ONE 170 में सुपरबोन को वर्ल्ड टाइटल रीमैच में हराकर अपने आलोचकों को शांत कर खुश हैं तवनचाई

Tawanchai PK Saenchai Superbon ONE 170 93

ये कहना सही होगा कि थाई सुपरस्टार तवनचाई पीके साइन्चाई अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं।

24 जनवरी को 25 वर्षीय सुपरस्टार ने अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट जीत के साथ मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के खिलाफ बचाने में सफलता पाई।

ये बहुप्रतीक्षित रीमैच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुए ONE 170 के मेन इवेंट में देखने को मिला।

ये फाइट दिसंबर 2023 में हुए पहले वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के बिल्कुल विपरीत रही। ONE Friday Fights 46 की उस बाउट में तवनचाई को करीबी मैच में जीत हासिल हुई थी और वो पांच राउंड के मैच में बहुमत निर्णय से अपनी बेल्ट का बचाव कर पाए।

लेकिन इस बार चैंपियन ने सुपरबोन के अटैक को सहजता के साथ पढ़ा और तालमेल बैठाकर फिनिश अर्जित किया।

तवनचाई ने इस बारे में बताया:

“मुझे भरोसा है कि सुपरबोन ने इस फाइट के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार किया होगा। मैंने हालात को समझने के लिए पहला राउंड लिया, मैं देखना चाहता था कि सुपरबोन किस तरह का गेम प्लान अपनाते हैं। मैं जानता था कि वो काउंटर अटैक की ताक में हैं। जब भी मैंने किक या पंच लगाए तो वो काउंटर अटैक कर रहे थे।”

बाउट के शुरुआती तीन मिनट काफी करीबी थे, मगर तवनचाई ने दूसरे राउंड में कमान अपने हाथों में ली। उन्होंने सूझबूझ के साथ विरोधी के काउंटर अटैक का जवाब अपने अंदाज में दिया।

दूसरे राउंड में उन्होंने लगातार तीन नॉकडाउन अपने नाम कर 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट को रिटेन किया।

उन्होंने याद करते हुए कहा:

“मैं उनके प्लान को समझ गया था और दूसरे राउंड में आने से पहले तालमेल बैठाया और जवाबी हमले में पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन मैं अब भी कहूंगा कि सुपरबोन ने इस फाइट के लिए कड़ी मेहनत और प्लानिंग की थी।”

इस फाइट से पहले तवनचाई ने माना था कि पिछले 12 महीने उनके लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर चुनौती भरे रहे।

सुपरबोन के खिलाफ पहली फाइट में जीत के बावजूद उन्हें अपने प्रदर्शन की वजह से आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

उन्हें आलोचनाओं से ठेस पहुंची, लेकिन PK Saenchai टीम के स्टार ने उन नकारात्मक बातों को दूर करते हुए ट्रेनिंग में पूरी ताकत लगा दी ताकि वो ONE 170 में अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ सकें:

“मुझे याद है कि हमारी पिछली फाइट के बाद ऑनलाइन मेरी काफी आलोचना हुई और मैंने किसी से भी हफ्तों तक बात नहीं की। ये कहना ठीक होगा कि मैंने अपने अंदर की आग खो दी थी।

“लेकिन मैंने सोचा, ‘ये सिर्फ बातें हैं। मुझे बेहतर करना होगा। मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी।’ और अब मैं साबित कर पाया कि मैं बेहतर हूं।”

तवनचाई ने किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को अपना लक्ष्य बनाया

पिछले शुक्रवार धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल जीत और बोनस अपने नाम करने के बाद तवनचाई पीके साइन्चाई की नजरें अब दो खेलों में चैंपियनशिप जीतने पर लग गई हैं।

उन्होंने फाइट के बाद कहा कि वो अब वो ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए जाना चाहते हैं:

“मुझे बोनस जीते हुए काफी समय हो गया था। अब मेरा सपना पूरा हो गया है। मेरा अगला लक्ष्य दूसरे कंधे पर किकबॉक्सिंग बेल्ट टांगना है।”

सुपरबोन अभी फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं तो ऐसे में तवनचाई को दो खेलों में अपनी बादशाहत स्थापित करने के लिए उनसे तीसरी बार भिड़ना होगा।

भले ही उन्हें जीत कैसे भी मिले, वो खुद को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर साबित करने के लिए उत्साहित हैं:

“मेरा अगला सपना किकबॉक्सिंग बेल्ट जीतना है और मैं दो खेलों का वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं। कुछ लोग अब भी मुझे हल्के में ले रहे हैं, लेकिन मैं वो बेल्ट जीतकर खुद को साबित करना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.