ONE Fight Night 5 में मुराद रामज़ानोव के खिलाफ डेब्यू करेंगे रॉबर्टो सोल्डिच

Two-division MMA Champion Roberto Soldic

रॉबर्टो सोल्डिच का पहला ONE Championship मुकाबला घोषित कर दिया गया है, जो अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 2 दिसंबर (भारत में शनिवार, 3 दिसंबर) को होगा।

क्रोएशियाई सनसनी ONE Fight Night 5 की वेल्टरवेट MMA बाउट में रूस के अपराजित फाइटर मुराद रामज़ानोव से भिड़ेंगे।

दुनिया के सबसे मशहूर फ्री एजेंट के रूप में सोल्डिच ने अगस्त में ONE Championship में मुकाबला करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था

अपने पिछले 15 में से 14 मुकाबले जीतने के साथ UFD Gym के एथलीट ने यूरोप के सबसे बड़े MMA संगठन KSW में वेल्टरवेट और मिडलवेट खिताब जीते थे।

27 वर्षीय एथलीट ने अपनी प्रभावशाली स्टाइल की बदौलत करियर की 20 जीत में से 17 नॉकआउट के जरिए ही दर्ज की हैं।

20-3 के अपने ओवरऑल रिकॉर्ड के साथ ये तो साफ था कि “रोबोकॉप” ONE के वेल्टरवेट डिविजन के ऊपरी रैंक वाले एथलीट्स में से किसी एक की चुनौती की तलाश में होंगे और यहीं से उन्हें मौका मिलेगा।

अब अगर मुराद रामज़ानोव पर नजर डालें तो उनके नाम 11-0 के रिकॉर्ड वाला एक बेहतरीन MMA करियर है। इसमें ONE सर्कल में उनके नाम लगातार 3 जीत भी दर्ज हैं।

दागेस्तानी रेसलिंग स्पेशलिस्ट ने अपने ONE डेब्यू में म्यूंग हो बे के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट के जरिए स्टॉपेज हासिल किया था। फिर उसके बाद खुद को टॉप कंटेंडर के रूप में स्थापित करने के लिए हिरोयुकी टेटसुका और पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन कडेस्टम के खिलाफ दबदबे वाली जीत दर्ज की थी।

ऐसे में 26 साल के एथलीट की ग्रैपलिंग सोल्डिच की दमदार स्ट्राइकिंग के खिलाफ जरूर कुछ रोचक सवाल खड़े करेगी और इस तरह दोनों एथलीट्स की क्षमताओं का हर क्षेत्र में टेस्ट भी हो जाएगा।

दोनों एथलीट्स के शानदार विजय रथ को देखते हुए इस धमाकेदार मुकाबले में एक प्रभावशाली जीत सोल्डिच या रामज़ानोव को ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट की कतार में लाकर खड़ा कर सकती है, जो वर्तमान में किर्गिस्तान के स्टार कियामरियन अबासोव के पास है।

ONE Fight Night 5 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800