युवा सनसनी जोहान गज़ाली ONE Fight Night 32 में डिएगो पाएज़ से भिड़ेंगे

Johan Ghazali Johan Estupinan ONE 170 78 scaled

ONE Championship ने अपने अगले इवेंट में एक जबरदस्त फ्लाइवेट मॉय थाई मैच को जगह दी है।

7 जून को होने वाले ONE Fight Night 32: Nakrob vs. Jaosuayai में युवा सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली का सामना कोलंबियाई-अमेरिकी स्टार डिएगो पाएज़ से होगा। ये मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

18 वर्षीय गज़ाली छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीतकर 2023 में ONE के मेन रोस्टर में शामिल होने के बाद से मॉय थाई के सबसे दिलचस्प और उभरते हुए स्टार्स में से एक बन गए हैं।

अपने एक्शन से भरपूर खेल और घातक फिनिशिंग क्षमता के चलते मलेशियाई-अमेरिकी एथलीट ने खुद को ग्लोबल स्टेज पर साबित किया है।

हालांकि, वो पिछले मैच में #5 रैंक के कंटेंडर जोहान एस्टुपिनन के खिलाफ हारने के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे। मगर गज़ाली अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फ्लाइवेट स्ट्राइकर्स में से एक बने हुए हैं और उन्होंने संगठन के छह मुकाबलों में से पांच जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं।

वो जीत के साथ वापसी करते हुए खुद को वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल करने की ख्वाहिश रखते हैं।

वहीं 31 वर्षीय पाएज़ की बात करें तो वो फरवरी में ONE Fight Night 28 के दौरान अमेरिकी स्टार शॉन क्लिमेको के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगे।

ONE में दस्तक देने से पहले पाएज़ ने यूएस रीजनल सर्किट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10-0 के रिकॉर्ड के साथ पांच टाइटल अपने नाम किए।

दक्षिण कैलिफोर्निया की Classic Fight Team में ट्रेनिंग करने वाले स्टार को अपनी धारदार गति और शानदार स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है, जो कि गज़ाली के लिए मुसीबत बन सकती है।

दोनों ही एथलीट्स सितारों से सजे फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में अपना दबदबा बनाना चाहते हैं, ऐसे में शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

“जोजो” के जोश और किसी भी क्षण मैच को खत्म कर देने की क्षमता और पाएज़ का स्टाइल ONE Fight Night 32 के इस मैच को खास बना रहा है।

न्यूज़ में और

Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7