंट रिजल्ट: टॉमयैमकूंग ने बेहेनुटा मैक्सिमस को तीसरे राउंड में TKO किया

Tomyamkoong Bhumjaithai Bejenuta Maximus ONE Friday Fights 149 5 scaled

टॉमयैमकूंग भूमजयथाई ने 3 अप्रैल को हुए ONE Friday Fights 149 के फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए बेहेनुटा मैक्सिमस को तीसरे राउंड में 1:41 पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से पराजित किया।

टॉमयैमकूंग ने बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एशिया प्राइमटाइम पर हुए मुकाबले की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाना शुरु कर दिया। उन्होंने मैक्सिमस पर लेफ्ट किक्स से वार किए।

मगर डेब्यू कर रहे 24 वर्षीय स्टार किसी भी तरह हार मानने को तैयार नहीं थे और वो पोजिशन बदलते हुए पंच लगा रहे हैं। टॉमयैमकूंग ने संयम बनाकर रखा और मौके मिलने पर अटैक को अंजाम दिया।

मैक्सिमस ने दूसरे राउंड में पंचों और किक्स के दम पर काउंटर अटैक किए। हालांकि, टॉमयैमकूंग ने उनका पीछा करना नहीं छोड़ा और एक स्ट्रेट राइट से बॉडी पर वार किया।

तीसरे राउंड में मोल्दोवा के स्टार इधर-उधर मूव कर रहे थे। वहीं टॉमयैमकूंग ने शानदार तरीके से अटैक को अंजाम दिया और लेफ्ट हैंड के जरिए नॉकडाउन हासिल किया।

मैक्सिमस ने रेफरी के आठ काउंट का जवाब दिया, लेकिन वो ज्यादा देर नहीं टिक पाए। टॉमयैमकूंग ने क्लिंच पोजिशन पाई और घुटने और एल्बोज़ के कई वार किए, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति का इशारा नहीं कर दिया।

इसके साथ ही टॉमयैमकूंग ने करियर में जीत का आंकड़ा 127 कर दिया और ये उनकी लगातार तीसरी जीत रही।

Tomyamkoong Bhumjaithai Bejenuta Maximus ONE Friday Fights 149 4

ONE Friday Fights 149 के नतीजे

  • टॉमयैमकूंग भूमजयथाई ने बेहेनुटा मैक्सिमस को तीसरे राउंड में 1:41 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • इसानुए टोर टान्हारोएन ने खुनपोन एकमुआंगनोन को पहले राउंड में 2:23 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • अली केलाट ने केविन गिलेन को तीसरे राउंड में 1:31 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • हर लिंग ओम ने खुनसुक सोर डेचापैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • परवीज़ हामिदझोनोव ने टोरेप्ची डोंगक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • प्लोयजैन सिटनायोकडैम ने वैनेसा रोमानोव्स्की को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • ब्लैकशीशा सोटारो ने डेल्फान ड्वी सैटरियो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)
  • इसाया बाडाटो ने रेटसू साशिदा को पहले राउंड में 1:14 मिनट पर नॉकआउट से हराया (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • इक्को ओटा ने पयाकरुट सुआजनटोकमॉयथाई को तीसरे राउंड में 2:33 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30