ONE X: ग्रैंड फिनाले में सेक्सीयामा ने शुरुआती दबाव को पार कर शिन्या एओकी को नॉकआउट किया

sexyama punches shinya aoki 1920X1280

ONE X: ग्रैंड फिनाले के दिलचस्प मुकाबले में योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा ने अपने हमवतन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स आइकॉन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराकर इस तीखी प्रतिद्वंदिता का अंत किया।

शनिवार, 26 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए इस लाइटवेट मुकाबले में एक कड़ी शुरुआत के बाद, “सेक्सीयामा” ने दिग्गज ग्रैपलर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से फिनिश किया।

पहली घंटी के साथ ही एओकी ने दबाव बनाना चाहा और एक सिंगल-लेग टेकडाउन की कोशिश द्वारा अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला। लेकिन फिर उन्होंने जल्दी से अपने विरोधी की पीठ पर कब्ज़ा जमा लिया।

इन सबमिशन स्पेशलिस्ट ने उसके बाद एक नैक क्रैंक या रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश की, लेकिन अकियामा ने हार ना मानते हुए उन्हें ऐसा करने के लिए जगह नहीं दी और राउंड को उसी पोजिशन में निकाला।

sexyama finishes shinya aoki 1920X280

दूसरे राउंड की शुरुआत से ही “सेक्सीयामा” ने उलटफेर करते हुए एओकी के आक्रमण का सामना कर एक सटीक राइट हैंड से चोट पहुंचाई। “टोबीकन जुडन” ने एक बार फिर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन अकियामा अब पहले से ज्यादा सतर्क थे, उन्होंने अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

जापानी-कोरियाई स्टार का आत्मविश्वास अब बढ़ चुका था, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को ताकतवर राइट हैंड्स से पछाड़ा। ऐसे तगड़े हमले के बाद एओकी की एक ना चली और जब वो एक क्लिंच को हासिल करने में असमर्थ रहे तो जमीन पर बैठ गए।

अकियामा को जीत की भनक लग गई थी, उन्होंने नी और पंचों की बौछार कर दी, जिसके कुछ क्षणों बाद रेफरी को ये बाउट रोकनी पड़ी।

#3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर के खिलाफ इस मुकाबले को नाटकीय अंदाज में जीत कर अकियामा का रिकॉर्ड अब 16-7 (2 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है और उन्हें अब इस प्रतिस्पर्धात्मक डिविजन के ऊंचे पायदान पर ला दिया है, जो इस 46 वर्षीय सुपरस्टार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें: ONE X – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800