भविष्य की वर्ल्ड टाइटल फाइट में एंजेला ली से भिड़ने को बेताब हैं हैम सिओ ही – ‘जल्द मुलाकात होगी’

South Korean MMA fighter Ham Seo Hee responds to atomweight queen Angela Lee

“हैमज़ैंग” हैम सिओ ही को पता है कि अगला मुकाबला उनके करियर का सबसे मुश्किल इम्तिहान होने वाला है। हालांकि, दक्षिण कोरियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट इस चुनौती का स्वागत अपने दोनों हाथ खोलकर कर रही हैं।

#2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर हैम ने पिछले महीने ONE X में #3 रैंक की डेनिस “लायकन क्वीन” ज़ाम्बोआंगा पर जीत के साथ ONE Championship में अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

जबकि उसी कार्ड में टॉप रैंक की स्टैम्प फेयरटेक्स एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली से हार गई थीं, जिसके चलते Team MAD की एथलीट को आगे आकर अगला टाइटल मैच मिलता दिखाई दे रहा है।

ONE X मुकाबले के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में एंजेला ली ने कहा था कि हैम खिताब के लिए मुकाबला करने की हकदार हैं। साथ ही ये भी कहा था कि “हैमज़ैंग” का ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ प्रदर्शन गजब का था, जिसे देखकर उन्हें अच्छा लगा।

इस पर दक्षिण कोरियाई एथलीट ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखकर साफ कर दिया कि वो काफी समय से ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

“आपके विनम्र शब्दों के लिए धन्यवाद। आप एक महान चैंपियन हैं और मैं आपका सम्मान करती हूं। जल्द मुलाकात होगी।”

इंस्टाग्राम पर एंजेला ली के लिए दिए गए संदेश में हैम सिओ ही ने लिखा

इस छोटे से संदेश के साथ हैम ने 25 सेकंड की एक छोटी क्लिप भी डाली, जिसमें उनके 15 साल के MMA सफर के कुछ यादगार पल भी शामिल हैं।

जब “अनस्टॉपेबल” के साथ उनका संभावित मुकाबला होगा तो उस रील में वो और भी ज्यादा चीजें जोड़ना जरूर पसंद करेंगी।

क्या हैम सिओ ही के खिलाफ होने वाले संभावित मुकाबले में एंजेला ली अपना ताज बरकरार रख पाएंगी?

ONE X में काफी समय बाद वापसी कर रहीं “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ ये साबित कर दिया था कि वो अब भी अपराजित एटमवेट क्वीन हैं।

अपनी बेटी ऐवा मेरी को जन्म देने के चलते ढ़ाई साल के लंबे अंतराल के बाद भी ली का फाइट आईक्यू, मजबूती और स्किल्स पहले से कहीं ज्यादा बेहतर दिखाई दिए।

मैच की कठिन शुरुआत के बावजूद 25 साल की एथलीट ने दूसरे राउंड में थाई सुपरस्टार को सबमिट करते हुए अपनी बेल्ट को बरकरार रखा।

कागज के आंकड़ों पर गौर करें तो भविष्य में होने वाली ली और हैम की बाउट में वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन का पक्ष मजबूत लग रहा है, लेकिन अनुभवी एथलीट के खिलाफ उन्हें कुछ भी आसानी से नहीं मिलने वाला है।

35 साल की दक्षिण कोरियाई एथलीट लगातार आठ मुकाबले जीतकर अपने रिकॉर्ड को सुधारते हुए 25-8 कर चुकी हैं और वो “अनस्टॉपेबल” के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं।

फिलहाल के लिए फैंस को आधिकारिक घोषणा होने तक इंतजार करना होगा। ऐसे में हर नई जानकारी के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata