थान ली ने हासिल की एक और बेहतरीन नॉकआउट जीत

Thanh Le knocks out Ryogo Takahashi at ONE A NEW TOMORROW

थान ली ने ONE: A NEW TOMORROW में एक और धमाकेदार जीत के साथ फेदरवेट डिविजन में अपनी रैंक को बेहतर किया है।

वियतनामी-अमेरिकी स्टार ने शुक्रवार, 10 जनवरी को थाइलैंड के बैंकॉक में अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट के पहले राउंड में नॉकआउट के साथ रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को पराजित कर दिया।

👊 ANOTHER 👊 KNOCKOUT 👊

👊 ANOTHER 👊 KNOCKOUT 👊Thanh Le MMA 🇻🇳🇺🇸 records his third-straight KO since coming to ONE, finishing Ryogo Takahashi 🇯🇵 with a furious first-round combo!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

इम्पैक्ट एरीना के अंदर इन दोनों दिग्गजों ने सधी हुई शुरुआत करते हुए एक दूसरे को परखने की कोशिश की। हालांकि, जल्द ही ली ने बाहर से लेफ्ट बॉडी किक मारी।

ली ने जापानी एथलीट पर पंच बरसाने के मौके निकाले। हालांकि, उनकी अगली किक विरोधी द्वारा पकड़ ली गई लेकिन उन्होंने ये मौका ज्यादा वक्त तक नहीं दिया और इससे पहले हमला करते हुए खुद को बचाने का रास्ता खोज लिया।

50/50 और MidCity MMA के प्रतिनिधि ने खुद को छुड़ाया और जैसे ही टाकाहाशी ने अपने पैर का संतुलन खोया, वैसे ही उन्होंने उनके जबड़े पर दाएं हाथ से जोरदार पंच जड़ दिए। ली ने झुकते हुए प्रहार जारी रखे और Krazy Bee प्रतिनिधि जमीन पर ढेर हो गए। फिर जब वो वापस खड़े हुए तो उन्हें मजबूत घुटने का प्रहार झेलना पड़ा।

Thanh Le defeats Ryogo Takahashi at ONE A NEW TOMORROW

अपने विरोधी को कोने में ले जाकर टायक्वोंडो ब्लैक बेल्ट दिग्गज ने धमाकेदार स्ट्रेट लेफ्ट पंच उनकी ठोड़ी पर जड़ दिया और ओपनिंग राउंड के 2:51 मिनट में ही उन्हें पस्त कर दिया।

जीत के साथ ली ने अपने रिकॉर्ड को 11-2 से बेहतर बनाया और अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को बनाए रखा।

बाउट के बाद कमेंटेटर मिच चिल्सन ने 34 वर्षीय एथलीट के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के खिलाफ ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल का दावा करने के लिए उन्हें और क्या करना होगा।

Thanh Le celebrates his win against Ryogo Takahashi at ONE A NEW TOMORROW

इसके जवाब में विजेता ली ने कहा, “मैंने वही किया जो मैं कर रहा था। मैंने एक को हराया, फिर अगले को हराऊंगा और फिर उसके बाद वाले एथलीट को।”

“और टाइटल के लिए मौका मिलेगा तो उसका भरपूर फायदा उठाना चाहूंगा।”

ये भी पढ़ें: रोडटंग ने हैगर्टी को तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपना टाइटल किया डिफेंड

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.