ONE Fight Night 17 में होगा वॉल्टर गोंसाल्वेस Vs. जैकब स्मिथ मॉय थाई मैच

Walter Goncalves Banma Duoji ONE Fight Night 12 1

ONE Fight Night 17 में एक शानदार मॉय थाई मैच को जगह दी गई है।

शनिवार, 9 दिसंबर को वॉल्टर गोंसाल्वेस का सामना जैकब स्मिथ से फ्लाइवेट बाउट में होगा। इसका लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से किया जाएगा।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट का हिस्सा बनने के बाद गोंसाल्वेस की मॉय थाई में वापसी होने जा रही है।

25 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार को इस साल जुलाई में किए गए अपने MMA डेब्यू में बनमा डुओजी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वो जीत पर पटरी पर लौटने के लिए मॉय थाई का रुख करेंगे।

उन्होंने मॉय थाई में अब तक के सबसे बेहतरीन फाइटर्स, जिसमें मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियंस रोडटंग जित्मुआंगनोन और सुपरलैक कियातमू9, का सामना करते हुए अपनी ताकत दिखाई है। होसुए क्रूज़ के खिलाफ ONE 157 में मिली जीत के बाद वो दो मैच हार चुके हैं, ऐसे में उन्हें जीत से कम कुछ मंजूर नहीं होगा।

हालांकि, स्मिथ भी ONE में अपनी पहली जीत हासिल करना चाहते हैं और आक्रामक इंग्लिश स्ट्राइकर ऐसा करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में 31 वर्षीय स्टार ने रोडटंग के खिलाफ पूरा दमखम लगा दिया था, लेकिन उन्हें “द आयरन मैन” के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

लीड्स में स्थित Bad Company जिम में लियाम हैरिसन, एंडी हाओसन और एम्बर किचन के साथ ट्रेनिंग करने वाले स्मिथ साबित करना चाहते हैं कि वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

गोंसाल्वेस और स्मिथ धमाकेदार मुकाबला देने की काबिलियत रखते हैं और वो मैच की घंटी बजने के साथ ही आगे बढ़कर एक दूसरे पर कड़े प्रहार करने से पीछे नहीं हटेंगे।

ONE Fight Night 17 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800