टकेरु को ONE Friday Fights 81 में थांट ज़िन के रूप में नया प्रतिद्वंदी मिला

Superlek Kiatmoo9 Takeru Segawa ONE 165 15 scaled

टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा को 27 सितंबर को आयोजित होने वाले ONE Friday Fights 81: Superbon vs. Nattawut में अपने फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वापसी मैच के लिए एक नया प्रतिद्वंदी मिला है।

जापानी सुपरस्टार को पहले ब्लैक पैंथर का सामना करना था, लेकिन चोट के कारण उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा। अब वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में थांट ज़िन से भिड़ेंगे।

टकेरु ने इस पीढ़ी के सबसे प्रभावशाली किकबॉक्सर्स में से एक के रूप में प्रतिष्ठा के साथ ONE में प्रवेश किया था और उन्होंने जनवरी में हुए ONE 165 में सुपरलैक कियातमू9 के साथ एक अविश्वसनीय फाइट में अपने कौशल और दृढ़ता का परिचय दिया।

इन दोनों ने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए एक दिलचस्प मुकाबला पेश किया, जिसमें पांच राउंड तक यादगार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

हालांकि 3-डिविजन K-1 किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को जजों के निर्णय से हाल झेलनी पड़ी, लेकिन उनके प्रदर्शन ने उन्हें ONE में #2 रैंकिंग दिलाई और फैंस पर गहरी छाप छोड़ी।

33 साल की उम्र में टकेरु दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में गोल्डन बेल्ट जीतकर एक शानदार करियर में चार चांद लगाना चाहते हैं और उन्हें उस सपने को जीवित रखने के लिए बैंकॉक में जीतना जरूरी है।

थांट ज़िन एक किकबॉक्सिंग दिग्गज के खिलाफ इस बड़े अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं और वो यहां जीत हासिल करने के लिए अच्छी फॉर्म में हैं।

इस साल की शुरुआत में ONE में पहली बार कदम रखने के बाद उभरते हुए 19 वर्षीय स्टार ने एक के बाद एक नॉकआउट जीत दर्ज करते हुए लोगों की प्रशंसा बटोरी।

उन्होंने ONE Friday Fights 52 में जयसिंह सिटनायोकपनसैक को दूसरे राउंड में हराकर डेब्यू किया था और इसके बाद ONE Friday Fights 76 में टाई सोर जोर पिएकउथाई को केवल 74 सेकंड में फिनिश किया था।

खोने के लिए कुछ भी नहीं और हासिल करने के लिए सब कुछ वाली स्थिति के साथ म्यांमार के सनसनी की खतरनाक स्ट्राइकिंग शैली इस खेल में सबसे जाने-माने नामों में से एक के खिलाफ दुनिया को चौंका सकती है।

ये मैच ONE Friday Fights 81 के एक रोमांचक कार्ड में जुड़ रहा है, जिसे थाई सुपरस्टार्स सुपरबोन और “स्मोकिन” जो नाटावट के बीच फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले हेडलाइन करेगा।

नोंग-ओ हामा, इलियास एनाहाचि, हिरोकी अकिमोटो और सैम-ए गैयानघादाओ जैसे नामों के साथ ये 2024 के सबसे दिलचस्प शो में से एक हो सकता है।

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled