ONE Fight Night 10 के औपचारिक वे-इन और फेसऑफ को देखना ना भूलें

AdrianoMoraes OFN1 WeighIn 1920X1280

ONE Championship का अमेरिकी धरती पर सबसे पहला इवेंट अब कुछ ही समय दूर रह गया है और एथलीट्स धमाकेदार फाइटिंग एक्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मगर लाइव एक्शन से पहले प्रोमोशन शुक्रवार, 5 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में ONE Fight Night 10 के लिए औपचारिक वे-इन और फेसऑफ करवाएगा।

अमेरिकी और कनाडाई फैंस इसे ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 4 बजे से Prime Video पर लाइव देख सकते हैं। वहीं भारत और दुनिया भर में मौजूद अन्य फैंस नीचे दिए गए वीडियो पर इवेंट को देख सकते हैं।

शनिवार, 6 मई को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में 22 मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स जीत के लिए दावेदारी पेश करेंगे, मगर उससे पहले वो अपना वजन करेंगे और उसके बाद उनका फेसऑफ भी देखने को मिलेगा।

वहीं ONE Championship अनाउंसर डोम लाउ भी मेन इवेंट में होने वाले डिमिट्रियस जॉनसन और एड्रियानो मोरेस के चैंपियनशिप मैच पर उनके आखिरी कमेंट लेंगे।

ONE Fight Night 10 के बाउट कार्ड को यहां देख सकते हैं।

ONE Fight Night 10 का फाइट कार्ड

  • डिमिट्रियस जॉनसन vs. एड्रियानो मोरेस (ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. एडगर तबारेस (ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • माइकी मुसुमेची vs. ओसामा अलमारवाई (ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. अलीस एंडरसन (MMA – विमेंस एटमवेट)
  • रॉबर्टो सोल्डिच vs. ज़ेबज़्टियन कडेस्टम (MMA – वेल्टरवेट)
  • सेज नॉर्थकट vs. अहमद मुज़तबा (MMA – लाइटवेट)
  • आंग ला न संग vs. फैन रोंग (MMA – मिडलवेट)
  • रीनियर डी रिडर vs. टाय रुओटोलो (सबमिशन ग्रैपलिंग – मिडलवेट)
  • जैकी बुंटान vs. डियांड्रा मार्टिन (मॉय थाई – विमेंस स्ट्रॉवेट)

ONE Fight Night 10 की बोनस बाउट्स

  • काइरत अख्मेतोव vs. रीस मैकलेरन (MMA – फ्लाइवेट)
  • लोवेन टायनानेस vs. ओक रे यूं (MMA – लाइटवेट)

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800