ONE Fight Night 15 के वे-इन और हाइड्रेशन टेस्ट देखें

Tawanchai PK Saenchai Davit Kiria ONE Fight Night 13 90

ONE Fight Night 15: Le vs. Freymanov का आयोजन शनिवार, 7 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्ड में शामिल सभी फाइटर्स को रिंग में उतरने से पहले कुछ जरूरी टेस्ट पास करने होंगे।

इस शानदार इवेंट के सभी फाइटर्स को अपना वजन और हाइड्रेशन टेस्ट के लिए सैंपल जमा कराना होगा, जिससे ये पता चल सके कि लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उतरने वाले फाइटर्स स्वस्थ और तंदरुस्त हैं।

भारतीय फैंस इसका लाइव प्रसारण गुरुवार, 5 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे से देख सकते हैं।

मेन इवेंट में एक बहुत बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां पूर्व फेदरवेट MMA चैंपियन थान ली का सामना उभरते हुए रूसी स्ट्राइकर इल्या फ्रेमानोव से ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में होगा।

इससे पहले होने वाले किकबॉक्सिंग खिताबी मुकाबले में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

अपराजित स्ट्राइकर जोनाथन डी बैला अपने ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग टाइटल को फैन फेवरेट स्टार “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इसके अतिरिक्त कार्ड में मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची जापानी मार्शल आर्ट्स दिग्गज शिन्या एओका का सामना ओपन सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में करेंगे। पूर्व डिविजनल किंग जोशुआ पैचीओ स्ट्रॉवेट MMA फाइट में मंसूर मलाचिएव के खिलाफ उतरेंगे।

वहीं खतरनाक फाइटर टिमोफी नास्तुकिन, इंडोनेशियाई फिनिशर एको रोनी सपुत्रा और “वुल्फ वॉरियर” हू योंग जैसे स्टार्स शो में शामिल हैं।

आप ONE Fight Night 15 का लाइव प्रसारण इस शनिवार सुबह 5:30 बजे से देख सकते हैं।

ONE Fight Night 15 का पूरा फाइट कार्ड

  • थान ली vs. इल्या फ्रेमानोव (ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल)
  • जोनाथन डी बैला vs. डेनियल विलियम्स (ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • तवनचाई पीके साइन्चाई vs. जो नाटावट (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • माइकी मुसुमेची vs. शिन्या एओकी (सबमिशन ग्रैपलिंग – ओपनवेट)
  • जोशुआ पैचीओ vs. मंसूर मलाचिएव (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • टिमोफी नास्तुकिन vs. झांग लिपेंग (MMA – लाइटवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. हू योंग (MMA – फ्लाइवेट)
  • हिरोयुकी टेटसुका vs. जिन टे हो (MMA – वेल्टरवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
collage
abdullarambo
Worapon SoeLinOo OFF139 Faceoff 1920X1280 scaled
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled
Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled