जॉन लिनेकर Vs. फैब्रिसियो एंड्राडे मुकाबले को लेकर ONE स्टार्स ने की भविष्यवाणी

ONE Bantamweight World Champion John Lineker responds to Fabricio Andrade

कई महीनों के इंतजार के बाद दो सबसे खतरनाक बेंटमवेट MMA स्ट्राइकर आखिरकार सर्कल में डिविजन के खिताब के लिए आमने-सामने आने वाले हैं।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर इस शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को मौजूदा ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ONE Fight Night 3 के मेन इवेंट में #2 रैंक के कंटेंडर फै़ब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे के खिलाफ अपना पहला टाइटल डिफेंस करने वाले हैं।

लिनेकर ने MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने के अपने जीवन के सबसे बड़े सपने को तब हासिल किया था, जब उन्होंने मार्च में लंबे समय तक बेंटमवेट किंग रहे बिबियानो फर्नांडीस को डिविजन के सिंहासन से बेदखल करके ताज अपने नाम किया था।

हालांकि, एंड्राडे लिनेकर को तब से मुकाबले के लिए ललकार रहे हैं, जब से उनके ब्राजीलियाई साथी ने ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल पर अपना दावा ठोक लिया था। इसके बाद से “वंडर बॉय” ने लगातार 7 फाइट्स जीतीं और जून में क्वोन वोन इल को नॉकआउट कर दिया था। इस तरह उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें टाइटल मैच का मौका पाने से दूर नहीं किया जा सकता।

मलेशिया के अक्षीयता एरीना में शनिवार सुबह अपने मेन इवेंट के धमाकेदार प्रदर्शन से पहले ONE Championship के सबसे बड़े सितारों ने इस बहुप्रतीक्षित बाउट को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणियां की हैं।

अर्जन भुल्लर

“लिनेकर विरोधियों को मुकाबले से बाहर करने के लिए अपनी ताकत पर निर्भर रहते हैं। वो जब क्लीन लैंड करते हैं तो दिक्कत पैदा करते देते हैं। मैं लिनेकर को चुन रहा हूं, लेकिन एंड्राडे के पास सच में एक बड़ा मौका होगा। अगर वो अपने विरोधी के डिलीवरी सिस्टम (अटैक करने की क्षमता) को ही बेअसर कर सकते हैं तो फिर लिनेकर की ताकत का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।”

बिबियानो फर्नांडीस

“मैं फैब्रिसियो के समर्थन में जा रहा हूं क्योंकि वो एक MMA फाइटर की तरह हैं और वो बहुत आगे जाकर मुकाबला करते हैं।”

क्रिश्चियन ली

“मुझे लगता है कि लिनेकर जीत जाएंगे क्योंकि दोनों ही बहुत अच्छे स्ट्राइकर्स हैं लेकिन जॉन के हाथ कुछ ज्यादा ही भारी होते हैं।”

एडुअर्ड फोलायंग

“अगर आप एंड्राडे को देखें तो उनके लगभग सभी मुकाबले एकतरफा रहे थे। वो सच में सब पर हावी रहे थे। दूसरी ओर, लिनेकर ने ऐसी चीजों को कई बार अच्छी तरह से जांचा-परखा है।

“मुझे लगता है कि लिनेकर के पास बढ़त है। दोनों एथलीट्स को देखें तो उन्होंने बहुत अधिक मजबूत प्रतिद्वंदियों का सामना किया है। उन्होंने फाइट के दौरान हिट करने और फिर वापस आने का ढेर सारा अनुभव हासिल किया है। ऐसे में उनके अनुभव और टिकाऊपन की वजह से मैं अब भी लिनेकर के साथ जाना चाहता हूं।”

केविन बेलिंगोन

“उन दोनों के पास किसी को भी नॉकआउट करने की ताकत है। मुझे जॉन लिनेकर की ऊर्जा पसंद है। फिर भी मैं इस मुकाबले को जीतने के लिए फैब्रिसियो को चुनूंगा क्योंकि उन्हें अपनी पहुंच और गति का बहुत फायदा मिलता है।”

