ONE 161 में होगा रोडटंग vs. माइकल फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री सेमीफाइनल मुकाबला

Rodtang vs. Savvas Michael confirmed for ONE 161

रोडटंग जित्मुआंगनोन और सवास माइकल की ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल बाउट की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

दोनों खतरनाक स्ट्राइकर्स की भिड़ंत शुक्रवार, 26 अगस्त को यूएस प्राइमटाइम पर ONE 161: Moraes vs. Johnson II में होगी।

रोडटंग ने 20 मई को ONE 157 में जैकब स्मिथ को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया था।

“द आयरन मैन” ने 3 राउंड्स तक चले उस मुकाबले में अपने विरोधी पर आक्रामक और बेहद सधे हुए तरीके से अटैक कर दिखाया कि वो एक फाइटर के तौर पर खुद में कितना सुधार ला रहे हैं।

वो डिविजन के मौजूदा किंग और टूर्नामेंट में जीत के प्रबल दावेदार भी हैं। उनकी स्मिथ के खिलाफ एकतरफा जीत ने साबित किया कि वो क्यों लंबे समय से चैंपियन बने हुए हैं।

माइकल ने उसी इवेंट में अमीर नासेरी को पूरी तरह डोमिनेट करते हुए बड़ी जीत अपने नाम की थी।

उस शानदार प्रदर्शन के कारण वो मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बने। ब्रिटिश मॉय थाई लैजेंड लियाम हैरिसन ने “द बेबी फेस किलर” की तारीफ की है और मानते हैं कि वो रोडटंग को हरा सकते हैं।

इस मैच का विजेता टूर्नामेंट के फाइनल में थाई एथलीट सुपरलैक कियातमू9 या ब्राजीलियाई स्टार वॉल्टर गोंसाल्वेस से भिड़ेगा। उनके सेमीफाइनल कॉन्टेस्ट की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

सभी चार सेमीफाइनलिस्ट्स के बारे में जानकारी यहां प्राप्त करें।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata