Netflix पर प्रसारित हुए ‘Physical: 100’ शो पर योशिहीरो अकियामा ने दिखाया कि बढ़ती उम्र का उनपर कोई असर नहीं पड़ रहा

Shinya Aoki Yoshihiro Akiyama ONE X

योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा का लक्ष्य हमेशा टॉप पर पहुंचना रहा है और Netflix रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज “Physical: 100” में भी वो इसी लक्ष्य के साथ आए थे।

जापानी-कोरियाई MMA आइकॉन को चू सुंग हूं के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने जीत का टारगेट बनाकर इस शो में एंट्री ली, लेकिन इसके लिए उन्हें 99 अन्य टॉप एथलीट्स और फिटनेस इन्फ्लूएंसर्स को फिजिकल चैलेंज और अन्य परीक्षाओं में हराना था।

अकियामा जब पहले एपिसोड में नजर आए, तब उनके साथी उन्हें देख बहुत खुश हुए। वहीं चौथे एपिसोड में उम्मीदवारों ने उन्हें वोट करते हुए 10 टीम लीडर्स में शामिल करवाया था।

‘मूविंग सैंड चैलेंज’ और ‘1.5 टन बोट चैलेंज’ में जीत दर्ज कर MMA आइकॉन बहुत गर्व महसूस कर रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी टीम की सफलता से ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्होंने सर्कल में कोई फाइट जीती हो।

उन्होंने कहा:

“चैलेंज जीतने पर ऐसा महसूस हुआ जैसे मैंने मैच जीता हो। मुझे बहुत गर्व हो रहा था। हमारा टीमवर्क बहुत अच्छा रहा और खुश हूं कि अन्य मेंबर्स ने मेरा साथ दिया।”

अकियामा के अच्छे प्रयासों के बावजूद वो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में नाकाम रहे।

47 वर्षीय एथलीट को ‘द पनिशमेंट ऑफ सिसिफस’ नाम के गेम में हार के कारण एलिमिनेट होना पड़ा। इस चैलेंज में उन्हें 100 किलो के पत्थर को पहाड़ी पर ऊपर की ओर धकेलना था और इस कॉम्पिटिशन में उनका सामना 3 एथलीट्स से हो रहा था।

“सेक्सीयामा” बेस्ट दक्षिण कोरियाई एथलीट्स से सुसज्जित कॉम्पिटिशन के अंतिम 20 में पहुंचे और वो अपने प्रयासों से संतुष्ट हैं।

अकियामा ने कहा:

“मैं कॉम्पिटिशन में अंत तक डटे रहकर जीतना चाहता था। मेरा बाहर बहुत निराशनक रहा। मेरी मसल्स और स्ट्रेंथ अच्छी स्थिति में थी, लेकिन मेरा एनर्जी लेवल और स्टैमिना गिर रहा था इसलिए ज्यादा जोर नहीं लगा पाया। मैं बहुत थक गया था, लेकिन मजा भी आया।

“मैं बाहर होने से निराश हूं, लेकिन ये एक खेल है और मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।”

योशिहीरो अकियामा ने मध्य आयु के पुरुषों में उम्मीद जगाई

योशिहीरो अकियामा की उम्र 47 साल है और उनकी उम्र “Physical: 100” में शामिल रहे अपने अधिकतर प्रतिद्वंदियों से ज्यादा रही, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और जुनून के कारण सबका दिल जीता।

यही उम्र का अंतर जापानी-कोरियाई एथलीट को अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित कर रहा था। वो साबित करना चाहते थे कि मध्य आयु के पुरुष भी युवाओं को कड़ी टक्कर देकर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

कॉम्पिटिशन से बाहर होने के बाद “सेक्सीयामा” ने अपने जीवन में संघर्ष का रहे लोगों के लिए संदेश दिया है।

उन्होंने कहा:

“मैं कोरियाई संस्कृति अनुसार 48 साल का हूं और साबित करना चाहता हूं कि मध्य आयु के पुरुष भी युवाओं को कड़ी टक्कर देकर उन्हें हरा भी सकते हैं। इसलिए मेरे अंदर जीत के लिए प्रतिबद्धता थी।

“वहीं 100 में से टॉप-20 में आकर मैंने उन पुरुषों के अंदर उम्मीद जगाई है। मुझे खुशी है कि मैं ‘Physical: 100’ के जरिए उन्हें प्रोत्साहित कर पाया।

“हम मध्य आयु के लोग भी अच्छा कर सकते हैं। हम भी कुछ कर गुजरने की काबिलियत रखते हैं।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34