पूरे दमखम के साथ फिर से Evolve में ट्रेनिंग करने उतरीं ऋतु फोगाट

Ritu Phogat training at Evolve MMA

COVID-19 महामारी की वजह से मानो दुनिया ठहर सी गई थी लेकिन अब काफी सारे देश लॉकडाउन में छूट दे रहे हैं, जिसकी वजह से जिम, ट्रेनिंग सेंटर, मॉल, बीच, पार्क, उद्योग-धंधे आदि फिर से शुरु हो रहे हैं।

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट पूरे दमखम के साथ फिर से Evolve MMA में ट्रेनिंग के लिए वापस लौट आई हैं। दरअसल, पिछले सप्ताह ही Evolve को फिर से एथलीट्स के लिए खोला गया है।

कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप गोल्ड मेडल विजेता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर सर्कल के अंदर ट्रेनिंग का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि वो अपनी अगली प्रतिद्वंदी के साथ दो-दो हाथ करने को लेकर उत्साहित हैं।

कई बार नेशनल चैंपियन रह चुकी “द इंडियन टाइग्रेस” ने पिछले साल ONE Championship में डेब्यू करते हुए धमाकेदार जीत हासिल की थी। वो अब तक अपनी दोनों बाउट जीत चुकी हैं और उनकी नजर अब जीत की हैट्रिक पर होगी।

भारत के साथ-साथ दुनिया भर के फैंस फोगाट को फिर से सर्कल में मुकाबले करते हुए देखने को लेकर उत्साहित होंगे।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर, वर्ल्ड चैंपियनशिप है उनका टारगेट

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata