सुपरगर्ल ने वापसी करते हुए वंडरीएवा को करीबी फाइट में हराया

Supergirl Ekaterina Vandaryeva HEAVYHITTERS 1920X1280 21.jpg

जब तक मैच की आखिरी घंटी नहीं बज जाती, मैच खत्म नहीं होता। ऐसा ही कुछ 18 वर्षीय सुपरगर्ल ने कर दिखाया जब उन्होंने पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

शुक्रवार, 14 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: HEAVY HITTERS के स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में युवा सनसनी ने एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को विभाजित निर्णय से हराया।

पहले राउंड की घंटी बजने के साथ ही दोनों फाइटर्स ने बिना वक्त गवाए एक्शन शुरु कर दिया। दोनों सर्कल के बीच में आईं और एक दूसरे के ऊपर ऐसे ताबड़तोड़ पंच लगाने शुरु कर दिए, जैसे मैच को खत्म होने में कुछ ही पल बाकी हों।

सुपरगर्ल के राइट पंचों ने पहले राउंड में अपना जलवा दिखाया। बेलारूसी फाइटर अपने टारगेट के लिए जैसे ही आगे बढ़तीं, उन्हें सुपरगर्ल के पंचों का वार झेलना पड़ता। राउंड के अंत में दोनों थोड़ी धीमी पड़ गईं और उनके बीच अटैक साधारण और उम्मीद के मुताबिक एक्शन दिख रहा था।

दूसरे राउंड में वंडरीएवा के पंचिंग कॉम्बिनेशन और नी अटैक ने सुपरगर्ल को हिलाकर रख दिया और वो सर्कल वॉल की तरफ जाने लगीं। “बार्बी” ने अपनी युवा प्रतिद्वंदी का पीछा किया और सर्कल वॉल से सटी प्रतिद्वंदी पर दर्जन से ज्यादा लूपिंग पंच जड़े।

ऐसा लग रहा था कि सुपरगर्ल को सभी पंचों का प्रभाव झेलना पड़ रहा है, लेकिन करीब से देखने पर अंदाजा हुआ कि वंडरीएवा के अधिकतर पंच थाई स्टार की बांह पर लग रहे थे। बहरहाल, दर्जनों पंच लगने के बाद युवा स्टार हिल गईं।

इसके बाद राउंड खत्म होने तक दोनों ही फाइटर्स एक दूसरे के सामने खड़ी होकर रिकवर होने की कोशिश करती रहीं।

Supergirl Ekaterina Vandaryeva HEAVYHITTERS 1920X1280 34.jpg

तीसरे राउंड से पहले फैंस सोच रहे थे कि सुपरगर्ल आखिरी राउंड के लिए उतर पाएंगी या नहीं, लेकिन उन्होंने सभी की शंकाओं को दूर कर दिया।

Marrok Force टीम की प्रतिनिधि ने आगे पाकर टीप (पुश किक) और राइट हैंड लगाए, जो वंडरीएवा पर साफ तरीके से लैंड हो रहे थे।

वहीं “बार्बी” की बात करें तो वो दूसरे राउंड में किए गए अटैक से रिकवर करने में लगी हुई थीं और उन्होंने सिर्फ फाइट खत्म होने से पहले थ्री-पीस कॉम्बिनेशन लगाया।

आखिर में जजों ने विभाजित निर्णय से सुपरगर्ल के पक्ष में फैसला सुनाया और अब उनका रिकॉर्ड 39-5-1 का हो गया है। इसके अलावा उनका भविष्य में अपनी बड़ी बहन वंडरगर्ल की प्रतिद्वंदी जैकी बुंटान से सामना हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata