ONE 166: Qatar में होने वाले फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में भिड़ेंगे टांग काई और थान ली

Thanh Le Tang Kai ONE160 1920X1280 104 768x512

ONE 166: Qatar में टांग काई और थान ली के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

शुक्रवार, 1 मार्च को कतर के लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले रीमैच में मौजूदा चैंपियन टांग का सामना अंतरिम टाइटल विजेता ली से होगा।

अगस्त 2022 में हुए पहले मुकाबले में टांग ने वियतनामी-अमेरिकी सुपरस्टार को हराकर चीन का पहला पुरुष MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

तब से लेकर अब तक 27 वर्षीय फाइटर को चोट की वजह से बाहर रहना पड़ा और उनकी गैर मौजूदगी में डिविजन लगातार आगे बढ़ता रहा।

इसके तहत अक्टूबर महीने में अंतरिम वर्ल्ड टाइटल मैच हुआ, जिसमें ली ने पहले राउंड में हील हुक लगाकर जीत हासिल की। ये उनके प्रोफेशनल करियर की दूसरी सबमिशन जीत रही और उन्होंने ये कारनामा ONE Fight Night 15 में रूसी सनसनी इल्या फ्रेमानोव को हराकर किया।

अब टांग और ली दोनों के पास 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट है और वो रीमैच में अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनने का प्रयास करेंगे।

इनके बीच की पहली फाइट पूरे 25 मिनट तक चली थी। दोनों ही फेदरवेट फाइटर्स टॉप लेवल के फिनिशर हैं।

ली के नाम 17 करियर जीतों में 100 फीसदी फिनिशिंग रेट है, जिसमें 2020 में मार्टिन गुयेन के खिलाफ फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीत भी शामिल है।

वहीं टांग की गिनती MMA के सबसे खतरनाक और तेज-तर्रार स्ट्राइकर्स में होती है, जिनके नाम 17 प्रोफेशनल जीतों में 13 नॉकआउट शामिल हैं।

दोनों को ही शानदार एक्शन के लिए जाना जाता है, ऐसे में फैंस किसी भी हाल में इस मैच को मिस नहीं करना चाहेंगे।

इसके अलावा कतर में होने वाले इवेंट में ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए रीनियर डी रिडर बनाम एनातोली मालिकिन और ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए जैरेड ब्रूक्स बनाम जोशुआ पैचीओ के मुकाबले होंगे।

ONE 166: Qatar से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)