ONE Fight Night 32 के लिए रैम्बोलैक Vs. दिमित्री कोवटन बेंटमवेट मॉय थाई मैच की घोषणा

Rambolek Chor Ajalaboon Parham Gheirati ONE Fight Night 29 50 scaled

ONE Championship का बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन दिलचस्प होता जा रहा है और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट के लिए एक धमाकेदार मैच की घोषणा की गई है।

7 जून को #5 रैंक के कंटेंडर रैम्बोलैक चोर अजालाबून का सामना खतरनाक रूसी स्टार दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन से ONE Fight Night 32 में होगा।

इस मैच के जरिए डिविजन के दो बेहद दिलचस्प स्ट्राइकर्स एक एक्शन से भरपूर मुकाबले में जबरदस्त एक्शन पेश करेंगे।

22 वर्षीय रैम्बोलैक ने खुद को मॉय थाई के सबसे मनोरंजक और खतरनाक फाइटर्स में से एक साबित कर लिया है।

ONE Friday Fights इवेंट सीरीज के जरिए एक लाख यूएस डॉलर का पहला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले थाई स्टार को अगले दो मैचों में हार मिली।

हालांकि, उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर किस्मत बदली और अब लगातार तीन मुकाबलों को अपने नाम कर चुके हैं।

हाल ही में हुए ONE Fight Night 29 में रैम्बोलैक ने ईरान के परहम घेराती को दूसरे राउंड में TKO से पराजित किया था। स्टॉपेज से आई ये जीत उनकी आक्रामकता और घातक पावर का नमूना पेश करती है।

वहीं कोवटन की बात करें तो वो भी अभी तक शानदार रहे हैं।

लगातार दो फाइट अपने नाम कर चुके 27 वर्षीय स्टार ने अपने प्रमोशनल मैच में थाई फैन फेवरेट फरारी फेयरटेक्स को हराया। उसके बाद एक मैच को हारने के बाद सुआब्लैक टोर प्रान49 को मात देकर जीत की लय वापस पाई।

आखिरी मैच में कोवटन ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की, जब उन्होंने म्यांमार के मशहूर लैजेंड सोई लिन ऊ को सर्वसम्मत निर्णय से पटखनी दी।

अपनी धारदार सटीकता और घातक एल्बोज़ के लिए मशहूर “द साइलेंट असासिन” ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वो डिविजन के शिखर पर आने के हकदार हैं। अब ONE Fight Night 32 में आई जीत रैंकिंग्स में उन्हें शामिल करा सकती है।

अगर रिंग के अंदर एक्शन की बात करें तो फैंस को धमाकेदार मैच की उम्मीद करनी चाहिए।

दोनों ही फाइटर्स ने अपना बेहतरीन स्टैमिना, ताकत और हार ना मानने वाला जज्बा पेश किया है और अगले मैच में वही देखने को मिलेगा।

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev walks toward the ring for Nong O Hama fight
Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled