शुक्रवार, 23 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में धमाकेदार वीकली इवेंट सीरीज के साथ वापसी हो रही है।
एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 76 में फैंस को 12 मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले देखने को मिलेंगे।
मेन इवेंट में पुएंगलुआंग बानराम्बा का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में सामिंगडम लुकसुआनमॉयथाई से होगा और दोनों इस मुकाबले को जीतकर 1,00,000 यूएस डॉलर्स वाला मेन रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे। दोनों का अभी तक ONE Championship में शानदार रिकॉर्ड रहा है और वो कॉन्ट्रैक्ट जीतने की दहलीज पर खुद को पहुंचा सकते हैं।
वहीं 19 वर्षीय लेथवेई नॉकआउट आर्टिस्ट थांट ज़िन की बहुप्रतीक्षित वापसी देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त पेटपटाया सिल्कमॉयथाई और रोडटंग जित्मुआंगनोन की टीम के साथी गनचाई जित्मुआंगनोन भी रिंग में वापसी करते दिखेंगे।
भारत में इवेंट को शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।