ONE डेब्यू को लेकर ऋतु फोगाट उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी चिंतित भी हैं

Ritu Phogat faces off with Nam Hee Kim ONE AGE OF DRAGONS Open Workout BBB_2648 768x512

इस शनिवार, 16 नवंबर को रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट दक्षिण कोरिया की “कैप्टन मार्वल” नाम ही किम का ONE: AGE OF DRAGONS में सामना करेंगी।

चीन के बीजिंग में फोगाट से ज्यादा कोई भी इस मैच का इंतजार नहीं कर रहा होगा। ऋतु मानती हैं कि मैच से पहले उन पर थोड़ा दबाव जरूर है।

25 वर्षीय ऋतु कहती हैं, “मैं अपने डेब्यू के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। बेशक, मैं थोड़ा नर्वस हूं, लेकिन किसी भी मैच से पहले यह सामान्य है। मैं ONE Championship जैसे बड़े स्टेज पर अपनी शुरुआत करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं।”

कैडिलैक एरिना में मुकाबले से पहले एक चीज़ जो उन्हें राहत दे सकती है, वो ये कि उन्होंने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शानदार स्किल सेट के दम पर ऋतु अपने मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत करना चाहेंगी।

उनकी रेसलिंग स्किल्स एटमवेट डिविजन की किसी भी एथलीट से कहीं ज्यादा है, क्योंकि वो 8 साल की उम्र से अपने पिता की देखरेख में ट्रेनिंग कर रही हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है।

हालांकि, उन्हें स्ट्राइकिंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग शुरु से करनी पड़ी है। उन्हें इसकी ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर की वर्ल्ड फेमस इवॉल्व MMA से बढ़िया कोई टीम नहीं मिल सकती थी।



वो बताती हैं, “मैं इस फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। हर दिन कुछ नया सीख रही हूं। मैं मॉय थाई, मुक्केबाजी, बीजेजे में प्रशिक्षण ले रही हूं। अपनी ताकत और कंडिशनिंग पर भी काम कर रही हूं और इसमें दिन-प्रतिदिन सुधार कर रही हूं। आप मुझे 16 नवंबर को मेरे सबसे अच्छे रूप में देखेंगे।”

हरियाणा के बलाली की रहने वालीं ऋतु फोगाट का मानना है कि उन्हें दक्षिण कोरिया की किम से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 20 साल की किम भले ही रेसलिंग में ऋतु से पीछे हों, मगर वो पिछले तीन साल से BJJ और स्ट्राइकिंग की ट्रेनिंग कर रही हैं। उन्हें अपनी लंबाई और रीच का फायदा मिल सकता है। उन्हें अपने डेब्यू में जीत मिली थी, जिससे उनका मनोबल ऊपर होगा।

“द इंडियन टाइग्रेस” ने अपनी प्रतिद्वंदी को लेकर रिसर्च की है और अपने कोचों की बात सुनी है। इसलिए वह अपनी प्रतिद्वंद्वी की ताकत को बेअसर करने, उनकी कमजोरियों का फायदा उठाने और जीत के लिए गेम प्लान लेकर उतरेंगी।

फोगाट ने कहा, “मैंने उनकी फाइट की वीडियो देखी हैं। मैं अपनी ट्रेनिंग को लेकर आश्वस्त हूं। मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं।”

फोगाट को लगता है कि कुश्ती को पीछे छोड़ने के बाद उन्हें नए खेल में खुद को साबित करना होगा और अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। इसको लेकर उन्हें कोई संदेह नहीं है।

वो ये भी मानती हैं कि उनकी सफलता भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसलिए ऋतु फैंस से ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट की उम्मीद कर रही हैं।

वह कहती हैं, “मैं आप सबसे फिर से प्यार और समर्थन चाहूंगी, जैसा पिछले वर्षों में मिलता रहा है। मैं मैच को लेकर उत्साहित हूं, इसलिए इसे देखना न भूलें।”

ये भी पढ़ें: कैसे देखें ONE: AGE OF DRAGONS – एनाहाचि Vs. वेनफेंग

बीजिंग | 16 नवम्बर| AGE OF DRAGONS | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें

ONE: AGE OF DRAGONS का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 पर शनिवार 16 नवंबर दोपहर 2:30 बजे आईएसटी पर शुरू होगा। मुख्य कार्ड की विशेषता रितु फोगाट का ONE डेब्यू, 4:00 बजे आईएसटी से शुरू होगा।

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400