सेज नॉर्थकट की नजरें अगली फाइट में शिन्या एओकी का सामना करने पर टिकीं – ‘ये एक बड़ी फाइट है’

Sage Northcutt Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 10 35

सेज नॉर्थकट अब बातों को एक्शन में तब्दील कर लंबे समय से चर्चा में रही बाउट में शिन्या एओकी का सामना करना चाहते हैं।

कुछ सालों में अमेरिकी सुपरस्टार और जापानी दिग्गज ने एक दूसरे को कई बार ललकारा और 2021 में ये मुकाबला होते-होते रह गया था। अब नॉर्थकट इस मैच को अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं।

तीन साल तक चोट के कारण एक्शन से दूर रहने वाले “सुपर” सेज को ONE Fight Night 10 में अहमद मुजतबा के खिलाफ देख लगा ही नहीं था कि वो कुछ सालों से सर्कल में नहीं उतरे। उसके बाद हुई पोस्ट-फाइट प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जापानी दिग्गज के साथ फाइट की दोबारा बात कही थी।

नॉर्थकट ने अपनी इच्छा जगजाहिर कर दी थी और फिर ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने भी उनकी इस इच्छा के बारे में सहमति जताई थी।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“हां, बिल्कुल (मैं वो फाइट करना चाहता हूं)। मेरी अहमद के साथ आखिरी फाइट से पहले उसके बारे में चर्चा चल रही थी। वो भी इस फाइट को करना चाहते हैं। मेरा मानना है कि ये होनी चाहिए।

“पिछली फाइट के बाद से मेरा ध्यान शिन्या पर टिका है। उस फाइट के बाद किसी ने पूछा था कि ‘आपकी और शिन्या की फाइट के बारे में कुछ?’ तब लगता कि ये आगे देखने को मिल सकती है। तभी से मैं इसके बारे में सोच रहा हूं।”

नॉर्थकट ने कराटे से अपने मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत की और वो इस खेल के सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगियों में से एक बन गए। वहीं BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट एओकी को MMA इतिहास के सबसे महान सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में से एक माना जाता है।

दो अलग स्टाइल्स की भिड़ंत ही फैंस को उत्साहित कर देगी, लेकिन “सुपर” सेज ने अपने खेल में सुधार के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत की है।

मुजतबा के खिलाफ पहले राउंड में हील हुक के जरिए आई उनकी सबमिशन जीत ने ये बात साबित भी की और मानते हैं कि पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ मैच यादगार होगा।

नॉर्थकट ने कहा:

“मैं मानता हूं कि इस फाइट को बहुत फैंस देखना चाहते हैं। एक टॉप ग्रैपलर और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बनाम एक स्ट्राइकर, मैंने अपनी ग्रैपलिंग पर काफी काम किया है तो ये काफी दिलचस्प होगा।

“मैं काफी साल एक्शन से दूर था और वो पिछली फाइट को पहले राउंड में सबमिशन से जीता। अब शायद मेरा सामना शिन्या से होगा। वो डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक हैं। वो ONE Championship में सबसे लंबे समय तक चैंपियन रहने वालों में से एक हैं।

“मैं जीतने और अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करने के लिए जाऊंगा।”

दूसरे लाइटवेट MMA कंटेंडर्स पर नहीं है सेज नॉर्थकट का ध्यान

सेज नॉर्थकट की काबिलियत और लोकप्रियता को देखते हुए उनके लिए प्रतिद्वंदियों की कोई कमी नहीं है।

लाइटवेट डिविजन के कई फाइटर्स उनका सामना करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं, लेकिन टेक्सस निवासी एथलीट की नजरें सिर्फ और सिर्फ #5 रैंक के कंटेंडर शिन्या एओकी पर टिकी हैं:

“ये काफी अच्छा है। लोग एक दूसरे को ललकारते हैं, लेकिन मेरा ध्यान अभी सिर्फ एक फाइट पर है। मैं अभी सिर्फ शिन्या पर ध्यान लगाए हुए हूं।

“वो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं। ये एक बड़ी फाइट है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं। उम्मीद करता हूं कि हमारी फाइट होगी।

“जो चीज आपके सामने है, उस पर ध्यान होना सबसे महत्वपूर्ण होता है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.