अलीस एंडरसन

“मैं उनके अनुभव के आधार पर लिनेकर को चुन रही हूं क्योंकि मैंने उन्हें American Top Team में ट्रेनिंग करते हुए देखती हूं। मुझे लगता है कि वो चैंपियन बने रहेंगे।”

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा

“मैं एंड्राडे को चुन रहा हूं। अब तक उन्होंने अपने करियर में अच्छी गति दिखाई है। वो कम उम्र के हैं और जीत के लिए भूखे हैं। वो अपनी पहुंच का फायदा अच्छी तरह से उठाना जानते हैं। मुझे लगता है कि ये उनके पक्ष में बहुत फायदे की बात है।”

स्टीफन लोमन

“मुझे लगता है कि इस मैच में एडवांटेज लिनेकर के पास ही है। हमने बिबियानो के खिलाफ उनके आखिरी मुकाबले को देखा था, वो तो नॉकडाउन होने के बावजूद मजबूत वापसी कर सकते हैं। एक पूर्व मुक्केबाज के तौर पर लिनेकर के हाथ सच में बहुत ताकतवर हैं और मुझे लगता है कि इस मैच में उन्हें स्पष्ट रूप से इसका फायदा मिलने वाला है।

“ये 5 राउंड वाला मुकाबला होगा इसलिए मुझे लगता है कि दोनों फाइटर्स अपने-अपने दृष्टिकोण के बारे में होशियार रहेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि पहले और दूसरे राउंड में वो एक-दूसरे की क्षमता का आकलन करेंगे और उस वक्त की तलाश में रहेंगे, जब वो जोरदार हमला कर सकें। मुझे भरोसा है कि तीसरे और चौथे राउंड के बीच में उनमें से एक नीचे गिर जाएगा। मैं अपने इस विचार के साथ एंड्राडे की तरफ झुकता जा रहा हूं कि वो ही कैनवास पर अकेले जश्न मनाते दिखेंगे।”

मार्क सांगियाओ

“ये मेरे लिए अब तक का सबसे ज्यादा बहुप्रतीक्षित मैच होने वाला है। ये स्ट्राइकर बनाम स्ट्राइकर की भिड़ंत है और ये धमाकेदार होने वाली है। यहीं पर एंड्राडे की असली परीक्षा होगी।

“ये फाइट इस बात को उजागर कर देगी कि लिनेकर असलियत में कितने अच्छे फाइटर हैं, लेकिन एंड्राडे भी सच में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने क्वोन और जेरेमी पाकाटिव को फिनिश कर दिया था। ऐसे में मैं जो उनसे अपेक्षा कर रहा हूं, वो नॉकआउट है। मैं कह रहा हूं कि जो भी पहले लैंड करेगा, वो शायद जीत जाएगा, लेकिन अगर मुझे भविष्यवाणी ही करनी है तो भी मैं चैंपियन के साथ रहूंगा। उनकी ठोड़ी को कई बार जांचा-परखा गया है और हम सबने देखा है कि वो कितनी टिकाऊ है।”

जोनाथन हैगर्टी

“एंड्राडे। मुझे लगता है कि उनकी स्ट्राइकिंग बहुत अच्छी है और ये ही जीत की कुंजी साबित हो सकती है।”

थान ली

“ये सच में बहुत कठिन निर्णय है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं एंड्राडे के साथ ही खड़ा रहने वाला हूं। लिनेकर बेहद खतरनाक हैं और हमेशा पलक झपकते ही बाउट खत्म कर सकते हैं। फिर भी मुझे लगता है कि एंड्राडे की स्ट्राइकिंग लिनेकर से वास्तव में बहुत अच्छी है।”

जैकी बुंटान

“ऐसा लगता है कि फैब्रिसियो एंड्राडे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते ही जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वो इस फाइट में जीत हासिल कर सकते हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.