ONE 164 में होने वाले जोशुआ पैचीओ Vs. जैरेड ब्रूक्स मुकाबले को लेकर स्टार्स ने की भविष्यवाणी

JoshuaPacio JarredBrooks ONE164PressCon 1920X1281 768x512

इस सप्ताह जब ONE Championship साल 2022 के इवेंट्स पूरे करेगा, तब तक सबको पता चल जाएगा कि दुनिया का सबसे बेहतरीन स्ट्रॉवेट MMA फाइटर कौन है।

शनिवार, 3 दिसंबर को ONE 164 के मेन इवेंट में ONE स्टॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ अपनी प्रतिष्ठित बेल्ट का बचाव #1 रैंक के कंटेंडर जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ करेंगे।

केवल 26 साल की उम्र में पैचीओ ने ONE Championship इतिहास में खुद को सबसे लंबे समय तक स्ट्रॉवेट किंग बने रहने वाले एथलीट के तौर पर स्थापित किया है। फिलीपीनो एथलीट ने रिकॉर्ड चार बार अपने खिताब का बचाव करके ONE स्ट्रॉवेट चैंपियन बने हुए हैं और उनके पास 20-3 के रिकॉर्ड के साथ 84% का फिनिशिंग रेट है।

हालांकि, अब उनका सामना ब्रूक्स के तौर पर करियर की सबसे कठिन चुनौती से होने जा रहा है। 29 साल के दमदार अमेरिकी एथलीट के पास 19-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) का रिकॉर्ड है और उन्होंने सर्कल में अपने सभी विरोधियों को हराया है। इसमें पैचीओ की Team Lakay के साथी लिटो आदिवांग और टॉप रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर हिरोबा मिनोवा और बोकांग मासूनयाने भी शामिल हैं।

फिलीपींस के मनीला में द मॉल ऑफ एशिया एरीना में होने वाले मेन इवेंट से पहले हमारे MMA स्टार्स ने भविष्यवाणियां कीं कि कौन सा एथलीट ONE 164 में 26 पाउंड वाली गोल्डन बेल्ट अपनी कमर पर बांधेगा।

क्रिश्चियन ली

“ये काफी दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। पैचीओ काफी प्रतिभाशाली फाइटर हैं, उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी है। वो गजब के सबमिशन्स कर सकते हैं। मुझे लगता है कि जैरेड ब्रूक्स को उनके खिलाफ मुकाबले में काफी कड़ी टक्कर मिलने वाली है। मुझे लगता है कि पैचीओ अपने बेल्ट बचाने में कामयाब रहेंगे।”

बोकांग मासूनयाने

“मुझे लगता है कि जैरेड के पास इस मुकाबले को जीतने का काफी अच्छा मौका है। जोशुआ और जैरेड दोनों ही महान फाइटर्स हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जैरेड के पास जोशुआ से ज्यादा पैंतरे मौजूद हैं। मैं इस मुकाबले को काफी करीब से देखने वाला हूं क्योंकि टाइटल फाइट के लिए अगला एथलीट मैं ही हूं।”

गुस्तावो बलार्ट

“जोशुआ पैचीओ vs. जैरेड ब्रूक्स के बीच गजब की फाइट होने वाली है। दोनों ही उच्च स्तर के एथलीट्स हैं, जो काफी तेजी के साथ आगे बढ़ते हैं। मैं पैचीओ की स्ट्राइकिंग तकनीक की सराहना करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ब्रूक्स लेवल्स बदलेंगे और फाइट को डॉगफाइट बना देंगे। मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि मुकाबला कौन जीतेगा, लेकिन ये काफी करीबी मामला जरूर होगा। जीतने वाला सच में एक चैंपियन होगा और मैं विजेता का सामना करना पसंद करूंगा।”

डेनियल विलियम्स

“मेरा दिमाग कहता है कि ब्रूक्स जीत जाएंगे। वो ज्यादा सक्रिय हैं। वो कई सारे विरोधियों को हरा चुके हैं, लेकिन मेरा दिल कहता है कि पैचीओ जीतेंगे। वो एक सच्चे चैंपियन हैं और अपने देश के समर्थन के साथ वो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। मैं बस यही प्रार्थना करता हूं कि ये 5 राउंड तक चलने वाली सुस्त निर्णय वाली फाइट न हो।”

ब्रेंडन वेरा

“ऐसा हो ही नहीं सकता कि जोशुआ “द पैशन” पैचीओ फिलीपींस में हार जाएं। जैरेड ब्रूक्स उनके ग्राउंडवर्क और स्पिंस का सामना करने के लिए तैयार ही नहीं है, जिसे वो कई साल से बेहतर करते आए हैं।”

स्टीफन लोमन

“जैरेड के खिलाफ बेल्ट का बचाव करने के लिए जोशुआ अपना बेस्ट करके दिखाएंगे। उन्हें पता है कि विरोधी उनसे ज्यादा ताकतवर है, लेकिन उन्होंने अपनी स्किल्स पर काफी काम किया है, जिससे उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला है। जोश उनके अंदर धधक रहा है, जिसे 3 दिसंबर को वो बाहर लाएंगे।”

जेरेमी मिआडो

“अगर जैरेड, जोशुआ को पहले तीन राउंड में फिनिश नहीं कर पाए तो फिर पैचीओ उन्हें फिनिश कर देंगे या निर्णय के माध्यम से चैंपियनशिप राउंड जीत जाएंगे। ये कई सारी चीजों पर निर्भर करता है। दरअसल, पैचीओ खुद में काफी सुधार करके पहले से ज्यादा बेहतरीन हो चुके हैं। ऐसे में अगर वो जल्द ही फिनिश हासिल कर लेते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी। मेरे लिए ये मुकाबला 50-50 का है।”

डैनी किंगड

“अगर मेरी बात है तो मैं अपनी टीम के साथी, मेरे भाई और ट्रेनिंग पार्टनर जोशुआ पैचीओं को ही चुनूंगा। मुझे 100 प्रतिशत भरोसा है कि जोशुआ इस फाइट को तकनीकी नॉकआउट से दूसरे राउंड में जीत जाएंगे।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.