ONE: CENTURY से मिलने वाली चुनौती से उत्साहित हैं सैम-ए

Sam A DC 6374 768x512

सैम-ए गयांगडाओ ने ONE Championship में इतिहास रचा है लेकिन अब तक वो हमेशा नुकसान में रहे हैं। थाई आइकन ने संगठन का पहला मय थाई मैच और उद्घाटन ONE फ्लाईवेट मय थाई विश्व खिताब जीता, लेकिन हर बार जब भी उन्होंने सर्किल में कदम रखा तो डील-डौल के कारण नुकसान उठाया।

यह उनका कौशल है। उन्होंने एक भार वर्ग में खुद काे परखा। जो कि उनके करियर के दौरान किए गए प्रयासों से अधिक था, जिसने उन्हें कई विश्व खिताब और 360 से अधिक पेशेवर जीत दिलाई। ONE: CENTURY PART I में 35 वर्षीय स्ट्रॉवेट में प्रतिभाशाली फ्रेंचमैन डैरन रोलैंड के खिलाफ अपने खेल को एक स्तर पर ले जाएगा।

सैम-ए कहते हैं कि “मैं नए स्थापित स्ट्रॉवेट डिवीजन में प्रतिस्पर्धा करने को लेकर उत्साहित हूं। यह मेरा प्राकृतिक वजन वर्ग से अधिक है। इस भार वर्ग में मैं किसी का भी सामना कर सकता हूं। उन्होंने स्वीकार किया कि अब उनका The Home Of Martial Arts के आखिरी बार जैसा सर्वश्रेष्ठ समय नहीं है लेकिन फिर भी वो जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ साल के सर्वश्रेष्ठ मुकाबलों में से एक के लिए जुटे रहे।

उस मौके पर सैम-ए को स्पष्ट रूप से आकार का नुकसान था। मुकाबले एक साल से अधिक समय बाद वह रिंग में वापसी कर रहा था। वह अपने खेल को एक स्तर पर ले जाने के लिए अपनी ताकत को एकजुट कर रहे हैं। ताकि वो अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ वापसी कर सकें। उन्होंने कहा कि “जब मेरी फिटनेस की बात आती है तो कोई समस्या नहीं होगी। आखिरी मैच के बाद से मैं लगातार अभ्यास कर रहा हूं।”



टोक्यो, जापान में बुरिराम मूल निवासी पेरिस के 21 वर्षीय डब्ल्यूबीसी मय थाई वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ उतरेंगे। सैम-ए जानते हैं कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी को कम नहीं आंक सकते। भले ही उनके पास एक खतरनाक क्लिनिंच गेम है लेकिन टीम एल क्वांडिली से निकले फाइटर का अंदाजा नहीं लगा सकता कि वो क्या करने वाले हैं जो उन्हाेंने पहले नहीं देखा।

वे बताते हैं कि “मुझे नहीं लगता कि मेरे प्रतिद्वंद्वी के पास कुछ भी है जिसके बारे में मुझे बहुत चिंतित होने की आवश्यकता है। क्योंकि वह अभी पर्याप्त रूप से अनुभवी नहीं हैं। हालांकि वो अपने घुटने का उपयोग काफी बेहतर तरह से करते हैं। ऐसे में मुझे उनके घुटनों के हमलों से बचाव करने के तरीके ढूंढने होंगे। मेरा अनुभव हर बार की तरह इस लड़ाई में भी मुझे जीत दिलाएगा।”

Sam-A Gaiyanghadao attacks Jonathan Haggerty

सैम-ए को लगता है कि वह एक और हाइलाइट-रील नॉकआउट के लिए किसी बात से नहीं डरेगा। उन्होंने कहा कि “इस मैच के लिए मेरा ध्यान सख्त और भारी वार करने पर रहेगा।” यह मैच सैम-ए को टोक्यो में अपने करियर में दूसरी बार वापसी करने और इतिहास के सबसे बड़े मार्शल आर्ट आयोजन का हिस्सा बनाने जा रहा है।

रयोगोकू कोकुगिकन में खेल के सर्वकालिक महानों जैसा प्रदर्शन करने की संभावनाओं ने उनका उत्साह बढ़ा दिया है। पूर्व ONE फ्लाईवेट मय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने कहा कि “मैं टोक्यो में एक बार पहले भी लड़ चुका हूं। वहां वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं। महत्वपूर्ण कार्ड पर प्रतिस्पर्धा करने को लेकर मैं आभारी हूं कि ONE Championship ने मुझे ये मौका दिया। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! ”

टोक्यो  | 13 अक्टूबर | ONE: CENTURY | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें| टिकट:https://onechampionship.zaiko.io/e/onecentury

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25